ऐरोफ़्लोट ओपन - शशिकिरण हारे,विदित का 7वां ड्रॉ
27/02/2018 -ऐरोफ़्लोट ओपन 2018 अब अपने अंतिम पड़ाव के समीप पहुँच गया है और सातवे राउंड में भारत को तीसरे बोर्ड से झटका लगा जब शीर्ष भारतीय ग्रांड मास्टर कृष्णन शशिकिरण ईरान के इंटरनेशनल मास्टर और इस टूर्नामेंट में सनसनी बन कर उभरे तबातबाई अमीन से पराजित हो गए और इस जीत नें अमीन अब सयुंक्त पहले स्थान पर जा पहुंचे है । अन्य भारतीय खिलाड़ियों में सेथुरमन नें पूर्व फीडे विश्व चैम्पियन अलेक्ज़ेंडर खलिफमन से ड्रॉ खेला तो मुरली कार्तिकेयन नें दिमित्री गोरदिवस्की से मैच बराबर पर खेला । युवाओं में अरविंद चितांबरम और आर्यन चोपड़ा नें अपने अपने मैच जीते ! तो आश्चर्यजनक तौर पर विदित गुजराती नें आज अपना लगातार सातवाँ ड्रॉ खेला । देखना यह होगा की क्या वह अब अंतिम बचे तो मैच में जीत दर्ज करेंगे । ईशा करवाड़े को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा , खैर अगले राउंड में मुक़ाबला है दो भविष्य के सितारों का जी हाँ प्रग्गानंधा और निहाल के बीच आठवे राउंड में होगा रोचक मैच ।