चेसेबल मास्टर्स - वेसली सो एक और खिताब की ओर
08/08/2021 -फीडे विश्व कप मे नदारद रहे यूएसए के वेसली सो नें चैम्पियन चैस टूर के आठवे पड़ाव चेसेबल मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट से एक बार फिर वापसी की है और शानदार खेल दिखाते हुए अपने तीसरे टूर खिताब की और बढ़ रहे है । वेसली नें फाइनल के पहले दिन पूरे टूर्नामेंट मे बेहद शानदार खेल दिखाने वाले वियतनाम के ले कुयांग लिम को 2.5-0.5 के स्कोर से मजह तीन मैच मे पराजित करते हुए बढ़त हासिल कर ली और अब उन्हे दूसरे दिन सिर्फ 2 अंको की जरूरत होगी और वह कार्लसन को पीछे छोड़ते हुए तीसरी बार खिताब हासिल कर लेंगे । वही तीसरे स्थान के लिए चल रहे मुक़ाबले मे लेवोन अरोनियन और आर्टेमिव ब्लादिस्लाव के बीच बाजी ड्रॉ रही । पढे यह लेख