मोनको फीडे ग्रां प्री - हम्पी और हरिका पर होगी नजर
28/11/2019 -भारतीय महिला शतरंज की दोनों प्रमुख खिलाड़ी विश्व नंबर 3 कोनेरु हम्पी और विश्व नंबर 10 हरिका द्रोणावल्ली एक बार फिर फीडे महिला ग्रां प्री में एक साथ प्रतिभागिता करेंगी । फीडे महिला ग्रां प्री के दूसरे पड़ाव में यह दोनों खिलाड़ी मोनको में विश्व की 8 अन्य शीर्ष महिला खिलाड़ियों के साथ 9 राउंड के राउंड रॉबिन मुक़ाबले खेलेंगी । इससे पहले रूस में हुई ग्रांड प्री जीतकर भारत की कोनेरु हम्पी पहले ही कैंडीडेट पहुँचने की दौड़ में सबसे आगे चल रही है और देखना होगा यहाँ वह कैसा खेल दिखाती है । पूर्व में फीडे ग्रां प्री की विजेता रह चुकी हरिका के लिए भी यह एक अच्छा अवसर होगा अपनी सफलता दोहरने का । पढे यह लेख