NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

भारत के हरिकृष्णा नें जीता बेल ऑन बोर्ड 960 टूर्नामेंट

19/07/2020 -

दुनिया भर मे कोविड की महामारी नें हर तरह की गतिविधियों को रोक रखा है पर फुटबाल और क्रिकेट के बाद अब शतरंज के भी ऑन बोर्ड मुक़ाबले शुरू हो गए है और इसी तरह के ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट को जीतने वाले भारत के पेंटाला हरिकृष्णा पहले खिलाड़ी बन गए है । स्विट्जरलैंड में शनिवार 18 जुलाई से शुरू हुए 53 वें बेल शतरंज महोत्सव मे शतरंज 960 का खिताब हरीकृष्णा नें अपने नाम किया ,उन्होने 7 राउंड मे 5.5 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया । इस शतरंज महोत्सव मे अभी रैपिड और क्लासिकल और ब्लिट्ज़ मुक़ाबले भी खेले जाएँगे । और अंत में सभी को मिलाकर एक विजेता भी घोषित किया जाएगा ।

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

CHESSATHON : 20 जुलाई को होगा शतरंज का उत्सव

18/07/2020 -

20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस है और इसी दिन विश्व शतरंज संघ अपनी स्थापना के  96 वर्ष पूरे करने जा रहा है । दुनिया भर इस दिन कई कार्यक्रम होने जा रहे है और इस बार तो इसे सयुंक्त राज्य संघ नें भी खास मान्यता दी है । खैर इस दिन चेसबेस इंडिया हिन्दी आपके लिए लेकर आ रहा है खास कार्यक्रम "चेसाथान "जिसमें भारतीय शतरंज दुनिया के जाने माने खिलाड़ी ,आयोजक ,निर्णायक  होंगे हमारे साथ और हम करेंगे उनके साथ शतरंज को आगे ले जाने का एक खास प्रयास ! तो जुड़े इस प्रयास मे हमारे साथ जुड़े हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल से और देखे इस खास कार्यक्रम को । कार्यक्रम मे ग्रांड मास्टर सूर्या गांगुली ,प्रवीण थिप्से ,दिबयेन्दु बरुआ ,स्वप्निल धोपाड़े ,महिला ग्रांड मास्टर सौम्या स्वामीनाथन और निशा मोहता ,इंटरनेशनल अनूप देशमुख ,नूबैर शाह और सागर शाह , फीडे तकनीकी समिति के चेयरमैन भारत सिंह साथ होंगे साथ ही होंगे भारत के सबसे अनुभवी निर्णायकों मे से एक धर्मेंद्र कुमार और गोपाकुमार !आप अपने सवाल भी हमसे पूछ सकते है आपको अपने सवाल हमें ईमेल करने होंगे और जानकारी के लिए पढे यह लेख !

हम्पी नें हाउ ईफ़ान को दी मात ! फीडे महिला स्पीड ग्रां प्री के फाइनल में बनाई जगह

17/07/2020 -

भारत की शीर्ष ग्रांड मास्टर कोनेरु हम्पी नें शानदार प्रदर्शन करते हुए फीडे महिला स्पीड शतरंज की आखिरी ग्रां प्री के फाइनल में जगह बना ली है बड़ी बात यह है की उन्होने सेमी फाइनल में अपनी चिर प्रतिद्वंदी चीन की विश्व नंबर 1 ग्रांड मास्टर हाउ ईफ़ान को 6-5 के स्कोर से मात देते हुए फाइनल में अपना स्थान पक्का किया है । जैसा की पिछले लेख में ही हमने लिखा था की वैसे तो हम्पी ऑनलाइन शतरंज के लिए सहज नहीं है फिर भी अब वह धीरे धीरे बेहतर होती जा रही है और यह लगातार तीसरा मुक़ाबला रहा जहां हम्पी नें मात्र एक अंक के अंतर से मुक़ाबला अपने नाम किया । आपको याद दिला दे की दो बार विश्व चैंपियनशिप के खिताब में हाउ ईफ़ान की वजह से उन्हे उपविजेता से संतोष करना पड़ा  था । खैर हम्पी की इस जीत से उम्मीद बंधी है की वह अब खिताब भी भारत के लिए जीत सकती है !। 

