NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

लियॉन को ग्रांड मास्टर नार्म ! रेटिंग भी 2500 पार

26/10/2020 -

आपदा को अवसर मे बदलने के बारे मे तो आपने बहुत मुहावरे सुने होंगे पर आपने कितनी बार दरअसल ऐसा किया होगा । खैर भारत के 14 वर्षीय इंटरनेशनल मास्टर लियॉन मेन्दोंसा नें ऐसा ही कुछ कर दिखाया है वह अपने पिता के साथ मार्च के माह से हंगरी मे ही रह गए कारण था कोविड 19 के कारण लगने वाला भारत समेत दुनिया भर मे लॉकडाउन , ऐसे मे उनके लिए यह एक मुश्किल समय था पर लियॉन नें इसे अपने लिए एक अवसर मे बदल लिया सबसे पहले तो उन्होने इस समय को अपनी तैयारी के लिए इस्तेमाल करना शुरू किया और  उसके बाद उन्होने जैसे ही हंगरी और उसके आसपास जैसे इटली मे स्थिति सामान्य हुई प्रतियोगिताओं मे भाग लेना शुरू कर दिया । जुलाई माह से अब तक वह अपनी रेटिंग को 55+ अंको के साथ 2500 के पार पहुंचा चुके है और बीते सप्ताह उन्होने बुडापेस्ट रिगोचेस इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर राउंड रॉबिन टूर्नामेंट जीतकर अपना पहला  ग्रांड मास्टर नार्म भी हासिल कर लिया है अब जैसे ही वह अपने दो और ग्रांड मास्टर नार्म हासिल कर लेंगे वह भारत के अगले ग्रांड मास्टर बन जाएँगे । पढे यह लेख ।

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

दिखा नारीशक्ति का दम "एशियन चैम्पियन बने हम "

25/10/2020 -

एक और जहां दुर्गा पूजा और दशहरा का एक ऐसा त्योहार पूरे देश मे मनाया जा रहा है जो देवी दुर्गा और सीता जी के अदम्य साहस को परिभाषित करता है और उसी दिन भारतीय महिला टीम एशियन शतरंज चैंपियनशिप मे एकतरफा अंदाज से जीत दर्ज करके नारीशक्ति का दम दिखाते हुए शान से एशियन चैम्पियन बन गयी है । भारतीय शतरंज प्रेमियों के लिए यह एक और बड़ी खबर रही । कोविड की मुश्किल परिस्थितियों मे इस वर्ष भारतीय शतरंज टीम नें लगातार ऐसा अनोखा प्रदर्शन किया है की ओलंपियाड से लेकर एशियन तक देश गोरान्वित हुआ है ! आज एशियन नेशंस कप के फाइनल मे भारतीय महिला टीम नें लगातार दो राउंड मे इन्डोनेशिया को 3-1 , 3-1 से मात देते हुए खिताब हासिल कर लिया । पुरुष टीम भले औस्ट्रेलिया से हारी पर रजत पदक भी कोई खराब प्रदर्शन नहीं कहा जाएगा । हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर एक बार फिर फाइनल मुक़ाबले का सीधा प्रसारण किया गया पढे यह लेख 

धमाकेदार अंदाज से भारत एशियन कप के फाइनल मे

24/10/2020 -

ओलंपियाड स्वर्ण पदक विजेता बनने के बाद भारतीय शतरंज टीम जब एशियन नेशंस कप शतरंज खेलेने उतरी तो कई लोग इस बात को लेकर सशंकित थे की क्या अपने मुख्य खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी मे टीम अपनी प्रतिष्ठा कायम रख पाएगी पर भारतीय टीम नें सभी शंकाओं को निर्मूल साबित करते हुए बेहद ही शानदार अंदाज मे दोनों ही वर्गो महिला और पुरुष वर्ग के फाइनल मे प्रवेश कर लिया है । टॉप सीड भारतीय टीम नें एक और जहां महिला वर्ग मे लगातार अपनी दसवीं जीर दर्ज की और सेमी फाइनल मे मंगोलिया को बड़ी आसानी से मात दी तो पुरुष वर्ग नें आखिरकार महत्वपूर्ण मुक़ाबले मे अपनी बेहतरीन लय कायम करते हुए कजाखस्तान को कोई मौका नहीं दिया । कल फाइनल मुक़ाबले मे भारतीय टीम महिला वर्ग मे इन्डोनेशिया तो पुरुष वर्ग मे औस्ट्रेलिया से टकराएगी ! हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर सेमी फाइनल मुक़ाबले का सीधा प्रसारण किया गया । पढे यह लेख 

