NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

मेगनस इनविटेशनल - राउंड 1 सीधा प्रसारण : LIVE

13/03/2021 -

चैम्पियन चैस टूर के पांचवें पड़ाव मेल्टवाटर मेगनस इनविटेशनल शतरंज चैंपियनशिप का आगाज आज से होने जा रहा है और एक बार फिर विश्व के 16 बेहतरीन खिलाड़ी प्ले ऑफ मे जगह बनाने मतलब शीर्ष 8 मे शामिल होने की आजमाइश करते नजर आएंगे । लगातार बेहतरीन लय मे चल रहे वेसली सो पर सबकी निगाहे रहेगी और देखना होगा की क्या वह लगातार जीत के अपने रेकॉर्ड को बरकरार रख पाएंगे वही दूसरी और विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन पर भी नजरे होंगी की क्या वह अपने खराब लय और टूर्नामेंट ना जीत पाने के अपने क्रम को इस टूर्नामेंट से तोड़ पाएंगे । देखे सभी मुकाबलों का सीधा विश्लेषण यहाँ 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

विश्व यूनिवर्सिटी शतरंज - इनियन होंगे शीर्ष भारतीय

12/03/2021 -

कोविड के काल मे फीडे नें लगातार ऑनलाइन शतरंज को बहुत बढ़ावा दिया है और फीडे शतरंज ओलंपियाड से शुरू हुआ यह क्रम विश्व यूथ ऑनलाइन स्पर्धा , विश्व दिव्यांग , विश्व कोरपोरेट के बाद अब विश्व ऑनलाइन यूनिवर्सिटी शतरंज चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है जिसमें रैपिड और ब्लिट्ज़ फॉर्मेट मे खेली जाएगी । टूर्नामेंट मे 73 देशो के 1002 खिलाड़ी खेलने जा रहे है । भारत से ग्रांड मास्टर पी इनियन इसमें शीर्ष खिलाड़ी के तौर पर भाग लेंगे जबकि प्रतियोगिता के टॉप सीड रूस के ब्लादिमीर फेडोसीव होंगे । पढे यह लेख 

मेगनस इनविटेशनल - क्या अब जीतेंगे कार्लसन ?

11/03/2021 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को कोई ऑनलाइन या ऑन द बोर्ड शतरंज जीते हुए एक लंबा समय हो गया है और खास तौर पर 2021 अब तक उनके लिए बेहद ही खराब जा रहा है और अब एक बार फिर दुनिया भर के शतरंज प्रेमियों की नजरे उन पर होगी जब वह  मेल्टवाटर चैम्पियन चैस टूर के पांचवें पड़ाव मेगनस इनविटेशनल मे वह 13 मार्च से शिरकत करेंगे । पहले चार पड़ाव मे अब तक कार्लसन का प्रदर्शन आशा अनुरूप नहीं  रहा है और वह फिलहाल टूर रैंकिंग मे तीसरे स्थान पर चल रहे है । हालांकि इस बार आपको इसमें कोई भी भारतीय खिलाड़ी नजर नहीं आएगा । पढे यह लेख 

तैयार रहे :आ रहा है ऑन द बोर्ड शतरंज टूर्नामेंट

10/03/2021 -

क्या आपको याद है कब आखिरी बार आपने शतरंज के बोर्ड पर अपने हाथो से मोहरो को छूकर उन्हे उठाकर चाल चली थी ? कब आखिरी बार अपने विरोधी की आँखों में झाँककर उसकी मनोदशा पढ़ने की कोशिश की थी ?और कब शतरंज घड़ी को दबाया था ?और कब स्कोर शीट में अपनी चालों को लिखा था ? कोविड के आने के बाद भारत मे पिछले एक वर्ष से एक भी ऑन द बोर्ड क्लासिकल फीडे रेटिंग टूर्नामेंट ही नहीं हुआ और साथ ही देश मे किसी भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन भी नहीं किया गया है पर दोस्तो अब आपका इंतजार खत्म होने जा रहा है एक और देश में जहां कोविड के टीके लग रहे है तो एक और कोरोना का खतरा भी बना हुआ है पर इन सबके बावजूद जीवन तो पटरी पर लौट रहा है और अन्य खेलो के साथ शतरंज भी वापस आ रहा है , अगले माह के पहले सप्ताह से इंदौर में आईपीएस फीडे रेटिंग के साथ खेल की पुनः वापसी हो रही है और उसके ठीक बाद राष्ट्रीय सीनियर शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन कानपुर में होना सुनिश्चित हो गया है । तो तैयार हो जाये और पढे यह लेख 

