शुभ और अविका बने मध्य प्रदेश राज्य जूनियर शतरंज चैंपियन
22/08/2026 - मध्य शतरंज को वर्ष 2026 के नए जूनियर शतरंज चैंपियन मिल गए है, ग्वालियर के शुभ खत्री नें ओपन जूनियर और इंदौर की अविका पंवार नें भोपाल में सम्पन्न हुई राज्य जूनियर शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया। खेलो चैस इंडिया क्लब , चेसबेस इंडिया नें इस स्पर्धा को भोपाल जिला शतरंज संघ के साथ मिलकर आयोजित किया, यह पहला मौका था जब मध्य प्रदेश जूनियर शतरंज स्पर्धा को एक अंतरराष्ट्रीय रेटिंग स्पर्धा के तौर पर आयोजित किया गया और इसमें कुल एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि रखी गई जो की देश में जूनियर स्तर की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है। हमने इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन छोला चैस के ख़ास सहयोग से संपन्न किया। पढ़े यह लेख