डगलस :आनंद उपविजेता ,विदित और स्वप्निल को संयुक्त तीसरा स्थान
06/10/2017 -आइल ऑफ मैन अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता भारत के लिए कई बेहतरीन परिणामों दे गयी , मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें विश्व कप की हार से वापसी करते हुए शानदार खेल से खिताब अपने नाम किया तो उपविजेता रहे विश्वनाथन आनंद नें उनके आलोचको को करारा जबाब दिया जो उनके सन्यास की बात कर रहे थे । विदित गुजराती नें बेहद ही सधे हुए अंदाज में 2720 का आंकड़ा छूकर और विश्व चैम्पियन को ड्रॉ पर रोककर बताया की वो बहुत आगे जाने वाले है तो स्वप्निल धोपाड़े नें भी दिखाया की उनका इरादा जल्द ही 2600 का आंकड़ा पार कर आगे जाने का है । हर्षा भारतकोठी प्रग्गाशानदार प्रदर्शन से ग्रांड मास्टर नोर्म हासिल किया तो प्रग्गानंधा नें दिग्गज डेविड हावेल को पराजित कर अपने लगातार बेहतर होते खेल से सबको परिचित कराया । अधिबन और हरिका उतना बेहतर नहीं कर सके पर वो कभी भी वापसी करेंगे यह तय है ! पढे यह लेख !