गुकेश नें जीता रोड टु मेल्टवाटर विदित चैस टूर

09/03/2021 -

भारतीय शतरंज जगत की मौजूदा स्थिति की सबसे अच्छी बात यह है की देश का भविष्य किसी एक खिलाड़ी से बस उम्मीद नहीं जगाता बल्कि एक साथ कई सारे युवा खिलाड़ी इस ओर अपना ध्यान खींचते है । रोड टु मेल्टवाटर विदित टूर शतरंज मे भी कुछ ऐसा ही रोमांच नजर आया और दरअसल क्वाटर फाइनल के बाद टूर्नामेंट का विजेता कौन बनेगा यह कहना ही संभव नहीं था । खैर सबको पीछे छोड़ते हुए गुकेश डी नें यह खिताब हासिल कर लिया उन्होने फाइनल के अरमागोदेन टाईब्रेक मुक़ाबले मे अरोण्यक घोष को पराजित करते हुए खिताब जीत लिया । तीसरे स्थान के लिए हुए मुक़ाबले मे एसएल नारायनन नें अर्जुन एरिगासी को पराजित कर टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ किया । पढे यह लेख 

कोनेरु हम्पी बनी बीबीसी स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द इयर

08/03/2021 -

विश्व महिला दिवस के मौके पर भारतीय शतरंज की महारानी और विश्व रैपिड चैम्पियन कोनेरु हम्पी को प्रतिष्ठित बीबीसी स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द इयर के अवार्ड के लिए चुना गया है । अब से कुछ देर पहले हुए बीबीसी अवार्ड कार्यक्रम मे उन्हे बीबीसी के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी नें विजेता घोषित किया । हम्पी को सबसे ज्यादा लोगो नें इस अवार्ड के लिए वोट किया उन्होने इस दौड़ मे भारतीय महिला हॉकी टीम कप्तान रानी , पहलवान विनेश फोगाट , निशानेबाज मनु भाकर , धावक दुति चंद को पीछे छोड़ते हुए यह अवार्ड हासिल किया । हम्पी इस अवार्ड कार्यक्रम में अपने पति और बेटी के साथ ऑनलाइन सम्मिलित हुई । चेसबेस  इंडिया परिवार कोनेरु की इस उपलब्धि पर उन्हे और समस्त शतरंज प्रेमियों को बधाई देता है । पढे यह लेख 

विश्व शतरंज चैम्पियन बनना है लक्ष्य - भक्ति कुलकर्णी

08/03/2021 -

भक्ति कुलकर्णी वर्तमान मे भारत की राष्ट्रीय महिला शतरंज चैम्पियन है उन्होने पिछले लगातार दो वर्ष 2018 और 2019 से इस खिताब को अपने नाम किया है साथ ही अपने प्रदर्शन मे लगातार सुधार करते हुए खुद को बेहतर खिलाड़ी के तौर पर स्थापित किया है । 2012 मे महिला ग्रांड मास्टर बनी भक्ति नें 2019 मे अपनी मेहनत से इंटरनेशनल मास्टर का खिताब भी हासिल कर लिया । पिछले वर्ष ऑनलाइन ओलंपियाड और एशियन शतरंज चैंपियनशिप मे भारत को स्वर्ण पदक दिलाने मे भी भक्ति नें खास भूमिका निभाई । फिलहाल भक्ति का लक्ष्य विश्व महिला शतरंज चैम्पियन बनना है और उनकी नजरे लगातार खुद को बेहतर करने पर है । विश्व महिला दिवस पर उनके इंटरव्यू को पढे । सौजन्य - पंजाब केसरी 

