NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

नो केसलिंग चैस में आनंद और क्रामनिक मे होगी टक्कर

24/02/2021 -

विश्व शतरंज के इतिहास मे विश्वनाथन आनंद और ब्लादिमीर क्रामनिक को सबसे बेहतरीन क्लासिकल शतरंज खिलाड़ियों मे से एक माना जाता है रूस के क्रामनिक को जहां दिग्गज कास्पारोव को हराकर विश्व चैम्पियन बनने का गौरव हासिल है तो भारत के आनंद नें अलग अलग फॉर्मेट मे विश्व चैम्पियन बनाने का गौरव हासिल है । दोनों के बीच 2008 मे जर्मनी मे हुई विश्व चैंपियनशिप हमेशा एक रोमांचक टूर्नामेंट के तौर पर याद की जाती है  । क्लासिकल शतरंज से सन्यास ले चुके क्रामनिक एक बार फिर आनंद के खिलाफ क्लासिकल शतरंज खेलते नजर आएंगे पर यह होगा खास शतरंज " नो केसलिंग शतरंज " पढे यह लेख 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

टेक महिंद्रा कराएगा ग्लोबल चैस लीग – आनंद बने मेंटर 

23/02/2021 -

जब फीडे शतरंज ओलंपियाड चल रहा था उस दौरान शतरंज प्रेमियों नें देखा की किस तरह से शतरंज का खेल अपनी नयी ऊंचाइयों पर जा पहुंचा था और दुनिया भर मे शतरंज के खेल को ज्यादा से  ज्यादा देखा जा रहा था  ऐसे समय मे कई लोगो नें इस खेल मे और ज्यादा संभावना देखी थी और लोग भविष्य मे शतरंज लीग के आयोजन की अपेक्षा कर रहे थे , कुछ दिनो पहले ही अखिल भारतीय शतरंज संघ नें भी वर्ष के अंत तक चैस लीग कराने की प्रतिबद्धता जताई थी पर कल सभी शतरंज प्रेमी अचानक चौंक गए जब खुद पाँच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद नें  महिंद्रा टेक के साथ अपनी साझेदारी मे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर "ग्लोबल चैस लीग" कराने की घोषणा कर दी । क्या यह भारतीय शतरंज जगत के लिए एक बड़ा लम्हा साबित हो सकता है ।पढे यह लेख  

ग्रेंके बैंक बना विश्व कॉर्पोरेट शतरंज चैम्पियन

22/02/2021 -

विश्व शतरंज संघ के द्वारा आयोजित की गयी प्रथम विश्व ऑनलाइन कॉर्पोरेट शतरंज चैंपियनशिप का समापन हो गया और पहले संस्करण की विजेता बनी जर्मनी की ग्रेंके बैंक टीम । बड़ी बात यह की इस टीम के चार सदस्यों मे तीन खिलाड़ी महिला खिलाड़ी और ऐसे मे उनकी यह जीत बेहद खास बन जाती है । ग्रेंके बैंक नें फाइनल मे रूस के एसईबीआर बैंक टीम को दो राउंड के मुक़ाबले मे बेहद रोमांचक अंदाज मे  2-2 और 2.5-1.5 से पराजित किया । पहले मुक़ाबले मे विश्व नंबर 4 इयान नेपोंनियची नें जर्मनी के जॉर्ज मेरर पर जीत दर्ज की तो दूसरे मे उनका मुक़ाबला ड्रॉ हो गया और बस आधे अंक के अंतर से ग्रेंके विजेता बना गया । पढे यह लेख 

फीडे कॉर्पोरेट विश्व चैंपियनशिप - भारतीय उम्मीद समाप्त , एलआईसी और टीसीआई का अच्छा प्रदर्शन

21/02/2021 -

फीडे विश्व कॉर्पोरेट ऑनलाइन शतरंज चैंपियनशिप मे भारत की सभी टीमों की दूसरे दिन विदाई हो गयी और अब बची हुई दुनिया की विभिन्न देशो की टीम प्ले ऑफ के मुक़ाबले खेलेंगी । हालांकि भारतीय टीम मे  एलआईसी इंडिया और टीसीएस चेन्नई काफी हद तक प्रभाव छोड़ने मे कामयाब रही और अपने वर्ग मे तीसरे स्थान पर रही । एलआईसी से इंटरनेशनल मास्टर दिनेश शर्मा और टीसीएस से ग्रांड मास्टर प्रग्गानंधा नें सबसे बेहतर खेल का प्रदर्शन किया । विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और दिग्गज अनीश गिरि की टीम भी अगले दौर से बाहर हो गयी । इस प्रतियोगिता के साथ विश्व शतरंज संघ दिव्यांग और वृद्ध शतरंज खिलाड़ियों की सहायता के लिए फंड भी एकत्रित कर रहा है । पढे यह लेख 

