NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

भारत से विदित गुजराती हुए चैम्पियन चैस टूर मे शामिल

15/11/2020 -

ऑनलाइन शतरंज की दुनिया के सबसे बड़े मुक़ाबले और टूर चैम्पियन चैस टूर मे भारतीय प्रशंसको के लिए बड़ी खबर है भारत के ऑनलाइन ओलंपियाड स्वर्ण पदक विजेता कप्तान ग्रांड मास्टर विदित गुजराती को इस टूर मे शामिल कर लिया गया है इसका मतलब यह होगा की एक और विदित को दुनिया के बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलने और अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा तो दूसरी और भारतीय शतरंज प्रशंसको को एक बड़े टूर्नामेंट का रोमांच महसूस करने और बेहतरीन शतरंज का आनंद मिलेगा । 26 वर्षीय विदित गुजराती  विश्वनाथन आनंद के बाद भारत की सबसे बड़ी उम्मीद मे से एक है और वर्तमान मे उनकी विश्व रैंकिंग 26 है । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर आप विदित के हर मुक़ाबले का सीधा प्रसारण देख पाएंगे ! पढे यह लेख 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

स्पीड चैस : हिकारु नाकामुरा पहुंचे क्वाटर फ़ाइनल में

13/11/2020 -

ऑनलाइन शतरंज दुनिया में दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक दिग्गज अमेरिकन खिलाड़ी हिकारु नाकामुरा नें स्पीड चेस ऑनलाइन शतरंज के प्री क्वाटर फ़ाइनल में अर्मेनिया के शीर्ष जूनियर खिलाड़ी हैक मरतिरोसयान को बुरी तरह 21-5 के भारी अंतर से पराजित करते हुए अंतिम आठ में जगह बना की है और अब अंतिम चार में पहुँचने के लिए उन्हे रूस के ब्लादिमीर फेडोसीव की चुनौती को पार करना होगा ।इस मुक़ाबले में नाकामुरा के खेल का स्तर ये रहा की कुल 26 मुकाबलों में हैक सिर्फ 1 मुक़ाबला ही जीत सके जबकि नाकामुरा नें 17 मुक़ाबले अपने नाम किए जबकि 8 मुक़ाबले अनिर्णीत रहे । नाकामुरा नें 5+1 , 3+1 और 1+1 के तीन सेट क्रमशः 7.5-0.5 , 5.5-2.5 और 8-2 से अपने नाम किए, पढे यह लेख 

स्पीड चैस - अरोनियन नें नेपोंनियची को दी मात

12/11/2020 -

अर्मेनिया के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी लेवोन अरोनियन अब धीरे धीरे लय में लौटते नजर आ रहे है सबसे पहले उन्होने नॉर्वे क्लासिकल शतरंज में बेहतरीन खेल के दम पर अपनी विश्व रैंकिंग में शानदार सुधार के साथ विश्व नंबर 6 का स्थान लंबे समय के बाद हासिल किया और अब ऑनलाइन शतरंज में भी उनकी पकड़ अब बेहतर होने लगी है । स्पीड चेस के ताजा मुक़ाबले में उन्होने ऑनलाइन शतरंज के माहिर माने जाने वाले रूस के इयान नेपोंनियची को 14-11 के अंतर से मात देते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और अरोनियन नें क्वाटर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है । उन्होने तीनों टाइम कंट्रोल में शानदार खेल दिखाया और शुरुआत से हासिल की गयी बढ़त को बुलेट मुकाबलों में खासतौर पर मजबूत करते हुए  जीत हासिल की । अब उनका अगला प्ले ऑफ मुक़ाबला फ्रांस के मकसीम लागरेव से होगा । पढे यह लेख 

स्पीड चैस - नोदिरबेक हारे , वेसली क्वाटर फ़ाइनल में

10/11/2020 -

स्पीड चैस शतरंज में अमेरिका के वेसली सो नें उज्बेकिस्तान के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव को पराजित करते हुए क्वाटर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया और अब उन्हे अपने प्रतिद्वंदी का नाम जानने के लिए अमेरिका के फबियानों करूआना और पोलैंड के जान डुड़ा के मैच के विजेता का इंतजार करना होगा । वेसली सो नें नोदिरबेक को मैच के तीनों फॉर्मेट में उम्मीद के अनुसार दबाव में रखा और कभी भी कुछ करने का कोई मौका नहीं दिया और 5+1 मिनट , 3+1 मिनट ब्लिट्ज़ में और 1+1 बुलेट में बेहतर खेल दिखाते हुए कुल 18-10 के अंतर से अंतिम आठ में जगह सुनिश्चित की । पढे यह लेख । 