फीडे महिला स्पीड ग्रां प्री : हम्पी पहुंची सेमी फाइनल

17/07/2020 -

फीडे महिला स्पीड शतरंज ग्रां प्री के अंतिम पड़ाव मे आखिरकार भारत की कोनेरु हम्पी नें शानदार और रोमांचक शतरंज खेलते हुए सेमी फाइनल मे जगह बना ली है । कोनेरु हम्पी कभी भी ऑनलाइन शतरंज मे ज्यादा जुड़ी नहीं रही है और यह उनके लिए सामान्य फॉर्मेट नहीं है पर फिर भी वह अब इसमें लय पकड़ रही  है । कल रात खेले गए क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे उन्होने दूसरी ग्रां प्री विजेता और अब तक सबसे आगे चल रही रूस की गुनिना वालेंटीना को मात देते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया । अगले राउंड मे उनके सामने होंगी उनकी बेहद खास प्रतिद्वंदी चीन की विश्व नंबर 1 हाउ ईफ़ान जो की खुद लंबे समय बाद वापसी कर रही है । खैर एक बुरी खबर यह रही की हरिका द्रोणावल्ली रूस की कोस्टेनियुक से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है । पढे यह लेख  

फीडे महिला स्पीड ग्रां प्री : हम्पी - हरिका अंतिम 8 में

16/07/2020 -

विश्व शतरंज संघ द्वारा आयोजित फीडे महिला स्पीड शतरंज के तीसरे चरण की चौंथी और अंतिम ग्रां प्री  मे भारतीय शीर्ष खिलाड़ी कोनेरु हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली अपने पहले प्ले ऑफ के मुक़ाबले बेहद रोमांचक अंदाज मे जीतकर अंतिम 8 मतलब क्वाटर फ़ाइनल मे पहुँच गयी है । कोनेरु हम्पी नें रूस की गिरया ओलगा को 7-6 से तो हरिका द्रोणावल्ली नें अमेरिका की ताटेव को 6-5 से मात देते हुए अगले दौर मे जगह बनाई और अब देखना होगा की क्या इस बार दोनों खिलाड़ी अंतिम चार मे जगह बना पाएँगी क्यूंकी अब तक पहले दोनों के पहले ग्रां प्री मे पहले दौर मे तो दूसरे ग्रां प्री मे दूसरे दौर मे दोनों खिलाड़ी बाहर हो चुकी है । हम्पी के सामने इस बार रूस की गुनिना तो हरिका रूस की कोस्टेनियुक से टकराएँगी ! पढे यह लेख 

लिजेंड्स ऑफ चैस : विश्वनाथन आनंद लेंगे भाग

14/07/2020 -

मेगनस कार्लसन आमंत्रण लीग के चौंथे पड़ाव लिजेंड्स ऑफ चैस की घोषणा हो गयी है और भारत के लिए शानदार बात यह है की पाँच बार के विश्व चैम्पियन और देश के नंबर  शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद भी इसका हिस्सा होने जा रहे है । भारतीय दर्शक लंबे समय से इस लीग में उनके खेलने की प्रतीक्षा कर रहे थे । बड़ी बात यह है की खुद विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन के साथ युवा खिलाड़ियों में डिंग लीरेन ,अनीश गिरि और नेपोंनियची युवा खिलाड़ियों के तौर पर खेल रहे है तो महान खिलाड़ियों की सूची में ब्लादिमीर क्रामनिक ,बोरिस गेलफंड और वेसली इवांचुक ,पीटर लेको ,पीटर स्वीडलर जैसे खिलाड़ियों का खेलना इस टूर्नामेंट को बेहद खास बना रहा है एक बार फिर पुरुष्कार राशि  1 लाख 50 हजार डॉलर होगी । प्रतियोगिता 21 जुलाई से 5 अगस्त तक खेली जाएगी । पढे यह लेख 

रूस की लागनो बनी फीडे महिला स्पीड ग्रां प्री विजेता

13/07/2020 -

ऑनलाइन शतरंज मे आपके अच्छा खेलने के अलावा भी बहुत कुछ बाते मायने रखती है जैसे अच्छा इंटरनेट होना साथ ही आपके माऊस का सही क्लिक होना मतलब एक गलत क्लिक या हाथ का फिसलना आपसे मैच ,खिताब दोनों छीन सकता  है और ऐसे ही कल देखने को मिला जब फीडे महिला स्पीड ग्रां प्री के तीसरे चरण मे रूस की मौजूदा विश्व ब्लिट्ज़ चैम्पियन और वर्तमान विश्व नंबर 1 चीन की हाउ ईफ़ान के बीच मुक़ाबला हुआ । पहले तो लागनों आसानी से खिताब जीतने की और बढ़ रही थी पर उसके बाद हाउ ईफ़ान नें जोरदार वापसी की हालांकि लागनों नें बताया की 1 मिनट के खेल के दौरान उनका इंटरनेट काफी धीमा हो गया था और फिर जब टाईब्रेक मे ईफ़ान साफ जीत की तरफ बढ़ रही थी उनका माऊस स्लिप होने से वह हाथी मुफ्त मे गवां बैठी और इस तरह 6.5-5.5 से लागनों नें किसी तरह खिताब अपने नाम कर लिया । वही तीसरे स्थान का मैच जीतकर रूस की अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक नें जीत के साथ टूर्नामेंट का समापन किया । पढे यह लेख 

