विश्व जूनियर चैंपियनशिप : प्रग्गानंधा से उम्मीद कायम !
20/11/2017 -इटली में चल रही विश्व जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में एक दिन के विश्राम के बाद का दिन भारत के लिहाज से बेहतर ही कहा जाएगा । 12 साल प्रग्गानंधा नें भारत से लेकर दुनिया भर की नजरे को अपने उपर आकर्षित किया हुआ है और छह राउंड के बाद वह सयुंक्त दूसरे स्थान पर बने हुए है और ऐसे में एक बड़ी जीत उन्हे खिताब के करीब ले जाएगी और देखना होगा की वह अंतिम पाँच राउंड में कैसा खेल दिखाते है । खैर उनके अलावा अरविंद चितांबरम ,मुरली कार्तिकेयन ,शार्दूल गागरे 4.5 अंको के साथ अभी भी खिताब और पदक की दौड़ में शामिल है तो बालिकाओं में आकांक्षा और वैशाली के हो भारत की दो प्रमुख उम्मीद है ।