कार्लसन की विदाई कर अरोनियन पहुंचे एशियन रैपिड फाइनल
03/07/2021 -चैम्पियन चैस टूर के सातवे पड़ाव एशियन गोल्डमनी रैपिड टूर्नामेंट में सेमी फाइनल का दूसरा दिन अरोनियन और अर्टेमिव की असाधारण वापसी के नाम रहा । एक दिन पहले असंभव लग रहा परिणाम हासिल करते हुए ग्रांड मास्टर लेवोन अरोनियन नें मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन के लगातार तीसरा चैम्पियन चैस टूर जीतने का सफर सेमी फाइनल मे ही रोक दिया। अरोनियन नें सेमी फाइनल मे कार्लसन को 6 मैच मे से चार बार हराया और दो मुक़ाबले ड्रॉ खेलते हुए उन्हे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और खुद पहली बार फाइनल पहुँच गए । वही दूसरी ओर कुछ इसी तरह की कहानी मे पहला दिन डिंग लीरेन से हारने वाले अर्टेमिव ब्लादिस्लाव नें दोहराई उन्होने डिंग लीरेन को टाईब्रेक में मात देते हुए फाइनल में जगह बना ली । पढे यह लेख और देखे विडियो