द्वितीय फीडे ग्रां प्री - वैशाली हुई बाहर ,गुनिना से हारी
03/07/2020 -फीडे महिला स्पीड शतरंज में भारत की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी और सनसनी बनकर उभरी आर वैशाली का सफर द्वितीय ग्रां प्री में क्वाटर फ़ाइनल में ही थम गया । उक्रेन की अन्ना मुजयचूक को मात देकर क्वाटर फ़ाइनल में पहुंची वैशाली को रूस की गुनिना वालेंटीना के हाथो 7-3 की बड़ी पराजय का सामना करना पड़ा । अब वैशाली के पास एक और ग्रां प्री का मौका 8 जुलाई को शुरू होने वाली तीसरी ग्रां प्री में मिलेगा । चीन की विश्व नंबर 1 खिलाड़ी हाउ ईफ़ान को भी उक्रेन की अन्ना उशेनिना के हाथो 6.5-4.5 से पराजय का सामना करना पड़ा । पढे यह लेख