इंटरव्यू :आर्यन चोपड़ा एक रचनात्मक ग्रांडमास्टर

12/07/2020 -

भारत के युवा ग्रांड मास्टर की सूची मे आर्यन चोपड़ा का नाम एक रचनात्मक खिलाड़ी के तौर पर पहचाना जाने लगा है । 14 वर्ष और 9 माह की उम्र मे 2016 मे जब वह ग्रांड मास्टर बने थे तब वह भारत के चौंथे सबसे युवा ग्रांड मास्टर बने थे ओर तब से लेकर अब तक आर्यन लगातार अपने खेल को बेहतर करते हुए 2600 रेटिंग के बेहद करीब पहुँच गए है और फिलहाल 2585 रेटिंग पर है । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल नें कुछ दिन पहले उनसे बातचीत की और उनके खेल जीवन के कुछ सबसे बेहतरीन मुकाबलों को उनके द्वारा ही जाना । हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर आप उनके द्वारा दिखाये गए मुकाबलों को पूर्ण विश्लेषण के साथ ।  

फीडे महिला स्पीड ग्रां प्री :हाउ ईफ़ान और काटेरयना फाइनल में

11/07/2020 -

चीन की विश्व नंबर 1 खिलाड़ी और पूर्व विश्व चैम्पियन हाउ ईफ़ान अब एक बार फिर शतरंज जगत में वापसी करते हुए नजर आ रही है और उन्होने फीडे महिला स्पीड के तीसरे चरण की तीसरी ग्रां प्री प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है । सेमी फ़ाइनल में उन्होने ईरान की सारा सदात को लगभग एकतरफा अंदाज में मात देते हुए 9-2 के भारी अंतर से जीत दर्ज की । हाउ ईफ़ान नें इस जीत से बेहद आत्मविश्वास के साथ फाइनल में जगह बनाई है । वही दूसरे सेमी फ़ाइनल मे रूस की लागनों काटेरयना और रूस की ही अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक के बीच रोमांचक मुक़ाबला हुआ जिसमें अंतिम समय में लागनों नें बाजी मारते हुए 6.5-4.5 से मुक़ाबला जीत लिया । पढे यह लेख 

हम्पी - हरिका फीडे स्पीड महिला ग्रां प्री से बाहर

10/07/2020 -

फीडे महिला स्पीड शतरंज के तीसरे दौर की तीसरी ग्रां प्री मे भारत की दोनों शीर्ष खिलाड़ी ग्रांडमास्टर कोनेरु हम्पी और ग्रांडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली प्ले ऑफ के क्वाटर फ़ाइनल मुक़ाबले मे हार कर बाहर हो गयी है । विश्व रैपिड चैम्पियन कोनेरु हम्पी को बेहद ही एकतरफा मुक़ाबले मे रूस की पूर्व विश्व क्लासिकल चैम्पियन अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक से हार का सामना करना पड़ा । जबकि विश्व नंबर 1 चीन की हाउ ईफ़ान के आगे हरिका द्रोणावल्ली भी बेअसर नजर आई और उन्हे भी पराजय कर दिया । अन्य दो मुक़ाबले मे रूस की लागनों काटेरयना नें अन्ना ऊषेनिना को तो ईरान की सारासदाह नें विश्व चैम्पियन जू वेंजून को बाहर कर दिया । पढे यह लेख 

तृतीय फीडे स्पीड चेस ग्रा प्री - हम्पी और हारिका जीती

09/07/2020 -

फीडे महिला स्पीड शतरंज के तीसरे चरण की तीसरी ग्रां प्री चैंपियनशिप का आरंभ कल रात 16 खिलाड़ियों के बीच प्ले ऑफ मुकाबलो के साथ हो गया और पहली बार भारत की तीनों शीर्ष महिला खिलाड़ी एक साथ इसमें खेलते नजर आई हालांकि भारत के लिहाज से यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा जब भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी कोनेरु हम्पी को भारत की ही प्रतिभाशाली जूनियर खिलाड़ी आर वैशाली का सामना करना पड़ा और इस मुक़ाबले मे अनुभवी हम्पी नें जहां अंतिम 8 मे जगह बनाई तो वैशाली का सफर यही खत्म हो गया । वही दूसरी और भारत की नंबर 2 महिला खिलाड़ी हारिका द्रोणावल्ली नें अर्मेनिया की ताटेव अबरहमयन पर धमाकेदार जीत के साथ अंतिम 8 मे स्थान बनाया । पढे यह लेख 

