NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

नववर्ष में शशिकिरण बने रिल्टन कप 2021 के विजेता

04/01/2021 -

भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों मे से एक भारतीय शतरंज की दीवार कहे जाने वाले ग्रांड मास्टर कृष्णन शशिकिरण नें गत दिवस रिल्टन कप ऑनलाइन ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट को जीत लिया है और यह इस दशक और 2021 मे किसी भी भारतीय खिलाड़ी का पहला अंतर्राष्ट्रीय खिताब है । कृष्णन शशिकिरण नें इस प्रतियोगिता के फाइनल मुक़ाबले मे उन्होने रूस के ग्रांड मास्टर अलेक्ज़ेंडर शिमानोव को 2-0 से पराजित करते हुए यह खिताब हासिल किया । स्टाकहोम शतरंज संघ के द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 16 ग्रांड मास्टरों के नॉक आउट आधार पर किए गए टूर्नामेंट में 4 पड़ाव को पार करते हुए उन्होने यह टूर्नामेंट अपने नाम किया । पढे यह लेख 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

तैमूर रद्जाबोव ही बने एयरथिंग्स मास्टर्स के राजा

03/01/2021 -

अजरबैजान के तैमूर रद्जाबोव नें अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन को पराजित करते हुए चैम्पियन चैस टूर के दूसरे पड़ाव "एयरथिंग्स मास्टर्स शतरंज " का खिताब जीत लिया है । पहले दिन 2.5-1.5 से जीत दर्ज करने वाले रद्जाबोव नें दूसरे दिन खिताब के लिए जरूरी अंक पहले तीन रैपिड मुकाबलों मे ही हासिल करते हुए अपना पहला सुपर ग्रांड मास्टर ऑनलाइन खिताब हासिल कर लिया । दोनों के बीच आज हुए पहले मुक़ाबले मे जीत के बेहद करीब जाकर भी अरोनियन का जीत ना पाना खेल का निर्णायक मोड साबित हुआ जबकि दूसरे मुक़ाबले मे रद्जाबोव की जीत नें उनके पक्ष मे सभी समीकरण कर दिये । तीसरे स्थान के लिए हुए मुक़ाबले मे डेनियल डुबोव को मकसीम लागरेव के हाथो 2.5-1.5 से पराजय का सामना करना पड़ा । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इस मैच का भी सीधा प्रसारण किया गया । पढे यह लेख 

एयरथिंग्स मास्टर्स - फाइनल मे रद्जाबोव नें बनाई बढ़त

02/01/2021 -

एयरथिंग्स मास्टर्स शतरंज के फाइनल मे जब ऐसा  लगने लगा था की पहले दिन मुक़ाबले 2-2 से बराबर रहने वाले है तभी अर्मेनिया के लेवोन आरोनियन नें जीतने के लिए खतरा उठाने का सोचा और यही से अजरबैजान के तैमूर रद्जाबोव को एक रास्ता नजर आया और बेहतरीन खेल से उन्होने ना सिर्फ चौंथा रैपिड मैच जीता बल्कि पहला दिन अपने नाम करते हुए एक बेहद महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है । दोनों के बीच हुए पहले तीन रैपिड बेनतीजा रहे थे और ऐसे मे अंतिम राउंड की जीत से रद्जावोब 2.5-1.5 से बेहद मजबूत बढ़त बनाने मे कामयाब रहे । अब कल जहां रद्जाबोव को सिर्फ 2 अंक चाहिए है ताकि वह विजेता बन सके तो आरोनियन को पहले 2.5 अंक बनाकर दिन अपने नाम करना होगा और फिर टाईब्रेक भी जीतना होगा । तीसरे स्थान के लिए हुए मुक़ाबले मे एक बेहद नाटकीय घटनाक्रम मे 2-0 से आगे हो गए डुबोव को मकसीम लागरेव के सामने 2-2 की बराबरी से संतोष करना पड़ा । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर फाइनल मुक़ाबले का सीधा प्रसारण भी किया गया । पढे यह लेख 

