NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

अभिमन्यु ने तोड़ा चक्रव्यूह ! बने विश्व जूनियर शतरंज उपविजेता!

16/09/2018 -

भारत के नए नायक अभिमन्यु पौराणिक नें एक इतिहसिक प्रदर्शन करते हुए विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का रजत पदक भारत की झोली में डालकर ना सिर्फ तिरंगे का सम्मान बढ़ाया बल्कि भारतीय शतरंज के विश्व शतरंज में कायम दबदबे को कायम रखा । अभिमन्यु का यह प्रदर्शन हमेशा याद किया जाएगा क्यूंकी एक समय तो ऐसा साफ तौर पर लग रहा था की भारत शायद इस बार कोई भी पदक हासिल ना कर पाये पर अभिमन्यु नें अंतिम चार निर्णायक राउंड में अपने प्रदर्शन के स्तर को ऊंचा उठाकर भारतीय शतरंज प्रेमियों को खुशी मनाने का एक मौका दे दिया । अंतिम मुक़ाबले में उन्होने जिस तरह से संयम का परिचय दिया वह उनके भविष्य के बड़े खिलाड़ी बनने की दस्तक है । ईरान के परहम मघसूदलू अंतिम राउंड हारकर भी विश्व जूनियर विजेता बन गए तो तीसरा स्थान  रूस के सेरगी लोबानोव नें हासिल किया । शीर्ष 10 में भारत के हर्षा भारतकोठी नें भी जगह बनाई । खैर इन सबके बीच ईरान नें बताया की शायद वह विश्व शतरंज का एक और सुपर पावर बनने की ओर अग्रसर है । पढे यह लेख । 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

अभिमन्यु के पराक्रम से जिंदा भारत की उम्मीद !!

14/09/2018 -

भारतीय सभ्यता में अभिमन्यु का नाम बेहद ही शौर्य और वीरता के लिए जाना जाता है ,कहते है की जब महाभारत के युद्ध में युवा अभिमन्यु नें युद्ध किया था तो उसके सामने बड़े बड़े दिग्गज भी धराशायी हो गए थे कुछ उसी तरह विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में भारत के सबसे दिग्गज माने जा रहे खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच भारत के युवा ग्रांड मास्टर और अपने नाम को चरितार्थ करते हुए अभिमन्यु पौराणिक एक के बाद एक बड़े बड़े नामों को पराजित करते हुए आगे बढ़ते जा रहे है और अगर उनका यही प्रदर्शन जारी रखा तो भारत विश्व चैंपियनशिप से खाली हाथ वापस नहीं लौटेगा। बालिका वर्ग में वार्षिनी वी नें भी अपने खेल जीवन का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत की पदक की उम्मीद कायम रखी है । वही ईरान के परहम नें जीत का परचम कुछ यूं लहराया है की उनका विश्व जूनियर चैम्पियन बनना अब लगभग तय हो गया है । 

विश्व जूनियर - क्या अभिमन्यु और कार्तिक दिलाएँगे पदक

13/09/2018 -

विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में अब 8 राउंड का खेल हो चुका है और अब अंतिम तीन राउंड में बेहतर खेल दिखाने वाले खिलाड़ी पदक के विजेता बनके सामने आएंगे । अब तक बात करे तो निर्विवाद रूप से ईरान के परहम मघसूदलू सबसे बेहतर खिलाड़ी नजर आ रहे है और अगर वह अगले विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियन बन भी जाते है तो इसमें किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए । भारत की बात करे तो जिनसे सबसे ज्यादा उम्मीद थी वह अब तक कोई खास कमाल नहीं दिखा सके है हम बात कर रहे है मुरली कार्तिकेयन ,अरविंद चितांबरम और सुनील नारायण की ,पर उम्मीद है अगले तीन राउंड ये तीनों जोरदार वापसी करेंगे । पर अगर किसी नें भारत के लिए पदक की उम्मीद बचाए रखी है तो वह है कार्तिक वेंकटरमन और अभिमन्यु पौराणिक और दोनों ही फिलहाल शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 अंक बनाकर सयुंक्त तीसरे स्थान पर कायम है और अब देखना होगा की ये दोनों भारत के झोली में पदक डालते है ? पढे यह लेख 

विश्व जूनियर चैंपियनशिप - हर्षा सयुंक्त बढ़त पर !