फीडे कॉर्पोरेट विश्व चैंपियनशिप - निहाल नें अनीश से बांटा अंक , प्रग्गा की टीम टॉप पर

20/02/2021 -

फीडे कॉर्पोरेट विश्व शतरंज चैंपियनशिप मे पहले दिन ही भारत के लिए एक बड़ा मुक़ाबला देखने को मिला जब भारत के युवा ग्रांड मास्टर निहाल सरीन जो की अक्षयकल्पा से खेल रहे थे उनका मुक़ाबला नीदरलैंड के अनीश गिरि जो की ओप्तिवर से खेल रहे से हो गया । निहाल नें सफ़ेद मोहरो से बेहद सधा हुआ खेल दिखाते हुए अनीश गिरि को आधा अंक बांटने पर मजबूर कर दिया । निहाल के अलावा प्रग्गानंधा टाटा कंसल्टेंसी चेन्नई के लिए खेलते नजर आए तो उनकी बहन आर वैशाली ऑटोडेस्क के प्रतिनिधित्व कर रही थी । आइये देखते है कैसा रहा पहला दिन इनके लिए पढे यह लेख 

सीखे लंदन सिस्टम हिन्दी चेसबेस इंडिया पर

18/02/2021 -

दुनिया भर मे शतरंज खेलने वालों की तादाद आज के समय मे करोड़ो मे है लेकिन इनमें शौकिया खेलने वाले खिलाड़ी ही अधिकतर है जैसा की हर खेल मे होता है पर अन्य खेलो के उलट शतरंज के खेल मे शौकिया खिलाड़ी भी ठीक उसी तरह से अपने खेल पर काम कर सकता है जिस तरह कोई बड़ा खिलाड़ी । ओपेनिंग खेल के सबसे ज्यादा जरूरी हिस्से मे से एक है और जिनके पास तैयारी का ज्यादा समय नहीं होता वह जल्द से कोई ऐसी ओपेनिंग सीखना चाहता है जिससे उसे खेल मे अच्छी स्थिति बने । लंदन सिस्टम सफ़ेद मोहरो से खेली जाने वाली सबसे पसंदीदा ओपनिंग मे से एक है । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इसे ओपेनिंग की हर जानकारी पर एक सीरीज शुरू की गयी है जो आपके ज्ञान को और बढ़ाएगी। पढे यह लेख देखे यह ओपेनिंग 

फीडे महिला ग्रां प्री और शतरंज ओलंपियाड भारत मे होगा - अखिल भारतीय शतरंज संघ का निर्णय

17/02/2021 -

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ की नवगठित कार्यकारिणी की वार्षिक आमसभा का आयोजन गत 14 फरवरी को नई दिल्ली मे आयोजित की गयी । इस दौरान कई बड़े निर्णय लिए गए जो की आने वाले भारतीय शतरंज के लिए  बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकते है । भारतीय शतरंज की बहूप्रतीक्षित चैस लीग और चेस इन स्कूल पर अभी सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया है साथ ही बड़े टूर्नामेंट जैसे की महिला ग्रां प्री का भारत मे होना बहुत बड़ी बात है । साथ ही शतरंज ओलंपियाड के आयोजन के लिए भी भारत अब प्रयास करने जा रहा है । साथ ही कई अलग अलग समितियों का निर्माण भी किया गया । पढे यह लेख 