गुकेश और आरोण्यक में होगा विदित टूर का फाइनल

07/03/2021 -

भारत से कौन सा युवा खिलाड़ी रोड तो मेल्टवाटर के इंडियन ओपन क्वालिफायर में जगह बना पाएगा इसका फैसला आज रात को हो जाएगा । विदित चैस टूर के फाइनल में आज दुनिया के दूसरे सबसे कम के ग्रांड मास्टर डी गुकेश और बंगाल के युवा इंटरनेशनल मास्टर और ऑनलाइन शतरंज के बेहद माहिर खिलाड़ी आरोण्यक घोष आज आपस में ख़िताबी मुक़ाबला खेलेंगे । गुकेश नें खिताब के प्रबल दावेदार सुनील नारायनन के खिलाफ पहला मुक़ाबला हारने के बाद भी शानदार वापसी करते हुए फाइनल में जगह बनाई तो आरोण्यक नें बेहद ही शातिराना अंदाज में अर्जुन एरिगासी की छुट्टी करते हुए फाइनल का सफर तय किया अब देखना होगा की आज रात इन दोनों में कौन इस पहले विदित टूर का खिताब अपने नाम करता है । पढे यह लेख  

विदित चैस टूर QF - अर्जुन नें प्रग्गानंधा को किया बाहर

06/03/2021 -

रोड टू मेल्टवाटर विदित टूर शतरंज चैंपियनशिप भारतीय शतरंज के दो बेहतरीन ग्रांड मास्टर और भविष्य की बड़ी उम्मीद आर प्रग्गानंधा और अर्जुन एरिगासी के बीच कल रात हुए मुक़ाबले मे अर्जुन नें प्रग्गानंधा को पराजित करते हुए सेमी फाइनल मे प्रवेश कर लिया है जहां  उनका सामना गुकेश डी से होगा जो की  मित्रभा गुहा को मात देते हुए  सेमी फाइनल मे प्रवेश  करने  मे सफल रहे । अन्य दो सेमी फाइनल मे एसएल नारायनन नें विसाख एनआर को तो आरोण्यक घोष नें हर्षा भारतकोटी को पराजित करते हुए अगले दौर मे जगह बनाई ।अब सेमी फाइनल मे एसएल नारायनन डी गुकेश से तो अर्जुन एरिगासी आरोण्यक घोष से मुक़ाबला खेलेंगे । पढे यह लेख 

विदित चैस टूर QF - अर्जुन और प्रग्गानंधा में होगी टक्कर

05/03/2021 -

भारतीय शतरंज जगत के दो बेहतरीन ग्रांड मास्टर आर प्रग्गानंधा और अर्जुन एरिगासी आज चैम्पियन चैस तौर के आगामी पड़ाव इंडियन ओपन मे जगह बनाने के लिए विदित टूर आपस मे क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे ज़ोर आजमाइश करते नजर आएंगे और अब देखना होगा की इनमें से कौन सेमी फाइनल मे जगह बनाता है । प्री क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे दो बड़े उलटफेर देखने को मिले जब पाँच बार के कॉमनवैल्थ चैम्पियन अभिजीत गुप्ता को आरोण्यक घोष नें तो , हर्षा भारतकोठी नें खिताब के प्रबल दावेदार रौनक साधवानी को मात देते हुए अगले दौर मे जगह बना ली । देखना होगा की आज अब कौन चार खिलाड़ी सेमी फाइनल मे अपनी जगह पक्की करते है । पढे यह लेख 

सिंगल विंडो रजिस्ट्रेशन - एआईसीएफ़ का बड़ा कदम

04/03/2021 -

जब भी कोई नया खिलाड़ी शतरंज से जुड़ता है तो उसे यह बात सबसे पहले परेशान करती है की कैसे वो जिला संघ , राज्य संघ और फिर अखिल भारतीय शतरंज संघ से पंजीकृत हो सकता है । अधिकतर लोग इस पूरी प्रक्रिया का कभी हिस्सा नहीं बन पाते क्यूंकी आज भी जिला स्तर से लेकर विभिन्न  स्तर तक जानकारी और सक्रियता का अभाव सामने आता है । हालांकि अब ऐसा लगता की इस बड़ी बाधा को हल निकाल लिया गया है । अखिल भारतीय शतरंज संघ के नए कार्यकाल मे लगातार कुछ बड़े निर्णय लिए जा रहे है और खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन से जुड़ा एक बड़ा निर्णय 1 अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा । दरअसल एक ही बार मे खिलाड़ी जिला स्तर से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पंजीकृत हो जाएगा आखिर कैसे होगा यह सब आइये जानते है इस लेख मे

