एशियन नेशन्स कप - भारत का अभियान आज से शुरू
10/10/2020 -फीडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम आज से एशियन ऑनलाइन शतरंज नेशन्स कप मे शीर्ष वरीय टीम के तौर पर खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी । टीम मे फीडे स्वर्ण पदक विजेता टीम के अधिकतर सदस्यों के इतर भारतीय टीम के दूसरे दिग्गज खेलते नजर आएंगे । इस बार महिला और पुरुष वर्ग अलग अलग होंगे और साथ ही जूनियर वर्ग के लिए भी कोई आरक्षण नहीं रखा गया है । ओलंपियाड टीम से सिर्फ ग्रांड मास्टर निहाल सरीन , आईएम भक्ति कुलकर्णी और आर वैशाली ही इस टीम का हिस्सा होंगे बावजूद इसके पुरुष वर्ग मे ग्रांड मास्टर सूर्या शेखर गांगुली ( कप्तान ) अधिबन भास्करन ,कृष्णन शशिकिरण ,निहाल सरीन और सेथुरमन टीम को बेहद मजबूत बना रहे है जबकि महिला वर्ग मे मेरी गोम्स ( कप्तान ) ,आर वैशाली , भक्ति कुलकर्णी ,पद्मिनी राऊत और नंधिधा पीवी खिताब की मजबूत दावेदारी पेश कर रही है । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर आज से शुरू हो रही इस चैंपियनशिप के सीधे मुक़ाबले आप देख सकते हो ।