फीडे कैंडीडेट : अप्रैल मे मिलेगा कार्लसन को प्रतिद्वंदी

16/02/2021 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा ? कौन उनसे मुक़ाबला खेलेगा ? क्या कोई और विश्व चैम्पियन बनेगा ऐसा ना जाने कितने सवाल शतरंज प्रेमी या शतरंज के जानकार और इसमें रुचि रखने वाले हर रोज पुछते है और जबाब देना संभव नहीं होता पर अब विश्व शतरंज संघ नें इस पर से पर्दा हटाते हुए अब पिछले वर्ष मार्च मे आधे मे रुक गयी फीडे कैंडीडेट टूर्नामेंट को इस वर्ष 2021 अप्रैल मे कराने की घोषणा कर दी है । तो इसके साथ ही यह तय हो गया है की जल्द ही मेगनस कार्लसन को उनका प्रतिद्वंदी मिल जाएगा । पढे यह लेख 

कार्लसन को फिर सो नें दी मात ! बने ओपेरा रैपिड विजेता

15/02/2021 -

अमेरिका के वर्तमान विश्व 960 शतरंज चैम्पियन वेसली सो नें लगातार तीन बार वह कारनामा कर दिखाया जो इससे पहले कभी कोई और नहीं कर सका और विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को ओपेरा यूरो रैपिड के फाइनल मे पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया इससे पहले वेसली सो नें मेगनस कार्लसन को फीडे 960 शतरंज ( ऑन द बोर्ड ) के फाइनल मे पराजित किया था उसके बाद दिसंबर 2020 मे स्किलिंग ओपन के फाइनल मे उन्होने कार्लसन को फिर हराया था और अब ओपेरा रैपिड का खिताब जीत उन्होने यह बता दिया है की वह विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी है । फाइनल मुक़ाबले के दूसरे दिन 2.5-1.5 से उन्होने जीत दर्ज की । पढे यह लेख 

ओपेरा यूरो रैपिड फ़ाइनल - कौन जीतेगा ? देखे लाइव

14/02/2021 -

चैम्पियन चैस टूर के तीसरे पड़ाव ओपेरा यूरो रैपिड शतरंज के फाइनल मे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन पर दुनिया भर की नजरे है क्यूंकी अगर कार्लसन आज यह फाइनल नहीं जीत पाये तो यह पहला मौका होगा जब लगातार चार टूर्नामेंट मे वह खिताब नहीं जीत सकेंगे  उनके सामने अमेरिका के वेसली सो नें पहले दिन बेहद शानदार वापसी करते हुए यह बता दिया की वह कार्लसन को मात देने के लिए प्रतिबद्ध है । फाइनल के पहले दिन मैच 2-2 से बराबर रहा और अब नजरे दूसरे दिन के खेल पर है और देखना होगा की परिणाम रैपिड से ही आएगा यह फिर टाईब्रेक भी देखने को मिलेगा । हिन्दी  चेसबेस इंडिया पर मैच का सीधा प्रसारण किया गया पढे यह लेख और देखे आज के मैच का सीधा प्रसारण 

ओपेरा यूरो रैपिड - कार्लसन - वेसली सो मे ख़िताबी जंग

13/02/2021 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन जब चैम्पियन चैस टूर के तीसरे पड़ाव ओपेरा यूरो रैपिड के फाइनल ख़िताबी मुक़ाबले मे अमेरिका के विश्व 960 चैम्पियन वेसली सो के सामने मुक़ाबला खेलेंगे तो अपने जन्मदिन पर वेसली सो के हाथो एयरथिंग्स मास्टर्स की हार का हिसाब तो बराबर करना चाहेंगे ही साथ ही अपने खराब फॉर्म को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहेंगे । पर अगर इस टूर्नामेंट के परिणामो पर हम नजर डाले तो वेसली अगर कार्लसन के खिलाफ भारी भी पड़े तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी । खैर इससे पहले सेमी फाइनल के दूसरे दिन मेगनस कार्लसन  मकसीम लागरेव के खिलाफ किसी तरह जीत दर्ज कर फाइनल पहुँचने मे कामयाब रहे तो वेसली नें तैमूर पर शानदार जीत हासिल की । पढे यह लेख और देखे आज का लाइव विश्लेषण 

