जर्मनी से वतन भारत वापस लौटे विश्वनाथन आनंद
01/06/2020 -पिछले दो माह से भी अधिक समय से जर्मनी मे फसे भारतीय शतरंज स्टार पाँच बार के विश्व चैम्पियन रहे विश्वनाथन आनंद आखिर अपने वतन वापस लौट आए । आनंद वंदे भारत मिशन के अंतर्गत जर्मनी से दिल्ली के रास्ते होते हुए बेंगलुरु पहुंचे और अब उन्हे नियम के अनुसार 14 दिन एकांतवास मे रहना होगा और उसके बाद वह अपने घर चेन्नई लौट पाएंगे । दरअसल आनंद लीग खेलने के लिए जर्मनी गए थे और जब वह वापस लौटने ही वाले थे जब दुनिया भर मे कोरोना के चलते विमानो की आवाजही रोक दी गयी । हालांकि इस समय मे भी आनंद नें देश को फीडे नेशंस कप मे देश को नेत्तृत्व प्रदान किया और अपना बेहतरीन दिया । पढे यह लेख ,फोटो - अमृता मोकल