ओपेरा यूरो रैपिड D 2 -विदित नें डुबोव को हराया
08/02/2021 -ओपेरा यूरो रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत के विदित गुजराती नें अपने प्रदर्शन को थोड़ा बेहतर बनाते हुए प्ले ऑफ मे पहुँचने की उम्मीद कायम रखी है । दूसरे दिन विदित के नाम एक बड़ी जीत रूस के डेनियल डुबोव के खिलाफ आई जबकि दिग्गज अमेरिका के हिकारु नाकामुरा , रूस के इयान नेपोंनियची और अजरबैजान के तैमूर रद्जाबोव के खिलाफ उन्होने बाजी अनिर्णीत रखते हुए आधा अंक बनाया उन्हे एकमात्र हार चीन के डिंग लीरेन से मिली फिलहाल विदित 4.5 अंक बनाकर 11 वे स्थान पर है और अंतिम दिन उन्हे मेगनस कार्लसन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करनी है देखना होगा की क्या वो इस बार प्ले ऑफ मे जगह बना पाएंगे । पढे यह लेख