भारत एशियन नेशंस कप के सेमी फाइनल में पहुंचा

23/10/2020 -

एशियन नेशंस कप ऑनलाइन शतरंज चैंपियनशिप मे भारत नें उम्मीद के अनुसार महिला और पुरुष वर्ग मे अपने दोनों मुकाबलो मे जीत दर्ज करते हुए क्रमशः किर्गिस्तान और मंगोलिया को पराजित करते हुए सेमी फाइनल मतलब अंतिम चार मे जगह बना ली है । भारतीय महिला नें जहां एक और बेहतरीन लय के साथ लगातार आठवीं जीत दर्ज की । उन्होने कमजोर लग रही किर्गिस्तान पर शुरुआत से ही हमला बोल दिया और दोनों मुकाबलो मे उन्हे सिर्फ आधा अंक बनाने दिया और भारत नें 8 मुकाबलों मे 7.5 अंक अर्जित किए । पुरुष वर्ग मे मंगोलिया के साथ मुक़ाबले थोड़े कड़े रहे पर टीम कुछ इस अंदाज मे खेली की जीत दोनों मुकाबलों मे हासिल हुई कुल आठ मुकाबलों मे भारत नें 5 तो मंगोलिया नें 3 अंक बनाए । अब सेमी फाइनल मे महिला वर्ग मे भारत मंगोलिया से तो पुरुष वर्ग मे कजाकिस्तान से मुक़ाबला खेलेगा । हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर ग्रांड मास्टर दीपसेन गुप्ता महिला इंटरनेशनल मास्टर एंजेला और फीडे इंस्ट्रक्टर निकलेश जैन नें सभी मुकाबलो का लाइव विश्लेषण भी किया । पढे यह लेख 

एशियन नेशंस कप क्वाटर फाइनल - भारत है तैयार

22/10/2020 -

कल सुबह 11.30 बजे से एशियन नेशंस कप के अंतिम चार मे पहुँचने की दौड़ शुरू हो जाएगी और बेस्ट ऑफ टू के क्वाटर फाइनल मुकाबलो के बाद यह तय हो जाएगा की कौन कौन सी टीम सेमी फाइनल मे आपस मे टकराने जा रही है । टूर्नामेंट की शीर्ष वरीय टीम भारत अपने पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ आगे बढ्ने की तैयारी करेगी । महिला वर्ग और पुरुष वर्ग मे भारत की नजरे होगी सेमी फाइनल पर । महिला वर्ग ग्रुप चरण मे लगातार छह जीत से शानदार बढ़े हुए मनोबल के साथ पहले स्थान पर रहे भारत आठवे स्थान पर रहे कीर्गिस्तान से खेलेगा तो पुरुष वर्ग मे किसी तरह टॉप सीड टीम भारत छठे स्थान पर रही थी और अब उसके सामने तीसरे स्थान पर रही मंगोलिया की टीम होगी । हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण सुबह 11 .15 से किया जाएगा । पढे यह लेख 