08/09/2018 -

गेब्जे ,टर्की में चल रही विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में भारत के हर्षा भारतकोठी नें शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रांड मास्टर खिताब के बेहद करीब पहुँच गए है और जैसा खेल वह खेल रहे है हमें जल्द ही भारत के 56 वे ग्रांड मास्टर बन जाएंगे ! प्रतियोगिता के  तीसरे दिन दो मुक़ाबले खेले गए और जहां शीर्ष भारतीय खिलाड़ी मुरली कार्तिकेयन ( 2602)  अरविंद चितांबरम (2578) और सुनील नारायणन (2573) के परिणाम भारत की उम्मीद के उलट रहे तो  युवा  नेशनल जूनियर चैम्पियन हर्षा भारतकोठी (2474)  नें सभी को चौंकाते हुए लगातार चार मैच जीतकर सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली है तो युवा अभिमन्यु पौराणिक भी तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर जा पहुंचे है । चार राउंड के बाद भारतीय खिलाड़ियों में हर्षा भारतकोठी 4 अंको के साथ सयुंक्त पहले स्थान पर ,अभिमन्यु पौराणिक 3.5 अंक के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर ,अरविंद , मुरली और कार्तिक 3 अंक पर ,सुनील नारायण और राजा हर्षित 2.5 अंको पर खेल रहे है । पढे यह लेख !

विश्व जूनियर : ईशा का उलटफेर ,भारत की अच्छी शुरुआत !

06/09/2018 -

टर्की के गेब्जे में विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का शानदार और भव्य आगाज हो गया है और भारत के लिए पहला दिन उम्मीद के अनुसार ही बेहद बेहतरीन रहा है और तकरीबन सभी प्रमुख खिलाड़ियों नें जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की है । बड़ी खबर रही बालिका वर्ग में जहां भारत की डबल्यूसीएम ईशा शर्मा नें छठी सीड अजरबैजान की  ग्रांड मास्टर होजातोवा आयदान को पराजित करते हुए दिन की सबसे बड़ी जीत अपने नाम की और साक्षी चित्लांगे , एम महालक्ष्मी ,वर्षीनी और इवाना मारिया नें जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की । वही बालक वर्ग में मुरली कार्तिकेयन ,अरविंद चितांबरम , सुनील नारायनन नें भी जीत के साथ अपना खाता खोला । टर्की शतरंज संघ नें अपनी मेहमान नवाजी से सभी का दिल पहले ही जीत लिया है । चेसबेस इंडिया के सीईओ सागर शाह और क्रिएटिव हेड अमृता मोकल की मौजूदगी से चेसबेस इंडिया आप तक ला रहा है विश्वस्तरीय विडियो ओर तस्वीरे ! पढे यह लेख !

विश्व जूनियर:क्या भारत का 8 साल का सूखा होगा खत्म ?

03/09/2018 -

भारत से अब तक बालक वर्ग में विश्वनाथन आनंद ( 1987),पेंटाला हरीकृष्णा (2004) और अभिजीत गुप्ता ( 2008) तो बालिका वर्ग में कोनेरु हम्पी (2001),हारिका द्रोणावल्ली (2008) और सौम्या स्वामीनाथन ( 2009) में विश्व जूनियर चैम्पियन रह चुके है । देखना होगा की क्या इस बार कोई भारतीय खिलाड़ी इस 8 वर्ष के सूखे को खत्म करेगा । कल से टर्की में दुनिया भर के 65 देशो से जुटे प्रतिभाशाली युवा विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियन बनने के लिए  शह और मात के इस खेल में अपनी सारी ऊर्जा लगा देंगे । विश्व शतरंज को हमेशा इस चैंपियनशिप से भविष्य के कुछ बड़े खिलाड़ी मिले है ।भारत के लिए भी जिन खिलाड़ियों नें यह खिताब जीता वह आज भी भारत के सबसे ज्यादा सफल खिलाड़ियों में से एक है ।विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप को जीतने वाले बोरिस स्पासकी ,अनातोली कार्पोव ,गैरी कास्पारोव और विश्वनाथन आनंद आगे चल कर विश्व चैम्पियन भी बने। कुछ ऐसे भी रहे जो इसे जीतकर बाद में गुमनाम हो गए तो कुछ ऐसे जो विश्व चैम्पियन तो नहीं बने पर हमेशा विश्व के दिग्गज खिलड़ियों में शामिल रहे । पढे यह लेख 

