NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

कार्लसन को हरा वेसली सो बने स्किलिंग ओपन विजेता

01/12/2020 -

विश्व चैम्पियन रोज नहीं हारते यह कभी कभी ही होता है । अमेरिकन शतरंज ग्रांड मास्टर और विश्व 960 शतरंज चैम्पियन वेसली सो नें एक बार फिर मेगनस कार्लसन को मात देते हुए टूर्नामेंट का फाइनल और खिताब अपने नाम किया है । स्किलिंग ओपन के टाईब्रेक तक चले मुक़ाबले मे वेसली नें कार्लसन की गलतियों ओपेनिंग के गलत चुनाव का भरपूर फायदा उठाते हुए और अपनी शानदार ओपेनिंग और अपने रचात्मक खेल से टूर्नामेंट जीत लिया । दोनों के बीच फाइनल के पहले दिन टाई होने के बाद दूसरे दिन भी चारो रैपिड के बाद स्कोर 2-2 पर बराबर रहा था और फिर टाईब्रेक मे वेसली नें दो ब्लिट्ज़ मुक़ाबले 1.5-0.5 से जीतकर कार्लसन को एक बार फिर मात दी इससे पहले विश्व 960 के फाइनल मे वेसली सो नें मेगनस कार्लसन को पिछले वर्ष पराजित किया था । पढे यह लेख 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

रोमांच के चरम पर पहुंचा :स्किलिंग ओपन फाइनल

30/11/2020 -

स्किलिंग ओपन शतरंज मे कल रात को फाइनल के पहले दिन रोमांच अपने चरम पर पहुँच गया और पूरे टूर्नामेंट मे प्ले ऑफ शुरू होने के बाद यह पहली बार हुआ की चार मे से चार मुक़ाबले के परिणाम जीत और हार के तौर पर सामने आए । वेसली सो नें उम्मीद से बेहतर खेल दिखाते हुए दो बार वापसी करते हुए मेगनस कार्लसन को मात दी तो मेगनस कार्लसन दो बार लगातार बढ़त बनाने के बाद उसे खो बैठे । तो इस तरह आज का ही असल फाइनल होगा क्यूंकी जो आज जीता वह बन जाएगा टूर्नामेंट का विजेता ! वैसे आज यह भी देखना होगा की विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन अपने जन्मदिन पर क्या खिताब अपने नाम करेंगे । पढे यह और हिन्दी चेस बेस इंडिया चैनल पर देखे पहले दिन के सभी मैच का सीधा प्रसारण । 

स्किलिंग ओपन - कार्लसन और सो में होगा फाइनल

29/11/2020 -

स्किलिंग ओपन शतरंज की शुरुआत विश्व के 16 दिग्गज खिलाड़ियों के साथ हुई थी और अब आखिरकार आखिरी दो खिलाड़ी आज से खिताब का विजेता बनने के लिए ज़ोर लगाते नजर आएंगे एक और जहां विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन निर्बाध तौर पर यहाँ तक आसानी से पहुंचे है तो वही अमेरिका के वेसली सो उतार चढ़ाव भरे रोमांचक मुक़ाबले मे हमवतन और प्रबल दावेदार हिकारु नाकामुरा को मात देते हुए फाइनल में पहुंचे है और अब देखना है बेस्ट ऑफ टू के इस फाइनल में क्या वेसली  कार्लसन को पीछे छोड़ पाएंगे यह फिर एक बार कार्लसन खुद को सबसे बहतरीन साबित कर देंगे । कार्लसन नें नेपोंनियची को तो वेसली सो नें नाकामुरा को मात दी । एक बार फिर हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल में मैच का सीधा विश्लेषण किया गया । पढे यह लेख 