अभी नहीं होगा फीडे कैंडीडेट टूर्नामेंट

20/10/2020 -

कोविड 19 के चलते जब फरबरी से लगातार अंतर्राष्ट्रीय शतरंज मुक़ाबले रद्द होना शुरू हुए तो पूरा विश्व शतरंज समुदाय जैसे सकते मे था और खेल के भविष्य को लेकर सशंकित भी था ! फिर मेगनस कार्लसन की पहल पर शुरू हुई ऑनलाइन बड़े मुकाबलों की श्रंखला नें शतरंज को एक नयी लोकप्रियता दिलाई और कुछ माह जैसे यही शतरंज था ,पर लोगो को क्लासिकल शतरंज के शुरू होने का इंतजार था और बेल मास्टर्स ऐसा करने वाला पहला बड़ा टूर्नामेंट बना और फिर नॉर्वे शतरंज नें इसे एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया और फिर सबकी नजरे थी फीडे कैंडीडेट टूर्नामेंट पर जो की 1 नवंबर से पुनः शुरू होने जा रहा था पर दुर्भाग्य से ऐसा नहीं होगा और फीडे की घोषणा के अनुसार फीडे कैंडीडेट टूर्नामेंट को अब अगले साल तक के लिए लगभग टाल दिया गया और इसका ये मतलब भी है की विश्व चैम्पियन कार्लसन को अपने प्रतिद्वंदी से खेलने के लिए और लंबा इंतजार करना होगा । पढे यह लेख 

एशियन नेशंस कप - भारत क्वाटर फाइनल मे पहुंचा

19/10/2020 -

भारतीय शतरंज टीम ऑनलाइन  एशियन नेशंस शतरंज कप के पुरुष और महिला दोनों वर्गो के अंतिम आठ मे जगह बनाने मे सफल रही है हालांकि इसकी संभावना पहले से ही थी । महिला वर्ग मे जहां भारत नें खुद को सबसे बेहतरीन टीम साबित करते हुए एकतरफा अंदाज मे पहला स्थान हासिल करते हुए शीर्ष आठ मे जगह बनाई तो पुरुष वर्ग मे भारतीय टीम अंतिम समय मे लगभग शीर्ष 8 से बाहर होते होते अपनी जगह प्ले ऑफ मे बनाने मे कामयाब रही । महिला टीम को जहां अपना यही अंदाज जारी रखने की जरूरत है तो पुरुष वर्ग मे टीम को निश्चित तौर पर अपना प्रदर्शन सुधारना होगा । भारतीय महिला टीम क्वाटर फाइनल मे आठवे स्थान पर रही किरगिस्तान से मुक़ाबला खेलेगी तो पुरुष टीम तीसरे स्थान पर रही मंगोलिया का सामना करेगी । पढे यह लेख 

एशियन नेशंस कप: महिला टीम नें लगाई जीत की हैट्रिक

18/10/2020 -

एशियन नेशन्स कप के दूसरे दौर के मुक़ाबले शुरू हो गए है और कल महिला वर्ग के राउंड 4 से लेकर 6 के मुक़ाबले खेले गए । पहले दिन तीसरे राउंड मे ईरान के हाथो पराजित होने वाली भारतीय टीम दूसरे दिन एक दम नए तेवर मे नजर आई और टीम नें लगातार तीनों राउंड जीतकर ना सिर्फ जोरदार वापसी की बल्कि बाकी टीमों को संदेश दे दिया की ईरान से हार बस एक राउंड की बात थी और टीम अपनी वरीयता के अनुसार ही खेलने का दम रखती है । भारतीय को वैशाली और पद्मिनी की लगातार तीन जीत  के साथ कप्तान मेरी गोम्स के अच्छे लय मे होने का फायदा मिला और भारत नें पहले म्यांमार को 3.5-0.5 ,फिर सिंगापूर को 4-0 और फिर मजबूत इन्डोनेशिया को 3-1 से मात देकर अंक तालिका मे दूसरा स्थान हासिल कर लिया है । हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर तीनों राउंड के सीधा विश्लेषण किया गया । पढे यह लेख 

अरोनियन से हारकर भी कार्लसन नें जीता नॉर्वे शतरंज

17/10/2020 -

लंबे समय के बाद हुए ऑन द बोर्ड क्लासिकल सुपर ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट "नॉर्वे शतरंज " का आखिरकार समापन हो गया । अंतिम राउंड मे मेगनस कार्लसन को लेवोन अरोनियन के खिलाफ चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा हालांकि उनका खिताब जीतना तो एक राउंड पहले ही तय हो गया था पर बड़ी बात यह रही है की 125 मैच तक अपराजित रहने वाले मेगनस कार्लसन पिछले छह मुकाबलों मे दो मुक़ाबला हारे है । खैर टूर्नामेंट मे सबसे ज्यादा अगर किसी नें सुर्खियां हासिल की तो वो थे अलीरेजा फिरौजा और आखिरी राउंड मे उन्होने जान डुड़ा को मात देकर ना सिर्फ दूसरा स्थान हासिल किया बल्कि 17 वर्षीय यह खिलाड़ी विश्व रैंकिंग मे 17वे स्थान पर भी जा पहुंचा है । अरोनियन तीसरे स्थान पर रहे । हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर लगातार दसवें दिन मैच का सीधा प्रसारण किया गया । पढे यह लेख 