जर्मनी के डोनचेंको नें जीता टेगेर्न्सी इंटरनेशनल

09/11/2020 -

एक और ऑन द बोर्ड क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट का समापन जर्मनी के युवा खिलाड़ी अलेक्ज़ेंडर डोनचेंको के टेगेर्न्सी इंटरनेशनल शतरंज के विजेता बनने के साथ ही हो गया  उन्होने अंतिम राउंड मे हमवतन परवनयन अशोत पर शानदार जीत से खिताब हासिल किया । प्रतियोगिता के दूसरे ही राउंड मे युवा खिलाड़ी विन्सेंट केमर को  कोविड प्रोटोकाल के चलते टूर्नामेंट से हटना पड़ा था और ऐसे मे एक समय टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर मुश्किल नजर आ रही थी पर टूर्नामेंट मे बाकी सभी राउंड सुरक्षित और स्वस्थ्य वातावरण मे खेले गए । भारत के युवा खिलाड़ी लियॉन मेन्दोंसा के लिए यह टूर्नामेंट मिला जुला रहा और उन्हे दो हार का सामना करना पड़ा तो छह मुक़ाबले उन्होने ड्रॉ खेले उम्मीद है उन्हे आगे और ऐसे मौके मिलेंगे और वह जल्द ही ग्रांड मास्टर बनेंगे । पढे यह लेख 

ब्लादिमीर क्रामनिक नें जीता रजूवेव मेमोरियल शतरंज

07/11/2020 -

14 वे विश्व चैम्पियन ग्रांड मास्टर ब्लादिमीर क्रामनिक नें पूर्व रूसी खिलाड़ी , लेखक और महान कोच  यूरी सर्गेइविच रज़ुएव की याद मे खेले गए ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है । यूरी सर्गेइविच रज़ुएव का 2012 मे 67 वर्ष की उम्र मे  बीमारी के चलते निधन हो गया था । उन्होने अपनी युवा उम्र मे कई बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए थे । उन्होने कई किताबे लिखी और रूस के कई बड़े खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी । मुख्य तौर पर उन्हे एक लंबे समय तक अनातोली कार्पोव के कोच के तौर पर जाना गया जबकि वह पूर्व विश्व महिला चैम्पियन अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक के कोच रहे । प्रतियोगिता मे कभी ना कभी उनसे प्रशिक्षण ले चुके खिलाड़ियों नें ही भाग लिया । 8 खिलाड़ियों के इस राउंड रॉबिन ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट मे शीर्ष के दो खिलाड़ियों क्रामनिक और एवेगेनी के बीच प्ले ऑफ मे क्रामनिक नें खिताब अपने नाम किया । पढे यह लेख 

मेगनस कार्लसन नें की चैम्पियन्स चैस टूर की घोषणा

06/11/2020 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और चेस 24 नें एक और ऑनलाइन शतरंज टूर "चैम्पियन्स चैस टूर 2021" की घोषणा कर दी है और इस बार इसकी पुरूष्कार राशि शतरंज इतिहास मे ऑनलाइन टूर्नामेंट के सारे रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है क्यूंकी इस टूर की कुल पुरुष्कार राशि होगी 11 करोड़ 25 लाख रुपेय । नवंबर 22 को स्किलिंग ओपन इसका पहला पड़ाव होगा और इसके बाद दिसंबर 2020 के बाद अगस्त  2021 तक हर माह एक बड़ा रैपिड टूर्नामेंट खेला जाएगा और सितंबर 2021 को होगा टूर का फाइनल मुक़ाबला । मेगनस कार्लसन की यह पहल निश्चित तौर पर इस वर्ष उनके एमजी टूर के बाद एक और बड़ा सराहनीय प्रयास है जहां पर खेल निश्चित तौर पर और ज्यादा लोगो तक पहुँचने वाला है इस मुश्किल समय मे जब ऑन द बोर्ड बड़े टूर्नामेंट के रद्द होने से खेल को बड़ा नुकसान हुआ है तो चैम्पियन्स चैस टूर इसकी कुछ हद तक भरपाई तो करेगा । पढे यह लेख 