स्किलिंग ओपन SF1: कार्लसन और सो फाइनल की ओर

28/11/2020 -

स्किलिंग ओपन शतरंज अब अपने अंतिम दो खिलाड़ियों के बीच होने वाले फाइनल के करीब पहुँच गया है । सेमी फाइनल के पहले दिन विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और अमेरिका के वेसली सो नें क्रमशः रूस के इयान नेपोंनियची और अमेरिका के हिकारु नाकामुरा को 2.5-1.5 के अंतर से मात देते हुए फाइनल की तरफ एक कदम आगे बढ़ा दिया है  । पहले दिन के मुक़ाबले मे दोनों ही मुकाबलों मे सिर्फ एक ही जीत का परिणाम आए जबकि तीन मुक़ाबले ड्रॉ रहे और अब देखना होगा की क्या दूसरे दिन नेपोंनियची और नाकामुरा क्वाटर फाइनल की तरह वापसी कर पाते है या कार्लसन और सो ही फाइनल खेलेगे , एक बार फिर हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर मैच का सीधा विश्लेषण प्रस्तुत किया गया । पढे यह लेख 

स्किलिंग ओपन शतरंज : आज से सेमीफाइनल शुरू

27/11/2020 -

स्किलिंग ओपन शतरंज मे क्वाटर फ़ाइनल के दूसरे दिन का मुक़ाबला वापसी का दिन साबित हुआ अनीश गिरि को छोड़कर पहले दिन पीछे चल रहे अमेरिका के हिकारु नाकामुरा और वेसली सो ,रूस के इयान नेपोंनियची नें क्रमशः फ्रांस के मकसीम लागरेव ,अजरबैजान के रद्जाबोव और अर्मेनिया के अरोनियन को मात देकर वापसी करते हुए सेमी फाइनल मे जगह बना ली । नीदरलैंड के अनीश गिरि नें दूसरे दिन भी बेहतरीन खेल दिखाया पर यह विश्व चैम्पियन कार्लसन को पराजित करने के लिए काफी नहीं था और दूसरे दिन दोनों के बीच चारो रैपिड ड्रॉ रहे और नियमानुसार पहले दिन 2.5-1.5 से जीतने वाले कार्लसन फाइनल पहुँच गए है । अब सेमी फाइनल में कार्लसन नेपोंनियची से तो दोनों अमेरिकन वेसली और नाकामुरा आपस में टकराएँगे । हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर फीडे इंस्ट्रक्टर निकलेश जैन और अतुल दहाले नें सभी मैच का सीधा हिन्दी विश्लेषण किया । पढे यह लेख 

स्किलिंग ओपन QF1 : तैमूर नें बजाया " राजा का बाजा "

26/11/2020 -

स्किलिंग ओपन के प्ले ऑफ के मुक़ाबले अब शुरू हो चुके है और दो दिन चलने वाले इन मुकाबलों मे क्वाटर फ़ाइनल का पहला दिन भी ना सिर्फ रोमांचक रहा बल्कि चारों क्वाटर फ़ाइनल मुकाबलों मे परिणाम जीत हार के तौर पर सामने आए । सबसे जल्दी दिन अपने नाम किया तैमूर रद्जाबोव नें जिन्होने अमेरिका के वेसली सो को पहले तीन रैपिड मे ही 2.5-0.5 से मात देते हुए मजबूती से सेमी फ़ाइनल की ओर कदम बढ़ा दिये है अब देखना होगा की क्या वेसली सो आज वापसी करेंगे । अन्य परिणामों मे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें अनीश गिरि को , लेवोन अरोनियन नें इयान नेपोंनियची को और मकसीम लागरेव नें हिकारु नाकामुरा को 2.5-1.5 से पराजित किया । अगर आज परिणाम नहीं बदले या ड्रॉ रहे तो रद्जाबोव ,कार्लसन ,अरोनियन और मकसीम सेमी फ़ाइनल मे पहुँच जाएँगे । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर हुए सीधे विश्लेषण को बहुत सराहना मिल रही है और उसके लिए हम आपके आभारी है । पढे यह लेख 