नॉर्वे शतरंज R9 : एक राउंड पहले ही कार्लसन विजेता

16/10/2020 -

मेगनस कार्लसन अंत तक अपने विरोधी के खेल और व्यवहार पर नजर रखते है और गलती होने की उस आखिरी गुंजाइश का इंतजार करते है जिसे अन्य खिलाड़ी ना होना मानकर आगे बढ़ जाते है और ना जाने कितने मैच अनिर्णीत रह जाते है ,मेगनस का जीतने का हठ सामने वाले के मन को भले कभी कभी छलनी कर देता है पर कार्लसन पूरी निर्दयता से अपने पूरे अंक को लेने तैयार होते है ,नॉर्वे शतरंज मे कल जो हुआ वह इतिहास मे हमेशा मौजूद रहेगा और जब भी आने वाले समय मे असीम प्र्तिभा के धनी अलीरेजा पीछे मुड़कर देखेंगे कार्लसन के खिलाफ मिली हार उन्हे एक सबक देती रहेगी । कार्लसन की अलीरेजा पर जीत नें उन्हे एक राउंड पहले ही विजेता बना दिया है । हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर देर रात इस मैच का एक बार फिर सीधा विश्लेषण किया गया । पढे यह लेख 

एशियन कप - इन्डोनेशिया ,म्यांमार से खेलेगा भारत

15/10/2020 -

ओलंपियाड स्वर्ण पदक विजेता भारतीय शतरंज टीम के लिए ऑनलाइन एशियन शतरंज चैंपियनशिप मे कल से दूसरे दौर के मुक़ाबले शुरू हो जाएँगे और पहले दौर मे कुछ अप्रत्याशित परिणाम के बाद और बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य सामने होगा । दोनों ही वर्गो की टॉप सीड भारतीय टीम पहले दौर के बाद अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार नहीं रख पायी थी और पुरुष वर्ग मे पांचवे तो महिला वर्ग मे आठवे स्थान पर चल रही है । अब अगले राउंड मे पुरुष वर्ग मे टीम को इन्डोनेशिया तो महिला वर्ग मे म्यांमार की टीम भारत के सामने होगी ऐसे मे देखना होगा की टीम किस तरह से वापसी करती है । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर एक बार फिर इस मुक़ाबले का सीधा प्रसारण किया जाएगा । पढे यह लेख 

नॉर्वे शतरंज R8 : मेगनस कार्लसन नें फिर बनाई बढ़त

14/10/2020 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें एक बार फिर नॉर्वे शतरंज क्लासिकल मे एकल बढ़त हासिल कर ली है और अब जब सिर्फ दो राउंड बाकी है वह खिताब के लिए बेहद मजबूत दावेदार बन चुके है । आठवे राउंड मे उन्होने एक बेहद ही नियंत्रित मुक़ाबले मे हमवतन युवा खिलाड़ी आर्यन तारी को पराजित किया और एक अंक के अंतर से फीडे के अलीरेजा फिरौजा को पीछे छोड़ दिया जो की इस राउंड में विश्व नंबर 2 फबियानों करूआना से टाईब्रेक में पराजित होने के कारण सिर्फ 1 अंक हासिल कर सके । एक और मुक़ाबले में जान डुड़ा नें क्लासिकल मैच ड्रॉ खेलने के बाद टाईब्रेक में लेवोन अरोनियन को मात दी । अब एक दिन एक विश्राम के बाद मेगनस कार्लसन और अलीरेजा फिरौजा के बीच ख़िताबी मुक़ाबला होगा । एक बार फिर हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर देर रात मैच का लाइव विश्लेषण किया गया । पढे यह लेख 

