वेसली सो बने पहले फिशर रैंडम विश्व चैम्पियन
03/11/2019 -तो आखिरकार विश्व शतरंज को अपना पहला फिशर रैंडम विश्व चैम्पियन मिल गया । अमेरिका के वेसली सो नें मेजबान नॉर्वे के मौजूदा क्लासिकल विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को पराजित करते हुए फीडे फिशर रैंडम विश्व खिताब अपने नाम कर लिया । इसे आप एक संयोग हो कहेंगे की बॉबी फिशर भी अमेरिका के थे तो पहला आधिकारिक खिताब भी अमेरिका के वेसली सो के नाम रहा ।वेसली सो की जीत कितनी एकतरफा रही इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की पूरे फ़ाइनल मुक़ाबले में कुल 6 मुक़ाबले खेले गए जिसमें से चार मुक़ाबले वेसली नें जीते तो दो मुक़ाबले ड्रॉ रहे ,मतलब मेगनस कार्लसन एक भी मुक़ाबला नहीं जीत सके और ऐसा कम ही देखने को मिलता है । खैर तीसरे स्थान पर रूस के इयान नेपोंनियची रहे जिन्होने नें भी लगभग एकतरफा मुक़ाबले में अमेरिका के फबियानों करूआना को मात दी । फीडे के इस आयोजन के साथ ही अब क्लासिकल ,रैपिड ,ब्लिट्ज़ के बाद फिशर रैंडम विश्व चैंपियनशिप भी जुड़ गयी है । पढे यह लेख