कैंडीडेट R3: दो हार के बाद डिंग लीरेन का पलटवार
20/03/2020 -पूरी दुनिया कोरोना वायरस के भयंकर परिणामों में उलझी हुई है तो शतरंज के बोर्ड पर अभी भी चाले खेली जा रही है और रोमांच भी अपने चरम पर है । फीडे कैंडीडेट शतरंज के तीसरे राउंड में पिछले लगातार दो राउंड से हार का सामना कर रहे चीन के डिंग लीरेन नें गज़ब की साहसिक वापसी करते हुए पूर्व विजेता फबियानों करूआना को मात देते हुए ना सिर्फ अपना पहला अंक बनाया बल्कि यह भी संकेत दे दिया की कोई भी उनकी दावेदारी को कमजोर ना आँके तो फबियानों की रणनीति पर भी बदलाव करने का एहसास करा दिया । राउंड 3 में से सिर्फ एक ही मैच का परिणाम निकला और तीन मैच ड्रॉ रहे । अब तक हुए कुल 12 मुकाबलों में 5 के परिणाम आए है जबकि सात मुक़ाबले ड्रॉ रहे है । पढे यह लेख