देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना हमेशा से सपना - हरिका
05/09/2020 -भारतीय शतरंज टीम के शतरंज ओलंपियाड जीतने मे महिला वर्ग मे पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन द्रोणावल्ली हारिका नें भी खास भूमिका निभाई थी । हरिका नें पूल चरण मे 3 जीत 3 ड्रॉ के साथ 7 मैच मे 4.5 अंक बनाए और टीम को पुल मे शीर्ष स्थान हासिल करने मे मदद की पर उसके बाद क्वाटर फाइनल मे अर्मेनिया के खिलाफ जीत तो सेमी फाइनल मे पोलैंड के खिलाफ जीत नें उन्होने टीम को फाइनल पहुँचने मे मदद की । फाइनल मे रूस के खिलाफ उन्होने अपने दोनों मुक़ाबले ड्रॉ खेले तो इस प्रकार पूरे टूर्नामेंट मे 12 मैच मे से 5 जीत 2 ड्रॉ और 1 हार से 8 अंक बनाए जिसे बेहतरीन प्रदर्शन कहा जाएगा । बड़ी बात यह रही की हरिका नें काले मोहरो से सबसे जादा मुक़ाबले खेले और इसके बाद भी उनका स्कोर शानदार रहा । हरिका नें बताया की कैसे वह हमेशा से देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहती थी और इस पदक नें उनकी यह तमन्ना भी पूरी कर दी है । पढे यह लेख