यूरोपियन क्लब कप - कोनेरू हम्पी की जोरदार जीत
15/11/2019 -एलसीनिज ,मोंटेनेगरों में चल रही यूरोपियन क्लब कप इंटरनेशनल शतरंज लीग में भारत से कई खिलाड़ी विभिन्न क्लबो की ओर से भाग ले रहे है । पुरुष भारत में के नंबर दो खिलाड़ी पेंटाला हरिकृष्णा , नंबर 3 खिलाड़ी विदित गुजराती , कृष्णन शशिकिरण , के अलावा दीपसेन गुप्ता भाग ले रहे है जबकि महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी अकेली भारतीय खिलाड़ी है । फिलहाल प्रतियोगिता में 5 राउंड खेले जा चुके है जबकि अभी 2 राउंड और खेले जाने बाकी है । फिलहाल कोनेरु हम्पी को छोड़कर कोई भी भारतीय खिलाड़ी अपने स्तर के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सका है पर उम्मीद है अगले दो राउंड में वह अच्छा खेलकर प्रतियोगिता का समापन करेंगे । खैर बात करे पांचवे राउंड में कोनेरु हम्पी की जीत की तो उन्होने शीर्ष जोर्जियन खिलाड़ी नाना दागनिद्जे पर एक शानदार जीत दर्ज की । पढे यह लेख