विश्व कप -पहला दौर - भारत का परचम लहराया !
05/09/2017 -टिबीलिसी ,जॉर्जिया में चल रहे फीडे विश्व शतरंज कप के पहले दौर के मुक़ाबले भारत के लिहाज से अच्छे साबित हुए है और विश्वनाथन आनंद , पेंटाला हरिकृष्णा , विदित गुजराती ,अधिबन भास्करन और एसपी सेथुरमन नें पहले दौर की अपनी चुनौती ध्वस्त करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है । 40 देशो के 128 खिलाड़ियों के साथ शुरू हुआ यह सफर अपने नाक आउट फॉर्मेट की वजह से अब सिर्फ 64 खिलाड़ियो के लिए खुला हुआ है । देखना होगा की कौन सा भारतीय खिलाड़ी सबसे दूर तक जाता है और क्या इनमें से कोई इस विश्व कप को जीत सकता है । खैर भारत के दो खिलाड़ी दीपसेन गुप्ता और मुरली कार्तिकेयन दूसरे दौर में जगह बनाने में नाकामयाब रहे है । अगले दौर का सबसे दिलचस्प मुक़ाबला भी तय हो गया है पढे यह लेख !!