नेशनल प्रीमियर R-4 - अब आया खेल का मजा !
31/10/2017 -पटना में आज खादी इंडिया नेशनल प्रीमियर चैस चैंपियनशिप में अब तक का सबसे आक्रामक परिणामों वाला दिन साबित हुआ और अब तक के पहले तीन दिनो के ठीक उलट आज पाँच परिणाम देखने को मिले जबकि सिर्फ दो मुक़ाबले बराबरी पर छूटे । कारण साफ है खिलाड़ी पहले तीन दिनो के अभ्यास के बाद अपनी लय पकड़ चुके है और जैसे -जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा देखना होगा की कौन मानसिक और शारीरिक तौर पर ज्यादा मजबूत है और कौन वापसी की क्षमता रखता है । खैर आज बड़े मैच मे दीपन चक्रवर्ती को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा तो देबाशीष के घोड़े की कुर्बानी उन पर ही भारी पड़ गयी , स्वप्निल नें रंग में लौटते हुए बेहद ही पेशेवर अंदाज नें निखिल को पराजित किया तो लक्ष्मण सम्मेद से लगभग हारा मैच जीत गए ।कल उलटफेर करने वाले अर्घ्यदीप को आज नारायण नें पराजित किया । पढे यह लेख