स्किलिंग ओपन D 3 : आखिरी दिन विदित नें दिखाया दम

25/11/2020 -

चैम्पियन चैस टूर के शुरुआती टूर्नामेंट स्किलिंग ओपन मे एक मात्र भारतीय ग्रांड मास्टर विदित गुजराती नें ग्रुप चरण के अंतिम दिन जोरदार खेल दिखाया पर वह प्ले ऑफ मे पहुंचने के लिए काफी नहीं था । विदित नें राउंड 11 से 15 के दौरान पहले ही मैच मे रूस के पीटर स्वीडलर के खिलाफ जीत से शुरुआत की और उसके बाद नेपोंनियची के साथ ड्रॉ खेला जबकि कार्लसन के खिलाफ वह आधा अंक पाने से लगभग चूक गए उसके बाद उन्होने रद्जाबोव से ड्रॉ खेला तो अंतिम राउंड मे डेविड अंटोन को मात देकर 5 मे से 3 अंक बनाने मे कामयाब रहे । विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन आखिरकार ग्रुप चरण मे शीर्ष मे पहुँचने मे कामयाब रहे और कुल 9 अंको के साथ पहले स्थान पर रहे । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर एक बार फिर सभी पांचों राउंड का सीधा विश्लेषण किया गया । पढे यह लेख 

स्किलिंग ओपन D 2: विदित नें दिखाई शानदार तैयारी

24/11/2020 -

चैम्पियन चैस टूर के पहले पड़ाव स्किलिंग ओपन के दूसरे दिन भी काफी शानदार शतरंज खेलने को मिली । इस टूर मे पहली बार विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों से सामना कर रहे भारत के ग्रांडमास्टर विदित गुजराती वैसे तो दूसरे दिन भी कोई जीत हासिल नहीं कर सके और उन्होने चार मुक़ाबले ड्रॉ खेले पर दरअसल उन्होने विश्व नंबर 5 मकसीम लागरेव के खिलाफ कुछ ऐसा शानदार खेल दिखाया की सभी प्रभावित हुए बिना नहीं रहे । अपनी शानदार ओपनिंग की तैयारी के चलते वह मकसीम के खिलाफ जीत के बेहद करीब पहुँच गए थे पर वह जीत हासिल करने से चूक गए । विदित के सामने आज अंतिम 5 राउंड मे वापसी करते हुए टॉप 8 मे जगह बनाने और प्ले ऑफ खेलने का अंतिम मौका है ,उम्मीद है आज विदित प्रतियोगिता मे अपना सबसे बेहतर खेल दिखाएंगे । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर रात 10 .30 बजे से 3.30 बजे तक सीधा प्रसारण किया गया । पढे यह लेख 

स्किलिंग ओपन D1 : विदित से जीतकर अनीश शीर्ष पर

23/11/2020 -

आखिरकार दुनिया भर के 16 खिलाड़ियों के बीच बहुप्रतीक्षित चैम्पियन चैस टूर के हिस्से चेस 24 "स्किलिंग ओपन शतरंज " का कल रात आगाज हो गया । भारत के लिए यह बेहद खास था क्यूंकी यह पहली बार था जब दुनिया के लगभग सभी चोटी के खिलाड़ियों के बीच भारत के ओलंपियाड स्वर्ण पदक विजेता टीम के कप्तान रहे विदित गुजराती भी खेल रहे थे । हालांकि विदित के लिए पहला दिन मिला जुला ही रहा और उन्होने जहां जान डुड़ा ,अलीरेजा फिरौजा और डिंग लीरेन से अपने मुक़ाबले ड्रॉ खेले तो उन्हे लेवोन अरोनियन और अनीश गिरि से हार का सामना करना पड़ा । विदित पर पांचवे राउंड मे जीत के साथ पहले दिन के बाद अनीश 4 अंक बनाकर शीर्ष पर पहुँच गए है । जबकि पहले राउंड मे माऊस स्लिप से पूरा अंक गवाने वाले विश्व चैम्पियन कार्लसन दूसरे स्थान पर चल रहे है । हिन्दी चेसबेस इंडिया पर कल रात 10.30 से लेकर 2.30 बजे तक मैच का सीधा प्रसारण किया गया । पढे यह लेख 

