फीडे विश्व कप R 2.2- निहाल -प्रग्गानंधा फिर चमके
17/07/2021 -फीडे विश्व कप मे दूसरे दौर का आज टाईब्रेक के साथ समापन होगा पर उसके पहले भारत के कुल 5 खिलाड़ी तीसरे दौर मे जगह बनाने मे कामयाब रहे है । सबसे ज्यादा प्रभावित किया भारत की युवा ब्रिगेड नें और अपने कई अधिक रेटिंग के खिलाड़ियों को अपने खेल से चौंकाया , निहाल सरीन और प्रग्गानंधा जहां अपने मुक़ाबले जीतकर सीधे तीसरे दौर मे पहुँच गए है तो गुकेश नें डेनियल डुबोव को टाईब्रेक खेलने पर विवश कर दिया है । हरीकृष्णा और अधिबन भी तीसरे दौर मे जगह बनाने मे सफल रहे है जबकि विदित को आज टाईब्रेक का सामना करना होगा । महिला विश्व कप मे हरिका तीसरे दौर में पहुँचने में सफल रही है जबकि पदमिनी आज टाईब्रेक जीतकर जगह बना सकती है । राउंड 2 के बाद अरविंद चिताम्बरम ,पी इनियन , भक्ति कुलकर्णी और वैशाली आर विश्व कप से बाहर हो गए है । पढे यह लेख