कार्लसन को हराकर अलीरेजा नें जीता बेंटर ब्लिट्ज़
16/04/2020 -अगर कोई तेज खेलता हो,पहले से चाल तय कर सकता हो और छोटे छोटे ट्रेप लगा सकता हो तो मुख्यतः इसे क्लासिकल शतरंज में अच्छा नहीं माना जाता पर अगर मुक़ाबला 3 मिनट के ब्लिट्ज़ मुक़ाबले का हो तो यहाँ यह क्षमता आपको विश्व चैम्पियन को हराने में भी मदद कर सकती है ,ऐसा ही कुछ हुआ कल जब चेस24 द्वारा आयोजित बेंटर ब्लिट्ज़ शतरंज के फ़ाइनल में मूल रूप से ईरान के और आजकल फीडे से खेलने वाले अलीरेजा फिरौजा नें मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को 16 ब्लिट्ज़ के फ़ाइनल में 8.5-7.5 से पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया और इसके साथ ही उन्होने कार्लसन के खिलाफ विश्व ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप में मिली हार का हिसाब चुकता कर लिया । पढे यह लेख