वापसी के बाद कोई लक्ष्य नहीं बनाया था - कोनेरु हम्पी
14/05/2020 -मुझे खुशी है की मैं महिला वर्ग में देश के लिए पहला विश्व टाइटल जीतने में कामयाब रही- यह कहना है पद्म श्री और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला शतरंज खिलाड़ी मौजूदा विश्व रैपिड चैम्पियन कोनेरु हम्पी का जिन्होने कुछ दिनो पूर्व हिन्दी के प्रमुख अखबार पंजाब केसरी को इंटरव्यू दिया । विश्व शतरंज ताज की बड़ी दावेदार और कुछ माह पहले ही विश्व रैपिड चैम्पियन बनने वाली कोनेरु नें अपने शतरंज जीवन के पूर्व की उपलब्धियों वर्तमान के प्रयास और भविष्य की योजनाओं पर बातचीत की । आपको बता दे की कुछ दिनो पूर्व ही हुए फीडे ऑनलाइन नेशन्स कप के अलावा कुछ चैरिटी के मुकाबलों मे ही वह खेलते नजर आ चुकी है । आइये पढे यह इंटरव्यू