कोस्टेनियुक को हरा हरिका स्पीड चैस क्वाटर फाइनल मे
17/06/2021 -फीडे महिला स्पीड शतरंज के प्री क्वाटर फाइनल प्ले ऑफ मे कल रात भारत की नंबर 2 महिला खिलाड़ी ग्रांड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली नें एक सांसरोधक मुक़ाबले मे रूस की पूर्व विश्व चैम्पियन और बेहद कड़ी प्रतिद्वंदी अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक को 14.5-12.5 से पराजित करते हुए बेहतरीन अंदाज में क्वाटर फाइनल में प्रवेश कर किया है । यह जीत इसीलिए भी खास रही क्यूंकी शुरुआत में हरिका पहले 8 मैच में एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी थी और सिर्फ पाँच ड्रॉ के साथ तीन हार के चलते 5.5 - 2.5 से पीछे चल रही थी और उसके बाद उन्होने वापसी करते हुए ना सिर्फ स्कोर बराबर किया बल्कि बढ़त भी बनाई हालांकि एक बार फिर उन्होने बढ़त खोई थी पर अंत में आखिरकार जीत उन्ही के नाम रही । पढे यह लेख