कौन बन पाएगा COB 3 का विजेता ? फैसला होगा आज

21/11/2020 -

हास्य के माहिर खिलाड़ी "कोमेडियन ऑन बोर्ड" पर शतरंज मे खुद को बेहतर साबित करने मे लगे हुए है और यकीन मानिए हास्य ,रोमांच और रहस्य के साथ साथ शतरंज के बेहतरीन दाँवपेंच से भरा यह टूर्नामेंट लाखो लोगो को अपनी और खीच रहा है पहले दो दिन के मुक़ाबले के बाद देश दुनिया के जाने माने 32  हास्य के माहिर खिलाड़ियों के बीच नॉक आउट आधार पर हुए शतरंज के मुकाबलों मे तीन राउंड की ज़ोर आजमाइश के बाद अब सिर्फ 4 खिलाड़ी बाकी रह गए है । पिछले बार के विजेता अनिर्बान दास गुप्ता के अलावा वैभव सेठिया , जोएल डिसूजा और इस पूरे विशाल कार्यक्रम के आयोजक कॉमिकस्तान विजेता रहे समय रैना भी तमाम मुश्किलों को पार करते हुए सेमी फ़ाइनल मे पहुँच गए है । आज सेमी फाइनल और फाइनल दोनों मुक़ाबले खेले जाएँगे ! पढे यह लेख और गोता लगाए हास्य और शतरंज के रोमांच मे ... 

स्पीड चैस - वेसली सो पहुंचे सेमी फ़ाइनल ,डुड़ा बाहर

20/11/2020 -

दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच चल रही स्पीड चैस ऑनलाइन शतरंज चैंपियनशिप मे पहले क्वाटर फ़ाइनल मे अमेरिका के वेसली सो नें पोलैंड के जान डुड़ा को 16-10 के बड़े अंतर से पराजित करते हुए सेमी फ़ाइनल मे जगह बना की है और इस तरह हमवतन फबियानों करूआना की जान से मिली हार का हिसाब भी वेसली सो नें बराबर कर लिया है । दोनों के बीच हुए तीनों सेट मे पहले सेट को छोड़कर वेसली सो का दबदबा कायम रहा । अब बाकी के क्वाटर फ़ाइनल स्किलिंग ओपन के बाद खेले जाएँगे और तब तक वेसली सो को अपने अगले विरोधी का इंतजार करना होगा प्रतियोगिता के बाकी सब क्वाटर फ़ाइनल , सेमी फ़ाइनल और फ़ाइनल अब दिसंबर के पहले दो सप्ताह मे खेले जाएँगे  । पढे यह लेख और देखे सारे मुक़ाबले !

जन्मदिन विशेष : एंडगेम के सम्राट कापाब्लांका

19/11/2020 -

आज तीसरे विश्व चैम्पियन कापाब्लांका का जन्मदिन है और दुनिया उन्हे उनके खेल खासतौर पर बेहतरीन एंडगेम के लिए याद कर रही है । 19 नवंबर 1888 मे जन्में कापाब्लांका मात्र 13 वर्ष की आयु मे ही सेंट्रल अमेरिका के देश क्यूबा के राष्ट्रीय चैम्पियन बन गए थे । दिग्गज खिलाड़ी मार्शल को 1909 में जब उन्होने 21 वर्ष की आयु मे 8-1 से हराया तो पूरी दुनिया भौचक्की रही गयी । उसके बाद उन्होने पीछे मुड़कर नहीं देखा और दुनिया भर के टूर्नामेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने लगे । हालांकि विश्व चैम्पियन बनने मे उन्हे  थोड़ा इंतजार करना पड़ा और 1921 में 33 वर्ष की आयु में लास्कर को हराकर वह विश्व चैम्पियन बने । पढे यह लेख 

लियॉन बने फ़र्स्ट सटरडे ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट विजेता