नॉर्वे शतरंज R 7 - अलीरेजा फिरौजा की बढ़त बरकरार

13/10/2020 -

लगातार दो दिन छह परिणाम आने के बाद नॉर्वे शतरंज मे सातवे राउंड मे सिर्फ एक क्लासिकल मैच का परिणाम आया और परिणाम स्वरूप 17 वर्षीय युवा प्रतिभा अलीरेजा फिरौजा की एकल बढ़त बरकरार रही हालांकि मेगनस कार्लसन आने वाले दो राउंड मे जब आर्यन तारी और अलीरेजा फिरौजा से मुक़ाबला खेलेंगे तब देखना होगा की क्या वह एक बार फिर से प्रतियोगिता मे बढ़त कायम करेंगे । सातवे राउंड मे फबियानों  करूआना कार्लसन के खिलाफ बेहद शानदार लग रही स्थिति के बाद भी जीत हासिल नहीं कर पाये और कार्लसन नें टाईब्रेक अपने नाम करते हुए एक बार फिर बाजी अपने नाम की जबकि अलीरेजा नें लगातार दूसरी बार आरोनियन को टाईब्रेक मे मात दी । क्लासिकल परिणाम सिर्फ जान डुड़ा के खाते मे आया जहां पर उन्होने आर्यन तारी के लिए यह टूर्नामेंट सबसे कठिन साबित कर दिया है । एक बार फिर हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर रात को 10.30 से खेल के अंत तक सीधा प्रसारण किया गया । पढे यह लेख 

नॉर्वे शतरंज R6 : 17 वर्षीय अलीरेजा नें बनाई एकल बढ़त

12/10/2020 -

नॉर्वे क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट मे वह सब कुछ हो रहा है जो आप किसी ऑन द बोर्ड टूर्नामेंट मे होने की उम्मीद करते है । हर रोज हो रहे शानदार मुक़ाबले और परिणामों नें टूर्नामेंट को बेहद ही जीवंत बना दिया है । छठे राउंड की शुरुआत मे सबकी नजरे थी विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन पर जो 125 मुकाबलों के बाद मिली हार का हिसाब बराबर करने के लिए तैयार थे और उन्होने डुड़ा को मात्र 26 चालों मे हराकर वापसी भी की तो करूआना की अरोनियन पर बेहद खराब स्थिति से वापसी करते हुए जीत किसी चमत्कार से कम नहीं थी पर इन दोनों बड़े परिणामों से इतर चर्चा का केंद्र बने 17 साल के अलीरेजा फिरौजा जिन्होने मेजबान नॉर्वे के आर्यन तारी को पराजित करते हुए टूर्नामेंट मे एकल बढ़त कायम कर ली । एक बार फिर फीडे मास्टर हर्षल शाही और फीडे इंस्ट्रक्टर निकलेश जैन देर रात इन मुकाबलों का सीधा विश्लेषण किया । पढे यह लेख 

802 दिन बाद : 125 मुकाबलों बाद हारे मेगनस कार्लसन

11/10/2020 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन का 2 साल 2 माह और 10 दिनो से चला आ रहा अपराजित रहने का क्रम नॉर्वे क्लासिकल शतरंज के पांचवें राउंड मे  आकर टूट गया । 125 क्लासिकल मुकाबलों के बाद आखिरकार मेगनस कार्लसन को हार का सामना करना पड़ा है , पोलैंड के जान डुड़ा के खिलाफ काले मोहरो से खेलते हुए 64 खानो के इस जादूगर को 63 चालों मे हार स्वीकार करनी पड़ी । इस हार से सबसे आगे चल रहे मेगनस अब सरक कर तीसरे स्थान पर पहुँच गए है जबकि लेवोन अरोनियन नें फबियानों करूआना को मात देते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया । पांचवें राउंड मे अलीरेजा फिरौजा नें भी शानदार खेल दिखाते हुए आर्यन तारी को मात दी और अब वह अंक तालिका मे दूसरे स्थान पर जा पहुंचे है । हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर इस मुक़ाबले का सीधा विश्लेषण देर रात तक किया गया । पढे यह लेख 

Contact Us