एयरथिंग्स फाइनल : रद्जाबोव से टकराएँगे अरोनियन

01/01/2021 -

एयरथिंग्स मास्टर्स शतरंज के फाइनल का मंच अब तैयार हो गया है और इसे आप एक बड़ा महामुकाबला भी कह सकते है क्यूंकी सामने होंगे अजरबैजान के तैमूर रद्जाबोव और अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन । सेमी फाइनल के पहले दिन जिस अंदाज मे दोनो खिलाड़ियों नें अपना जलवा दिखाया था और वही नजारा दूसरे दिन भी जारी रहा । आज हुए मुक़ाबले मे सबसे पहले फाइनल मे जगह बनाई रद्जाबोव नें जिन्होने आज उनके लिए जरूरी 2 अंक पहले दो मुकाबलों मे ही बना लिए ओर डेनियल लगातार 2 मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए । वही बात करे लेवोन अरोनियन की तो वह जैसे पिछले मैच में नाकामुरा के खिलाफ की अपनी  लय को बरकरार रखते नजर आए और मकसीम लागरेव को आज 2-1 से मात देकर फाइनल मे जगह बनाने मे कामयाब रहे । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इन मुकाबलो का सीधा विश्लेषण किया गया । पढे यह लेख 

एयरथिंग्स मास्टर्स - क्या होगा अरोनियन - रद्जाबोव फाइनल ?

01/01/2021 -

एयरथिंग्स मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप मे अब उस फाइनल की संभावना लोग जता रहे है जो ऑनलाइन शतरंज मे इससे पहले कभी नहीं हुआ । कट्टर प्रतिद्वंदी देश और अभी भी जंग लड़ चुके अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच शतरंज के इस फाइनल मुक़ाबले मे भी भिड़ंत की संभावना बढ़ गयी है । सेमी फाइनल के पहले दिन अजरबैजान के रद्जाबोव के सामने कार्लसन को हराने का कमाल दिखाने वाले रूस के डेनियल डुबोव निस्तेज नजर आए और एकतरफा मुक़ाबले मे हार गए जबकि वही क्वाटर फाइनल मे नाकामुरा को एकतरफा मात देने वाले अर्मेनिया के अरोनियन के सामने फ्रांस के मकसीम लागरेव भी टिक नहीं पाये । अब देखना ये है की क्या दूसरे दिन भी यही कहानी दोहराई जाती है या फिर डुबोव और मकसीम वापसी करेंगे । पढे यह लेख 

एयरथिंग्स मास्टर्स QF - मेगनस कार्लसन हुए बाहर

30/12/2020 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन एयर थिंग्स मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट से बाहर हो चुके है और इसका कारण बने डेनियल डुबोव जिन्होने उन्हे क्वाटर फाइनल के दूसरे दिन 2.5-0.5 से पराजित करते हुए सेमी फाइनल मे जगह बना ली है और प्रतियोगिता का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है ! दोनों के बीच पहले दिन के मुक़ाबले मे स्कोर 2-2 से बराबर रहा था और आज कार्लसन को पहले ही राउंड मे बड़ी हार का सामना करना पड़ा और उसके बाद जब तीसरे मैच मे वह जीत के बेहद नजदीक थे उनसे हुई एक भारी भूल नें खेल उनसे छीन लिया और उन्हे एक कभी ना भूलने वाली मात का सामना करना पड़ा । पढे यह लेख और कौन कौन पहुंचा सेमी फाइनल मे और देखे हिन्दी चेसबेस इंडिया पर हुआ मैच का सीधा प्रसारण । 

एयरथिंग्स मास्टर्स : हरिकृष्णा टाईब्रेक में हुए बाहर

28/12/2020 -

भारत के पेंटाला हरिकृष्णा चैम्पियन चैस टूर के दूसरे पड़ाव "एयरथिंग्स मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप " से टाईब्रेक के चलते बाहर हो गए है । हरिकृष्णा नें तीसरे दिन खेले गए अपने तीनों मुक़ाबले ड्रॉ रहे और वह 11 राउंड मे बिना कोई जीत के पर 10 ड्रॉ के साथ 5 अंक बनाकर टाईब्रेक मे नौवे स्थान पर रहे । हालांकि 5 अंक पर मकसीम लागरेव ,डेनियल डुबोव जहां चयनित हो गए तो वही हरिकृष्णा के साथ ग्रीसचुक बाहर हो गए । खैर अब कल से प्ले ऑफ के मुक़ाबले शुरू हो जाएँगे जहां पर मेगनस कार्लसन डेनियल डुबोव से ,रद्जाबोव नेपोंनियची से ,नाकामुरा लेवोन अरोनियन से और मकसीम लागरेव वेसली सो क्वाटर फाइनल मुक़ाबला खेलेंगे । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर लगातार तीसरे दिन भी मैच के हर पहलू का सीधा विश्लेषण किया गया । पढे यह लेख 