बातुमी शतरंज ओलंपियाड़ - क्या भारत जीतेगा "गोल्ड"

31/08/2018 -

वैसे तो शतरंज ओलंपियाड का आयोजन सबसे पहले सन 1923 में पेरिस से शुरू हुआ पर इसे अधिकृत मान्यता मिली 1927 में लंदन में हुए आयोजन से जिसे सबसे पहले हंगरी ने जीता था और इसमें 16 टीमों नें भाग लिया था। भारतीय टीम नें पहली बार अर्जेंटीना में हुए 23वे शतरंज ओलंपियाड में भाग लिया और टीम इसमें 15 वे स्थान पर रही । इस ओलंपियाड में कुल 32 टीमों नें भाग लिया था । तब से लेकर अब तक भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014 में नॉर्वे में हुए शतरंज ओलंपियाड में रहा जहां टीम नें कांस्य पदक जीता था ,जबकि पिछले बार बाकू में टीम काफी करीब आकर पदक से चूक गयी थी इस वर्ष 184 देशो की प्रतिभागिता के बीच भारत को स्वर्ण पदक का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है देखना होगा पूर्व विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद ,पेंटाला हरिकृष्णा , विदित गुजराती ,कृष्णन शशिकिरण और अधिबन भास्करन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से सजी अब तक की सबसे मजबूत भारतीय शतरंज टीम अपने बेहतरीन माने जाने वाले कोच आरबी रमेश के साथ मिलकर क्या  एक स्वर्णिम इतिहास रचेगी ! भारतीय पुरुष टीम पर एक खास रिपोर्ट । 

सिंकफील्ड कप - आनंद की विश्व टॉप 10 में वापसी

29/08/2018 -

सिंकफील्ड कप का समापन हो गया और अमेरिका के फेबियानों करूआना ,अर्मेनिया के लेवान अरोनियन और विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें अपने शानदार खेल से सयुंक्त विजेता बनने का काम किया पर इन सबके बीच अपनी उम्र से आधे और प्रतिभा में बेहतर तैयार युवाओं से मुक़ाबला करते भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को कोई भी पराजित नहीं कर सका । आनंद नें इस टूर्नामेंट में बेहद ही संतुलित शतरंज खेला और कोई भी खिलाड़ी उनके डिफेंस को मात नहीं दे पाया ।साथ ही आनंद नें अपने इस प्रदर्शन से एक बार फिर विश्व टॉप 10 में अपना स्थान पक्का कर लिया है । 49 वर्ष की आयु में आनंद का विश्व के टॉप 10 में पुनः शामिल होना कोई सामान्य घटना नहीं और बातुमी शतरंज ओलंपियाड के ठीक पहले उनका यह प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है और वैसे भी आनंद इस बार ओलंपियाड में भारत को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे !!

आंध्र प्रदेश के ग्रहेश बने नेशनल U-25 शतरंज विजेता

29/08/2018 -

कहते है की अंत भला तो सब भला कुछ ऐसा ही हुआ आंध्र प्रदेश के वाई ग्रहेश के साथ जिन्होने अंतिम तीन राउंड मे अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सम्पन्न हुई नेशनल अंडर 25 शतरंज चैंपियनशिप में विजेता बनते हुए भारत के नवीन अंडर 25 शतरंज चैम्पियन होने का गौरव हासिल कर लिया । वैसे तो वह पूरी प्रतियोगिता के दौरान अविजित रहे पर उनका असली प्रदर्शन सामने आया अंतिम तीन राउंड में जब उन्होने पहले 5 वे सीड बालकिशन को पराजित किया और उसके बाद अगले ही राउंड में शुरुआत से ही सबसे आगे चल रहे और खिताब के प्रबल दावेदार कर्नाटका के निरंजन नवलगुंड को पराजित करते हुए ठीक निर्णायक राउंड के पहले सारे समीकरण पलट दिये । हालांकि अंतिम राउंड में निरंजन नें जीत कर वापसी को कोशिश की और अंको के हिसाब से वह और ग्रहेश दोनों 7.5 अंक पर थे पर डायरेक्ट इन काउंटर मतलब सीधी जीत के कारण टाईब्रेक के आधार पर ग्रहेश के खिताब जीतने का रास्ता एकदम साफ था । खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष सुनील बंसल , सचिव कपिल सक्सेना और मुख्य निर्णायक अंबरीष जोशी नें पुरुष्कार प्रदान किए । 