स्पीड चैस - अलीरेजा हारे ,फेडोसीव अंतिम 8 में

05/11/2020 -

हम सभी कोविड काल मे है जहां ऑनलाइन शतरंज ही फिलहाल एक सक्रिय जरिया है जहां हम शीर्ष खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते है और ऑनलाइन शतरंज की एक और खासियत रह रही है की की आप यहाँ पर परिणाम को किसी एक के पक्ष मे सीधे तौर पर आकलन नहीं कर सकते है । स्पीड चेस शतरंज मे कल एक और मुक़ाबला खेला गया और फटाफट शतरंज के मास्टर माने जाने वाले विश्व क्लासिकल रेटिंग मे 18 वे स्थान पर पहुँच गए अलीरेजा को विश्व के 59 वे नंबर के ब्लादिमीर फेडोसीव नें 15-14 के अंतर से पराजित कर दिया । 5+1 , 3+1 और 1+1 के 29 मुकाबलों के दौरान कभी भी फेडोसीव नें अपनी बढ़त नहीं गवाई और क्वाटर फाइनल मे जगह बना ली । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर कोमेडियन सुमित सौरव और फीडे इंस्ट्रक्टर निकलेश जैन नें सीधा विश्लेषण किया । पढे यह लेख .... 

टेगेर्न्सी मास्टर्स शतरंज : लियॉन नें खेला तीसरा ड्रॉ

04/11/2020 -

भारत के 14 वर्षीय इंटरनेशनल मास्टर लियॉन मेन्दोंसा अब एक और ऑन द बोर्ड टूर्नामेंट मे खेल रहे है । कोविड 19 की वजह से हंगरी में रह गए लियॉन इस समय ऑन द बोर्ड शतरंज खेलने वाले भारत के चुनिन्दा  खिलाड़ी है और इस बार वह जर्मनी के राउंड रॉबिन ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट टेगेर्न्सी इंटरनेशनल शतरंज  मे भाग ले रहे है । वैसे तो ताजा जारी हुई फीडे रेटिंग में उनकी रेटिंग 2516 तक पहुँच चुकी है और वह ग्रांड मास्टर नार्म भी एक हासिल कर चुके है ऐसे में उन्हे सिर्फ अब दो ग्रांड मास्टर नार्म हासिल करने की औपचारकिता पूरी करनी है । वैसे इस टूर्नामेंट में उनके लिए ऐसा करना थोड़ा मुश्किल हो चुका है क्यूंकी उन्हे बचे हुए राउंड में नार्म लेने के लिए 3.5 अंक बनाने होंगे जो की संभव नहीं नजर आ  रहा है ! पढे यह लेख 

स्पीड चैस - कार्लसन नें परहम को दी करारी मात

03/11/2020 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें एक बार फिर अन्य खिलाड़ियों से अपना खेल का अंतर दिखाते हुए स्पीड चेस के प्री क्वाटर फाइनल मे ईरान के परहम मघसूदलू को 24-5 के बड़े अंतर से मात देते हुए टूर्नामेंट के अगले नॉक आउट पड़ाव मतलब क्वाटर फाइनल मे जगह बना ली है जहां उनका मुक़ाबला फ्रांस के विश्व नंबर 4 खिलाड़ी मकसीम लागरेव से होगा । परहम मघसूदलू के साथ खेलते हुए कार्लसन नें खेल के तीनों फटाफट फॉर्मेट 5 +1 मिनट , 3+1 मिनट और 1+1 मिनट मे अपना पूरा नियंत्रण रखा खेल मे कुछ स्थिति यूं रही की कार्लसन नें कुल 22 मैच जीते 4 ड्रॉ खेले और मात्र 3 मैच ही गवाए । कार्लसन के इस शानदार मुक़ाबले का हिन्दी चेसबेस इंडिया पर सीधा प्रसारण किया गया और इस दौरान हिन्दी चेसबेस इंडिया नें 50,000 सब्सक्राइबर का आंकड़ा भी पार कर लिया । पढे यह लेख 

स्पीड चेस - विश्व नंबर 4 मकसीम से हारे निहाल

02/11/2020 -

ऑनलाइन शतरंज मे भारत के युवा खिलाड़ी और भविष्य की बड़ी उम्मीद निहाल सरीन की महारत किसी से छुपी नहीं है और भले उन्हे अभी क्लासिकल शतरंज मे विश्व स्तर पर इतने मौके नहीं मिले है पर अगर बात ऑनलाइन शतरंज की हो तो वह दुनिया के सभी दिग्गज खिलाड़ियों से लगातार खेलने का मौका पा रहे है । कल रात निहाल सरीन स्पीड चेस के प्री क्वाटर फाइनल मे विश्व के नंबर खिलाड़ी फ्रांस के मकसीम लागरेव से लोहा ले रहे थे । कहने को तो लाग्रेव का जीतना संभावित ही था पर जिस लिहाज से निहाल ने उन्हे टक्कर दी उन्हे आने वाले शानदार भविष्य के संकेत आप वहाँ से देख सकते है । मकसीम नें निहाल को 16.5 -11.5 से पराजित करते हुए क्वाटर फाइनल मे जगह बना ली है जहां पर वह विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और परहम मघसूदलू के बीच होने वाले मुक़ाबले के विजेता से खेलेंगे । पढे यह लेख 

वेसली सो बने दूसरी बार बने यूएसए शतरंज चैम्पियन

31/10/2020 -

अमेरिका के नंबर 2 शतरंज खिलाड़ी और विश्व के नंबर 9 शतरंज खिलाड़ी वेसली सो नें अपने खेल जीवन मे दूसरी बार राष्ट्रीय चैम्पियन होने का गौरव हासिल कर लिया है । बड़ी बात यह है की इस प्रतियोगिता के सम्पन्न होने के साथ ही सयुंक्त राज्य अमेरिका मतलब यूएसए पहला ऐसा देश बन गया है जिसने अपनी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के  इस ऑनलाइन संस्कारण को आधिकारिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप स्वीकार किया है । मतलब ये की इससे पहले हुई सभी ऑन द बोर्ड टूर्नामेंट की श्रेणी मे ही शामिल समझी जाएगी । वैसे आपको बता दे की यह 64 खानो के खेल मे टूर्नामेंट फॉर्मेट मे यूएसए की 64 वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप थी और यह विडम्बना ही है की यह टूर्नामेंट ऑनलाइन खेलना पड़ा । पढे यह लेख 

जिब्राल्टर मे होगी फीडे ग्रां प्री - हम्पी पर होंगी नजरे

30/10/2020 -

कोविड के चलते अभी तक पुरुष विश्व शतरंज चैंपियनशिप की प्रक्रिया के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव फीडे कैंडीडेट पर तो संशय अभी बरकरार है पर महिला शतरंज मे इस दिशा मे कुछ प्रयास अब किए जाने लगे है और महिला शतरंज ग्रां प्री का आखिरी पड़ाव को अब तक नहीं हो पाया था अब उस चौंथे और अंतिम पड़ाव को अगले वर्ष 17 जनवरी से 29 जनवरी के दौरान करने का निर्णय ले लिया गया है और इसे जिब्राल्टर मे कराया जाएगा । वैसे इसका भारत के लिए महत्व इसीलिए है की भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी और वर्तमान विश्व रैपिड चैम्पियन कोनेरु हम्पी के इस ग्रां प्री को जीतने के काफी ज्यादा संभावना है । पढे यह लेख 

स्पीड चैस शतरंज - निहाल सरीन पर होंगी नजरे

29/10/2020 -

भारत के निहाल सरीन स्पीड चेस शतरंज के मुख्य चरण मे खेलने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी होंगे । जूनियर स्पीड चेस शतरंज जीतने की वजह से अंतिम 16 मे भारत से सिर्फ निहाल ही पहुँच सके है जबकि विदित गुजराती बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए  मुख्य आमंत्रण चरण के जरिये पहुँचने से चूक गए । निहाल नें स्पीड चेस जूनियर मे बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया था , इस दौरान उन्होने अमेरिका के एंड्रू टंग , औस्ट्रेलिया के अंटोन स्मिरनोव ,अर्मेनिया के मार्क मरतिरोसयान और फिर रूस के अलेक्सी सराना कपो मात दी थी अब मुख्य चरण मे उनके सामने होंगे विश्व के दिग्गज खिलाड़ी मेक्सिम लाग्रेव । पढे यह लेख 

भारत के निहाल सरीन बने कार्पोव ट्रॉफी के विजेता

28/10/2020 -

भारत ने भविष्य के बड़े खिलाड़ी कहे जा रहे निहाल सरीन नें ऑनलाइन शतरंज मे एक और परचम लहराते हुए इस बार ऑनलाइन सम्पन्न हुई प्रतिष्ठित कोपचेस कार्पोव ट्रॉफी का खिताब अपने नाम का लिया उन्होने फाइनल मे रूस के ग्रांड मास्टर अलेक्सी सराना को पराजित किया । प्रतियोगिता को दो चरणों मे खेला गया और पहले चरण मे 14 राउंड के बाद खिलाड़ियों को प्ले ऑफ मे जगह मिली और उसके बाद शुरू हुआ नॉकआउट मुक़ाबले का दौर और इस दौरान निहाल नें क्वाटर फाइनल मे फ्रांस के ग्रांड मास्टर एटीने बेक्रोट को सेमी फाइनल मे जॉर्जिया के ग्रांड मास्टर इयान चेपरिनोव और फाइनल मे सराना को मात देते हुए खिताब हासिल किया । पढे यह लेख

Contact Us