ओपेरा यूरो रैपिड -कार्लसन और सो फाइनल की ओर

12/02/2021 -

ओपेरा रैपिड शतरंज चैंपियनशिप मे कल रात खेले गए पहले सेमी फाइनल मुक़ाबले मे नॉर्वे के विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और अमेरिका के वेसली सो के बीच एक और फाइनल होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ गयी है । पहले दिन खेले गए सेमी फाइनल मे मेगनस कार्लसन नें फ्रांस के मकसीम लागरेव को तो वेसली सो नें एयरथिंग्स मास्टर्स के विजेता अजरबैजान के तैमूर रद्जाबोव पर क्रमशः 2.5-0.5 और 2.5-1.5 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल की ओर कदम बढ़ा दिये है  और अगर दूसरे दिन उन्होने मुक़ाबले ड्रॉ भी खेले तो वह फाइनल मे पहुँच जाएँगे ऐसे मे देखना होगा की क्या दूसरे दिन मकसीम और तैमूर पलटवार कैसे करते है ? पढे यह लेख 

डुबोव नें मेगनस कार्लसन को किया भारी परेशान

11/02/2021 -

ठीक एक दिन पहले विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन का ओपेरा यूरो रैपिड के सेमी फाइनल मे पहुँचना महज एक औपचारिकता नजर आ रहा था और डेनियल डुबोव का बाहर होना तय । हुआ तो ऐसा ही पर कुछ इस अंदाज मे की विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को दाँतो तले अंगुलियाँ दबानी पड़ गयी और डुबोव नें कुछ ऐसा पलटवार किया की शतरंज प्रेमियों नें इस ऑनलाइन स्पर्धा मे रोमांच की पराकाष्ठा का अनुभव कर लिया । डुबोव नें दूसरे दिन 2.5-0.5 के अंतर से मेगनस को पहले मात देते हुए मुक़ाबले को टाईब्रेक तक खीचा और फिर ब्लिट्ज़ टाईब्रेक को बराबर रखते हुए काले मोहरो से अरमागोदेन तक का सफर तय कर लिया , पर किसी तरह कार्लसन जीत हासिल करने मे कामयाब रहे और सेमी फाइनल पहुँच गए , कार्लसन नें मैच जीता पर दिल जीता डुबोव नें । पढे यह लेख 

ओपेरा यूरो रैपिड QF : मेगनस कार्लसन की आसान जीत

10/02/2021 -

पिछले माह हुए एयरथिंग्स मास्टर्स शतरंज के क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे मेगनस कार्लसन को रूस के डेनियल डुबोव नें हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था और किस्मत से एक बार फिर ओपेरा यूरो रैपिड शतरंज के क्वाटर फाइनल मे दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के आमने सामने है और इस बार कार्लसन नें पहले ही दिन बता दिया की अब वह डुबोव के खिलाफ पूरा ज़ोर लगाते हुए नजर आएंगे । पहले दिन हुए मुक़ाबले मे कार्लसन नें 3 मुकाबलों मे ही 2.5-0.5 के अंतर से जीत हासिल करते हुए  अपने इरादे दर्शा दिये है अब देखना होगा की क्या दूसरे दिन डुबोव वापसी कर पाएंगे । अन्य क्वाटर फाइनल मुकाबलों मे पहले दिन जहां मकसीम लागरेव और वेसली सो बढ़त लेने मे कामयाब रहे तो  अनीश गिरि और रद्जाबोव के बीच स्कोर बराबर रहने से आज का दिन ही निर्णायक होगा । पढे यह लेख 

ओपेरा यूरो रैपिड -कार्लसन शीर्ष पर ,विदित हुए बाहर

09/02/2021 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें ओपेरा यूरो रैपिड शतरंज के राउंड रॉबिन चरण के समापन पर शीर्ष स्थान पर रहते हुए टाईब्रेक मे जगह बना ली है और उनके सामने एक बार फिर  होंगे रूस के डेनियल डुबोव तो अब देखना होगा की क्या कार्लसन पिछले टूर्नामेंट मे मिली हार का हिसाब बराबर कर पाएंगे ? उनके अलावा अनीश गिरि नें भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए समान अंको के साथ प्ले ऑफ मे जगह बनाई और उनके सामने पिछले टूर्नामेंट के विजेता रद्जाबोव होंगे । खैर भारत के विदित एक बार फिर शीर्ष 8 में जगह नहीं बना सके और टूर्नामेंट से बाहर हो गए है , दिन की शुरुआत में ही वह कार्लसन के खिलाफ अपना मुक़ाबला लगभग ड्रॉ करते करते हार गए और इसके बाद लगातार चार ड्रॉ नें उनकी संभावना को खत्म कर दिया । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर मैच का सीधा प्रसारण किया गया । पढे यह लेख 

Contact Us