सिंकफील्ड कप 2018 :आनंद का लगातार 6 वाँ ड्रॉ ,करूआना निकले सबसे आगे

25/08/2018 -

सेंट लुईस ,अमेरिका में ग्रांड चैस टूर के क्लासिकल पड़ाव सिंकफील्ड कप में भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वानाथन आनंद नें प्रतियोगिता में लगातार अपना छठवा मैच ड्रॉ खेला और इसके साथ ही वह 3 अंको के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर बने हुए है । आनंद नें वेसली सो के खिलाफ इस मैच में अपनी जबरजस्त जुझारू क्षमता का परिचय दिया और लगातार आक्रमण करने के बाद भी वेसली सो मैच में जीत हासिल नहीं कर सके । अब देखना होगा की क्या आनंद अंतिम तीन मैच में जीत दर्ज कर कोई करिश्मा दिखाएंगे । बात करे करूआना की तो वह अब नवंबर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे है । सेरगी कार्याकिन को पराजित करते हुए उन्होने एकल बढ़त हासिल कर ली है । इस जीत के साथ ही उनके और कार्लसन के बीच रेटिंग का फासला सिर्फ 7 अंक रह गया है देखना होगा अगले तीन राउंड में क्या होता है । 

सौन्दर्य प्रधान नें रचा इतिहास :जीता विश्व ब्लाइंड जूनियर का रजत पदक

23/08/2018 -

भारत के ब्लाइंड शतरंज के सबसे बेहतर खिलाड़ियों में से एक सौन्दर्य कुमार प्रधान नें पोलैंड मे सम्पन्न हुई विश्व ब्लाइंड जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम करते हुए एक नया इतिहास कायम कर दिया है और विश्व जूनियर ब्लाइंड शतरंज के इतिहास में यह किसी भी भारतीय खिलाड़ी का अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन है । सौन्दर्य ने अपने आखिरी तीनों मैच में जीत दर्ज करते हुए यह पदक हासिल किया ।उन्होने कुल खेले 9 मैच में से 6 जीत और 2 ड्रॉ के सहारे अपने इस रजत पदक का सफर तय किया ।  आपको बता दे की सौन्दर्य  100% नेत्रहीन है और पढ़ाई में बेहद अच्छे विद्यार्थी भी है और इस समय एनआईटी में अपनी शिक्षा भी पूरी कर रहे है । भारत के एक अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी आर्यन जोशी 6 वे स्थान पर रहे । इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के पीछे भारतीय ब्लाइंड टीम के कोच आईएम सागर शाह का समर्पण भी एक बड़ी वजह है । 

सिंकफील्ड शतरंज कप 2018 - ड्रॉ रहा कार्लसन और आनंद का मुक़ाबला

22/08/2018 -

आनंद और कार्लसन के बीच होने वाला कोई भी मुक़ाबला भारत ही नहीं दुनिया भर में आकर्षण का केंद्र होता है तो जब ग्रांड चैस टूर के सिंकफील्ड कप में उनके बीच अमेरिका के सेंट लुईस में मुक़ाबला खेला गया तब भी सबकी नजरे इस मुक़ाबले में लगी थी और मैच हुआ भी बेहद रोमांचक और कई बार ऐसा लगा की शायद मैच को कोई परिणाम आएगा । कार्लसन नें एक बार दिखाया की वह किसी भी ओपनिंग में जान डाल सकते है तो आनंद नें अपने अनुभव से स्थिति को हमेशा बेहतर ढंग से सम्हाला । और कहना होगा की भले ही आनंद नें इस टूर्नामेंट में अब तक कोई भी जीत दर्ज ना की हो पर फिलहाल उनके खेल को भेद पाना किसी के लिए संभव नहीं हुआ है । एक अन्य मुक़ाबले में नाकामुरा को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा एक समय मजबूत नजर आ रहे नाकामुरा को हमवतन करूआना नें बेहतरीन एंडगेम का परिचय देते हुए पराजित किया । तीन अन्य मुकाबलों में भी कोई परिणाम सामने नहीं आया । पढे यह लेख । 