एयरथिंग्स मास्टर्स D2: हरिकृष्णा को जीत की जरूरत

27/12/2020 -

ग्रांड मास्टर पेंटाला हरिकृष्णा को एयरथिंग्स मास्टर्स शतरंज के दूसरे दिन भी कोई जीत हासिल नहीं हुई और खेले गए चार मुकाबलों मे उन्होने तीन मुक़ाबले ड्रॉ खेले जबकि उन्हे एक हार का सामना करना पड़ा है ,तो इस तरह कुल मिलाकर अब तक हुए आठ मुकाबलों मे उन्होने  7 ड्रॉ खेले है । आज दिन की शुरुआत अनीश गिरि की शानदार ओपनिंग तैयारी से हरि के लिए हार लेकर आई हालांकि इसके बाद अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक से बेहतर स्थिति होने के बाद भी मैच ड्रॉ रहा तो नाकामुरा से एंडगेम बराबर पर छूटा लेकिन नेपोंनियची के खिलाफ अच्छी स्थिति मे उन्होने ड्रॉ स्वीकार सभी को चौंका दिया । अब आखिरी दिन जब उनके सामने लेवोन अरोनियन ,वेसली सो और तिमूर रद्जाबोव होंगे तब उन्हे किसी भी कीमत पर एक जीत चाहिए होगी तभी वह प्ले ऑफ मे जगह बना सकते है । पढे यह लेख  

एयरथिंग्स मास्टर्स D1: हरिकृष्णा के सभी मैच ड्रॉ

26/12/2020 -

भारतीय ग्रांड मास्टर पेंटाला हरीकृष्णा नें चैम्पियन चैस टूर के दूसरे पड़ाव एयरथिंग्स मास्टर्स शतरंज मे पहले दिन अपने चारों मुक़ाबले ड्रॉ खेले और एक तरह से अच्छी शुरुआत की । दिन का पहला मुक़ाबला उनका हुआ विश्व नंबर 5 फ्रांस के मकसीम लागरेव के साथ जहां पर उन्होने अपनी नयी चालों से खेल को बेहद रोचक भी बना दिया था उसके बाद रूस के डेनियल डुबोव और स्पेन के डेविड अंटोन के साथ मुक़ाबला ड्रॉ रहा और फिर हुआ वह मुक़ाबला जिस पर सबकी नजरे थी ,हरीकृष्णा के सामने थे खुद विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन पर सफ़ेद मोहरो से खेल रहे हरि नें खेल को आसानी से ड्रॉ की और मोड दिया । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इस टूर्नामेंट का भी सीधा प्रसारण किया गया । पढे यह लेख 

एयरथिंग्स मास्टर्स - मकसीम के खिलाफ हरिकृष्णा करेंगे शुरुआत

25/12/2020 -

भारत के नंबर 2 शतरंज ग्रांड मास्टर पेंटाला हरिकृष्णा के लिए आने वाले एक माह बेहद खास होने जा रहा है हम सभी जानते है की वह टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज मे ऑन द बोर्ड शतरंज मे वापसी करने जा रहे है पर उससे पहले तो वह कल से शुरू हो रहे चैम्पियन चैस टूर के हिस्से एयरथिंग्स मास्टर्स शतरंज मे अपने अभियान की शुरुआत करेंगे । 12 दिग्गज ग्रांड मास्टर की इस रैपिड प्रतियोगिता मे पहले तीन दिन हरिकृष्णा 11 राउंड रॉबिन मुक़ाबले खेलेकर प्ले ऑफ मे जगह बनाने की कोशिश करेंगे । पहले दिन विश्व नंबर 5 फ्रांस के मकसीम लागरेव के साथ मुक़ाबला खेलकर हरिकृष्णा प्रतियोगिता का आगाज करेंगे । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इस टूर्नामेंट का भी पूरा प्रसारण आपको देखने को मिलेगा । पढे यह लेख 

सनवे सिट्जस : लियॉन मेंदोसा बने सर्वश्रेष्ठ जूनियर

24/12/2020 -

भारत के 14 वर्षीय लियॉन मेंदोसा ने कल सम्पन्न हुए सनवे सिट्जस इंटरनेशनल शतरंज मे दसवां स्थान हासिल किया है साथ ही वह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी भी रहे । प्रतियोगिता के दूसरे ही राउंड मे अप्रत्याशित हार के बाद लियॉन नें बचे हुए 8 राउंड मे कुल 6 अंक बनाए और इस दौरान चार जीत और चार ड्रॉ के परिणाम के साथ कोई भी मैच नहीं गवाया । फरवरी माह से भारत नहीं लौटे लियॉन भले ही ग्रांड मास्टर नार्म नहीं हासिल कर पाये पर उन्होने अपने इस दौरे मे एक और सफल टूर्नामेंट और जोड़ लिया । प्रतियोगिता का खिताब दूसरे वरीय बुल्गारिया के ग्रांड मास्टर इवान चेपारीनोव नें अपने नाम किया  और इसके साथ ही लंबे समय बाद एक और ऑन द बोर्ड टूर्नामेंट का समापन हो गया । पढे यह लेख 

