निहाल सरीन नें जीता गज़प्रोम सर्वश्रेष्ठ खेल पुरूष्कार
21/01/2021 -भारत के निहाल सरीन सिर्फ देश के शतरंज प्रेमियों मे ही लोकप्रिय नहीं है बल्कि पूरी दुनिया उनके खेल और उसमें लगातार हो रहे सुधार को लेकर उनकी मुरीद हो रही है और लोग उन्हे भविष्य का बड़ा नाम मानते है । खैर ताजा उपलब्धि निहाल के खाते मे कुछ यूं जुड़ी है की उन्हे विश्व शतरंज संघ द्वारा वर्ष 2020 का सबसे बेहतरीन मैच का गज़प्रोम सर्वश्रेष्ठ खेल पुरूष्कार दिया गया है । दरअसल पिछले वर्ष 2020 दिसंबर मे विश्व यूथ मे खेले गए उनके एक मैच के आधार पर उनका चयन दुनिया के कुल 9 निर्णायकों के माध्यम से किया गया है । निहाल को 9 मे से 5 मत मिले जबकि उनके बाद भारत के गुकेश को 2 मत मिले । पढे यह लेख