आरबी रमेश नें मुख्य चयनकर्ता पद से दिया इस्तीफा

08/07/2020 -

वैसे भी कोरोना वायरस नें अन्य सभी खेलो की तरह शतरंज का काफी नुकसान किया है ,सभी राज्य और राष्ट्रीय स्पर्धाए पहले से ही रद्द है और उनके इस वर्ष होने की संभावना भी नजर नहीं आती है ,इसका मतलब है बहुत सी प्रतिभाए जो इन दो वर्षो मे ( 2020 और 2021) मे जो आगे बढ़ सकती थी उनके बहुमूल्य समय का नुकसान पहले ही हो चुका है और भारतीय शतरंज महासंघ ( AICF) के अंदर चल रही ताकत की लड़ाई नें बची खुची कसर पूरी कर दी है । पिछले कई माह से चल रहा विवाद अब और गहराता जा रहा है और ताजा प्रकरण मे इसी खीच तान के बीच भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता नें इस मुश्किल हालत मे काम ना करने का निश्चय करते हुए कथित तौर पर आरबी  रमेश नें इस्तीफा दे दिया है । हालांकि इस्तीफा देने के पहले उन्होने भारतीय टीम की एंट्री विश्व ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के लिए भेज दी है । पढे यह लेख 

द्वितीय महिला ग्रां प्री :रूस की गुनिना नें जीता खिताब

06/07/2020 -

रूस की ग्रांड मास्टर गुनिना वालेंटीना नें फीडे महिला स्पीड चेस में दूसरी ग्रां प्री में उक्रेन की अन्ना उशेनिना को 7-5 से से मात देते हुए खिताब अपने नाम कर लिया साथ ही पहली ग्रां प्री में उशेनिना के हाथो मिली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया । हालांकि दोनों ग्रां प्री के बाद फाइनल में यह दोनों खिलाड़ी ही पहुंची इसीलिए फिलहाल फीडे स्पीड चेस के सुपर फ़ाइनल की दौड़ में यही दोनों सबसे आगे चल रही है । दोनों के फिलहाल 20 अंको के साथ पहले दो स्थानो पर है जबकि उनके बाद रूस की लागनों काटेरयना 8 अंक तो भारत की वैशाली आर 7 अंको के साथ तीसरे और चौंथे स्थान पर चल रही है । अगली ग्रां प्री 8 जुलाई से खेली जाएगी । 

जी आकाश बने भारत के 66 वें शतरंज ग्रांड मास्टर

05/07/2020 -

कोविड 19 की स्थिति  के कारण दुनिया भर की खेल की तरह भारत की खेल की गतिविधियां तो बंद है पर शतरंज मे जरूर भारत कुछ ना कुछ उपलब्धियां हासिल कर पा रहा है । भारत के लिए अच्छी खबर ये है की हमें अब अपना 66वां ग्रांड मास्टर मिल गया है । 3 जुलाई को सम्पन्न हुई फीडे कॉंग्रेस की ऑनलाइन मीटिंग मे भारत के गनेशन आकाश को विश्व शतरंज संघ नें ग्रांड मास्टर के खिताब से नवाजा है । जी आकाश भारत के उन खिलाड़ियों मे शामिल है जिन्हे बेहद कम उम्र मे नेशनल चैम्पियन बनने का गौरव हासिल है । इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए शतरंज से काफी समय तक दूर रहे आकाश का ग्रांड मास्टर बनना एक बेहद बड़ी बात है । पढे यह लेख 

चेसएबल मास्टर्स फाइनल - कार्लसन ही बने सरताज

04/07/2020 -

मेगनस कार्लसन आमंत्रण लीग के तीसरे पड़ाव चेसएबल मास्टर्स टूर्नामेंट का खिताब एक बार फिर विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें अनीश गिरि को बेस्ट ऑफ  थ्री के फ़ाइनल मे 2-0 से पराजित करते हुए अपने नाम कर लिया । पहले दिन मेगनस नें 3.5-1.5 से तो दूसरे दिन 2.5-1.5 से जीत दर्ज करते हुए दोनों दिन अपने नाम किए । हालांकि इस दौरान रोमांच अपने चरम पर रहा और कई मौको पर अनीश अच्छी स्थिति मे होने के बाद भी उसे भुनाने मे कामयाब नहीं हो सके । अब से कुछ देर पहले ही हुए अंतिम मुक़ाबले मे जीत के करीब नजर आ रहे अनीश अंतिम मौके पर अपना घोडा मुफ्त मे दे बैठे और जीती बाजी जो उन्हे टाईब्रेक मे ले जाती सिर्फ ड्रॉ कर सके । खैर इस जीत से एक बार फिर कार्लसन नें अपनी बादशाहत का जादू कायम रखा है पढे यह लेख ... 

Contact Us