क्वीन्स गेंबिट को मिला गोल्डन ग्लोब अवार्ड

02/03/2021 -

पिछले वर्ष आई शतरंज पर पूरी तरह से समर्पित टीवी सीरीज क्वींस गेंबिट को दुनिया भर मे ना सिर्फ सराहा गया बल्कि भरपूर देखा गया , शतरंज कभी ना देखने वालों नें भी इसके माध्यम से खेल का रोमांच अनुभव किया ,भारत मे भी नेटफ्लिक्स की यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाली सीरीज रही । खैर ताजा घटनाक्रम यह है की क्वीन्स गेंबिट को 78वे गोल्डन ग्लोब अवार्ड मे सर्वश्रेष्ठ टीवी लिमिटेड सीरीज का विजेता घोषित किया गया है जबकि इसमें बेथ हारमोन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अन्या टेलर जॉय को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान दिया गया । प्रतिष्ठित टीवी अवार्ड्स मे शतरंज पर बनी फिल्म को सम्मान मिलना खेल के लिए एक अच्छी बात है । पढे यह लेख 

मार्च फीडे रेटिंग - अनीश गिरि की टॉप 10 में वापसी

01/03/2021 -

पिछले माह हुए टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप का असर आज जारी हुई फीडे रेटिंग लिस्ट में साफ तौर पर नजर आ रहा है , विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन का सिंघासन नुकसान के बावजूद अभी तो सुरक्षित नजर आता है पर नंबर 2 पर काबिज करूआना से उनका फासला पहले से कम तो हो रहा है । अनीश गिरि नें विश्व टॉप 10 में एक बार फिर वापसी की है और वह सातवे स्थान पर पहुँच गए है । भारतीय खिलाड़ियों में सिर्फ पेंटाला हरिकृष्णा 1.5 अंको के नुकसान के साथ 21 वे स्थान पर है जबकि कोई भी मैच ना खेलने की वजह से विश्वनाथन आनंद 17 वे तो विदित 29वे स्थान पर बने हुए है जबकि महिला वर्ग मे कोनेरु हम्पी का तीसरा और हरिका द्रोणावल्ली का दसवां स्थान कायम है । पढे यह लेख 

देखे जादूगर मिखाइल ताल का कमाल !

28/02/2021 -

आठवे विश्व शतरंज चैम्पियन मिखाइल ताल को आज भी  कई मौजूदा दिग्गज खिलाड़ियों से ज्यादा लोकप्रियता हासिल है और उनके हर मुक़ाबले हमें कुछ खास सिखाते है , उन्हे आक्रमण का राजा तो कहा ही जाता रहा है उनके लिए शतरंज के जादूगर सरीखे शब्द भी इस्तेमाल किए जाते रहे ,जाहिर है ऐसे मे उनके खेले कई मुक़ाबले आज के युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन नजीर है । तो हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर मिखाइल ताल के खेल से कुछ खास बातों को ध्यान मे रखकर एक विडियो सीरीज शुरू की गयी है जिसमें हम उनके खेल से कई बारीक बाते सीखने की कोशिश कर रहे है । देखे यह विडियो सीरीज और पढे यह लेख 

लेवोन अरोनियन नें बदला देश अब यूएस से खेलेंगे

26/02/2021 -

कुछ वर्षो पहले जब वेसली सो फिलिपींस तो फबियानों करूआना इटली छोड़कर यूनाइटेड स्टेट्स और अमेरिका की टीम मे शामिल हुए तो दुनिया भर मे इसकी खूब चर्चा हुई क्यूंकी टीम अमेरिका अचानक से दुनिया की सबसे मजबूत टीम मे से एक बन गयी और इसका असर दिखा 2016 मे बाकू मे आयोजित हुए 42 वे शतरंज ओलंपियाड मे जहां अमेरिका नें 40 वर्षो के बाद स्वर्ण पदक हासिल कर लिया और 2018 बातुमि मे वह दूसरे स्थान पर रहे । पर अब टीम मे एक बड़ा नाम और जुड़ गया है दुनिया को चौंकाते हुए अर्मेनिया को तीन ओलंपियाड स्वर्ण दिलाने वाले लेवोन अरोनियन नें भी अब अमेरिकन झन्डा अपने हाथ मे ले लिया है जी हाँ अब विश्व नंबर 5 लेवोन अरोनियन अर्मेनिया नहीं यूएसए से खेलते नजर आएंगे और ऐसे मे अगर यूएसए एक अपराजेय टीम नजर आने लगी है । पढे यह लेख ... 

Contact Us