मेगनस कार्लसन बने लिजेंड्स ऑफ चैस के विजेता
04/08/2020 -मेगनस कार्लसन शतरंज जगत के बादशाह है और इस बात को वह हर बार साबित करते है और अपना लोहा दुनिया से मनवाते है ,इक्का दुक्का मौको को छोड़ दे तो कार्लसन के सामने कोई भी खिलाड़ी प्ले ऑफ मुकाबलों मे टिक नहीं पाता है। एक बार फिर लिजेंड्स ऑफ चैस टूर्नामेंट के फाइनल में मेगनस कार्लसन का कातिलाना अंदाज देखने को मिला और उन्होने रूस के इयान नेपोंनियची को लगातार दो दिन फाइनल में हराते हुए खिताब अपने नाम कर लिया । आज कार्लसन नें 2.5-0.5 के बड़े अंतर से मात देते हुए नेपोंनियची को कभी भी वापसी का मौका नहीं दिया और 45000 अमेरिकन डॉलर की पुरुष्कार राशि पर कब्जा कर लिया । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल नें फाइनल का सीधा प्रसारण किया जिसमें इंटरनेशनल मास्टर अनूप देशमुख और नुबेर शाह नें दर्शको को खेल के हर पहलू से रूबरू कराया ! पढे यह लेख