कौन जीतेगा खिताब ? कहना मुश्किल है साहब !
06/12/2017 -सूरत में चल रही राष्ट्रीय महिला प्रीमियर शतरंज की तस्वीर अंतिम और निर्णायक राउंड के पहले कुछ यूं पलटी की विशेषज्ञ भी हैरान हो गए । राउंड 10 के इस परिणाम में मुख्य भूमिका निभाई उन दो खिलाड़ियों नें जो अब तक अंक तालिका में सबसे पीछे चल रही थी । यहाँ दो बाते सीखने लायक है पहली आप मीनाक्षी और नंधिधा की हार से सीख सकते है की शतरंज में अपने किसी भी विरोधी को हल्के में नहीं ले सकते और दूसरी किरण और श्रष्ठि की जीत यह सिखाती है की चाहे जो हो जाये हमें हार नहीं माननी चाहिए । खैर अब अंतिम राउंड के बाद कौन विजेता होगा यह तो पता लग ही जाएगा पर उसके पहले यह कहना कौन जीतेगा यह अंदाजा लगाना तो मुश्किल है साहब !