कार्लसन आमंत्रण :R6:D1 : मुश्किल से जीते कार्लसन ,अलीरेजा नें गिरि को हराया
29/04/2020 -क्या विश्व चैम्पियन भी ओपनिंग भूल सकते है ,जबाब है हाँ ऐसा बिलकुल हो सकता है । मेगनस कार्लसन आमंत्रण लीग मे पिछले राउंड में अनीश गिरि के हाथो पराजय का सामना करने वाले विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन के लिए छठे राउंड का पहला मुक़ाबला भी चौंकाने वाली हार लेकर आया ,रूस के इयान नेपोंनियची के खिलाफ वह ओपनिंग की सातवी चाल में ही बड़ी गलती कर बैठे और मैच हार गए हालांकि उसके बाद उन्होने अपने हार ना मानने वाले जज्बे से दूसरा मैच बचाया तो तीसरे में जीत दर्ज कर स्कोर बराबर किया । चौंथा मैच ड्रॉ करके अंततः किसी तरह टाईब्रेक में मुक़ाबला जीता । एक और अन्य मुक़ाबले में अलीरेजा नें अनीश गिरि को मात देते हुए अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पढे यह लेख