टाटा स्टील मास्टर्स - भारत से हरिकृष्णा करेंगे शिरकत

23/12/2020 -

कोविड भले ही अभी भी हम सबकी ज़िंदगी मे अभी भी बना हुआ है पर इसकी वजह से रद्द हुए दुनिया भर के बड़े खेल आयोजन अब इसका सामना करते हुए पटरी पर लौटने लगे है कुछ पूरी तरह तो कुछ सांकेतिक तौर पर । खैर खबर ये है की वर्ष के सबसे बड़े सुपर ग्रांड मास्टर मुक़ाबले टाटा स्टील मास्टर्स का आयोजन भी होना तय कर दिया गया है और कभी विज्क आन जी के नाम से पहचाने जाने वाले इस शतरंज आयोजन का यह 83 वां संसकरण होगा । भारतीय शतरंज प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है की भारत के ग्रांड मास्टर पेंटाला हरीकृष्णा इसमें भाग लेने जा रहे है इससे पहले वह वर्ष 2017 मे इस आयोजन का हिस्सा रह चुके है । प्रतियोगिता 15 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा । पढे यह लेख 

फीडे यूथ में निहाल ,गुकेश, रक्षिता बने विश्व विजेता

22/12/2020 -

फीडे ऑनलाइन विश्व कैडेट और यूथ शतरंज चैंपियनशिप के आज फाइनल और अंतिम दिन भारत वो अधिकतम मिला जिसकी उम्मीद सभी नें लगा रखी थी और भारत के निहाल सरीन , डी गुकेश और रक्षिता रवि नें क्रमशः विश्व अंडर 18 में अर्मेनिया के शांत सरगसयान , विश्व अंडर 14 में रूस के वोलोदर और विश्व बालिका अंडर 16 में चीन की सांग को मात देते हुए  ऑनलाइन विश्व खिताब अपने नाम कर लिए  और साथ ही भारत को आज के दिन तीन स्वर्ण पदक दिला दिये है । एक और खुशखबरी दी विश्व अंडर 10 का कांस्य पदक जीतकर मृणमोय नें ।निहाल और रक्षिता नें जहां सीधे दो मुकाबलों मे ही फाइनल जीता तो गुकेश को इसके लिए टाईब्रेक का सामना करना पड़ा । पढे यह लेख 

विश्व ऑनलाइन यूथ - गुकेश और रक्षिता फाइनल में

21/12/2020 -

फीडे विश्व ऑनलाइन कैडेट और यूथ शतरंज में आज भारत के तीन खिलाड़ियों नें सेमी फाइनल के मुक़ाबले खेले जिसमें भारत के ग्रांड मास्टर डी गुकेश और महिला इंटरनेशनल मास्टर रक्षिता रवि नें क्रमशः बेलारूस के लाजविक डेनिस और रूस की महिला ग्रांड मास्टर गरिफुलिना लेया को पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया और साथ ही भारत के दो पदक इस प्रतियोगिता में तय कर दिये है अब उसका रंग स्वर्ण का होगा या चाँदी को वो कल पता चलेगा । अंडर 10 वर्ग में जरूर भारत के मृणमोय हारे पर अभी उनके पास तीसरे स्थान पर आकर कांस्य जीतने का मौका है । निहाल कल दिन मे अपना सेमी फाइनल का मुक़ाबला खेलेंगे । पढे यह लेख 

विश्व ऑनलाइन यूथ - निहाल सरीन सेमी फाइनल मे

20/12/2020 -

भारत के युवा ग्रांड मास्टर निहाल सरीन नें फीडे विश्व ऑनलाइन यूथ चैंपियनशिप के सेमी फाइनल मे प्रवेश कर लिया है उन्होने क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे यूएसए के जस्टिन वांग को 1.5-0.5 से पराजित करते हुए सेमी फाइनल मे जगह बना ली है और फिलहाल इस लेख के लिखे जाने तक वह सेमी फाइनल मे जगह बनाने वाले पहले भारतीय है । हालांकि यह मुक़ाबला कोई एकतरफा नहीं रहा और उनके विरोधी नें उन्हे जोरदार टक्कर दी । दोनों के बीच हुए पहले मुक़ाबले मे परिणाम नहीं निकला और दूसरे मैच मे निहाल को लगभग ड्रॉ स्थिति जीतने के लिए 120 चालों तक ज़ोर लगाना पड़ा । वही भारत के पी इनियन अर्मेनिया के सेरगसयान सांत से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए है । पढे यह लेख 

Contact Us