मेगनस कार्लसन से 5.5-0.5 से हारे एसएल नारायनन
23/09/2020 -जब से कोविड की वजह से ऑन द बोर्ड शतरंज बंद हुआ है दुनिया भर के विभिन्न ऑनलाइन टूर्नामेंट मे भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे है और अपने खेल को तरशाने मे लगे है । भारत के प्रतिभाशाली ग्रांडमास्टर सुनील नारायनन इनमें से ही एक है जो ऑनलाइन शतरंज मे एक अलग ही पहचान बना रहे है । चेस 24 के द्वारा चल रहे बेंटर ब्लिट्ज़ कप मे सुनील नारायनन नें शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पड़ाव पार करते हुए क्वाटर फाइनल मे पहुँचने के लिए प्ले ऑफ मे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन का मुक़ाबला किया । हालांकि कार्लसन उन पर थोड़ा भारी पड़े और मुक़ाबला एकतरफा साबित हुआ और सुनील छह मुकाबलों मे सिर्फ आधा अंक बना सके । पढे यह लेख