18/11/2020 -

कोविड के चलते हंगरी मे ही रुकने को मजबूर हुए भारत के 14 वर्षीय इंटरनेशनल मास्टर लियॉन मेन्दोंसा नें आपदा को अवसर मे बदलते हुए इतिहास रचना तय किया है और अब वह ग्रांड मास्टर बनने के बेहद करीब पहुँच गए है । 24 दिन पहले ही अपना पहला ग्रांड मास्टर नार्म हासिल करने वाले लियॉन मेन्दोंसा नें लगातार अपना दूसरा ग्रांड मास्टर नार्म भी हासिल कर लिया है और अब उन्हे सिर्फ अंतिम ग्रांड मास्टर नार्म की जरूरत है और वह ग्रांड मास्टर बन जाएँगे । लियॉन नें अपना दूसरा ग्रांड मास्टर नार्म हंगरी मे फ़र्स्ट सटरडे ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट खेल कर हासिल किया है और जीत के साथ उन्होने अपनी लाइव रेटिंग को 2532 पहुंचा दिया है । इस टूर्नामेंट मे उन्होने कुल 9 मुकाबलों मे 6 जीत और 3 ड्रॉ के साथ 7.5 अंक बनाए और खिताब अपने नाम किया बुल्गारिया के आईएम पेटकोव दूसरे तो चेक गणराज्य के प्लाट तीसरे स्थान पर रहे । पढे यह लेख । 

स्पीड चैस - अर्टेमिव नें दिया अनीश गिरि को झटका

17/11/2020 -

स्पीड चेस शतरंज मे अब अंतिम आठ खिलाड़ियों के नाम तय हो गए है । कल रात खेले गए अंतिम प्री क्वाटर फ़ाइनल प्ले ऑफ मे नीदरलैंड के अनीश गिरि को भी अमेरिका के फबियानों करूआना की तरह बुलेट चैस की वजह से नुकसान उठाना पड़ा और वह रूस के 22 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी अर्टेमिव ब्लादिस्लाव से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए और अब अर्टेमिव को क्वाटर फ़ाइनल मे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन से टकराना होगा । अनीश गिरि और अर्टेमिव के बीच हुए मुक़ाबले मे 5+1 और 3+1 के 17 ब्लिट्ज़ के बाद स्कोर 9-8 चल रहा था पर इसके बाद हुए 10 बुलेट मुकाबलों मे अर्टेमिव नें 6.5 अंक बनाए और अनीश 3.5 अंक बना सके और 15.5-11.5 से हार गए । इस पूरे मुक़ाबले का हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया । पढे यह लेख 

स्पीड चैस - बुलेटराजा बने जान डुड़ा, करूआना बाहर

16/11/2020 -

क्लासिकल विश्व नंबर 2 और पूर्व विश्व चैम्पियन चैलेंजर अमेरिका के फबियानों करूआना के खेल मे फटाफट शतरंज मतलब रैपिड और ब्लिट्ज़ उनके लिए कमजोरी समझा जाता रहा है और पिछले कुछ दिनो मे उन्होने इसमें काफी सुधार किया है पर बुलेट चेस उनके लिए अभी भी काफी मुश्किले लेकर आता है और यह एक बार फिर स्पीड चेस के प्री क्वाटर फ़ाइनल मे खुल कर सामने आ गया । पोलैंड के जान डुड़ा नें उन्हे 17-9 के बड़े अंतर से पराजित किया , दरअसल 5+1 और 3+1 के 17 मुक़ाबले के बाद करूआना सिर्फ 9-8 से पीछे थे पर इसके बाद 9 बुलेट मुक़ाबले मे फबियानों को 8-1 से हार का सामना करना पड़ा । स्पीड चेस शतरंज के क्वाटर फ़ाइनल मे पहुँचने वाले डुड़ा सातवे खिलाड़ी रहे जबकि आठवे खिलाड़ी का निर्णय आज अनीश गिरि और आर्टेमिव के मैच के बाद होगा जिसका सीधा प्रसारण आप हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर देख सकते हो । पढे यह लेख । 

Contact Us