लॉकडाऊन ट्रेनिंग :11वां दिन : आउटसाइड पासर
04/04/2020 -हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर लॉकडाउन शतरंज ट्रेनिंग का आज लगातार 11वां दिन था और इसके साथ ही हमारी यह निःशुल्क ट्रेनिंग सीरीज अपने आधे से अधिक के पड़ाव को पार कर गयी है । ट्रेनिंग मे आज हमारा विषय था आउटसाइड पासर , और हमने रोजाना टेकटिक्स के अभ्यास के बाद पूर्व विश्व चैम्पियन बॉबी फिशर और महान खिलाड़ी विक्टर कोर्चनोई के खेल से प्यादो की बोर्ड के छोर पर इस स्थिति का अच्छे से आकलन किया और सीखा । इसी के साथ चेसबेस इंडिया कोरोना पीड़ितों के लिए सहायता के एक मुहिम चला रहा है जिसमें आप भी हाथ बटा सकते है । तो अगर आप अभी तक इस ट्रेनिंग से नहीं जुड़े है तो जुड़े हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल से