क्या हिमांशु शर्मा जीतेंगे भोपाल ओपन 2017 ?
28/12/2017 -भोपाल ओपन अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है और जब आप ये लेख पढ़ रहे है ठीक इसी समय खिताब जीतने के लिए 5 खिलाड़ियों मे जद्दोजहद जारी है । भारत के लिए ग्रांड मास्टर हिमांशु शर्मा नें टॉप सीड और खिताब के अब तक के प्रबल दावेदार अमेरिका के तिमूर गारेएव को पराजित करते हुए प्रतियोगिता को एक नया समीकरण दे दिया है और अब नजरे इस बात पर लगी है की क्या वह अंतिम राउंड में चेन्नई ओपन के विजेता एडम तुखेव को भी पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर सकते है ? खैर मामला इतना सीधा भी नहीं है ,फिलहाल भारत के हिमांशु शर्मा के साथ , वियतनाम के डुक हो और ट्रान तूआन मिन्ह ,मलेशिया के ली तियान और रूस के रोजुम इवान 7.5 अंक बनाकर सयुंक्त पहले स्थान पर है और ऐसा नजर आता है की खिताब इनमें से ही किसी एक की झोली में जाएगा ।