फेबियानों करूआना देंगे कार्लसन को चुनौती
29/03/2018 -तो आखिरकार करूआना नें वह कर दिखाया जिसके दावेदार उन्हे कई वर्षो से माना जा रहा था । वह करूआना ही थे जो कई बार रेटिंग में कार्लसन को चुनौती देते नजर आए , वह करूआना ही थे जिन्होने सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट में लगातार 6 मैच जीतकर सबको अपनी प्रतिभा से परिचित कराया था । इससे पहले वह बड़े मैच में बेहतर नहीं कर पा रहे थे पर यह कैंडीडेट जैसे उनके लिए बड़ा बदलाव लेकर आया उन्होने शुरुआत से ही बेहद शानदार खेल दिखाया और सबसे महत्वपूर्ण रहा कार्यकिन से हारने के बाद लगातार दो मैच जीतकर वापसी करना ! यह जीत उनके अंदर के आत्मविश्वास में बड़ा बदलाव लाएगी और जब अब विश्व खिताब जीतने का मौका हो तो अगर उनका सबसे बेहतर खेल सामने आया तो कार्लसन के लिए वह अब तक के सबसे कठिन प्रतिद्वंदी साबित होंगे ! आपको क्या लगता है ?