नेशनल यूथ ( U25) -निरंजन नवलगुंड को शीर्ष वरीयता

21/08/2018 -

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में  27वी राष्ट्रीय यूथ अंडर 25 शतरंज चैंपियनशिप का आज आगाज हो गया और इसके साथ ही अब आने वाले 6 दिनो में हमें नया राष्ट्रीय अंडर 25 शतरंज चैम्पियन मिल जाएगा । भारतीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में यह दूसरी ऐसी चैंपियनशिप है जिसमें महिला और पुरुष खिलाड़ी एक साथ ही प्रतिभागिता करते है । प्रतियोगिता में तामिलनाडु के फीडे मास्टर निरंजन नवलगुंड ( 2255) को शीर्ष वरीयता दी गयी है और वह फिलहाल सबसे अनुभवी और खिताब के तगड़े दावेदार नजर आ रहे है । उनके अलावा  दूसरी वरीयता उड़ीसा के सौरभ नायक तो तीसरी वरीयता पश्चिम बंगाल के शुभयान कुंडु को दी गयी है । प्रतियोगिता का उदघाटन आज बेहद ही सादगी भरे अंदाज में किया गया । पढे यह प्रारम्भिक रिपोर्ट । 

सिंकफील्ड कप - आनंद नें खेला कार्याकिन से ड्रॉ

21/08/2018 -

अमेरिका के सेंट लुईस में चल रहे सिंकफील्ड कप 2018 के तीसरे राउंड में भारत के विश्वनाथन आनंद और रूस के सेरगी कार्याकिन के बीच खेला गया मुक़ाबला ड्रॉ रहा । पिछले लगातार दो मैच हार चुके कार्याकिन सफ़ेद मोहरो से खेल रहे थे । राय लोपेज ओपनिंग में एक बार फिर आनंद बहुत मजबूत नजर आए और आसानी से मैच में बराबरी हासिल करने में सफल रहे । हालांकि प्यादो की बेहतर स्थिति की वजह से आनंद अंत के खेल में थोड़ा बेहतर नजर आ रहे थे पर विश्व के सबसे अच्छे डिफेंस करने वाले खिलाड़ी माने जाने वाले कार्याकिन नें आसानी से मैच ड्रॉ की और मोड दिया । तीसरे राउंड में सिर्फ एक परिणाम सामने आया जब अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक नें शानदार प्रदर्शन करते हुए 89 चाल चले मुक़ाबले में हिकारु नाकामुरा को पराजित कर दिया । तीन राउंड के बाद चार खिलाड़ी कार्लसन ,अरोनियन , ममेद्यारोव और ग्रीशचुक 2 अंको के सबसे आगे चल रहे है । जबकि उनके ठीक पीछे आनंद समेत तीन खिलाड़ी 1.5 अंको पर खेल रहे है । 

सिंकफील्ड कप 2018 - आनंद की ठोस शुरुआत

20/08/2018 -

भारत के प्रथम ग्रांड मास्टर और  5 बार के क्लासिकल विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद नें ग्रांड चेस टूर के क्लासिकल पड़ाव सिंकफील्ड कप के पहले दोनों मुक़ाबले ड्रॉ खेलते हुए ठोस शुरुआत की है । दोनों ही मैच मे आनंद बेहद संतुलित नजर आए और अच्छी लय मे दिखे , पहले मुक़ाबले मे उन्होने अमेरिका के नाकामुरा से तो दूसरे मुक़ाबले फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव से मुक़ाबला ड्रॉ खेला । आनंद के लिए यह क्लासिकल टूर्नामेंट  इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्यूंकी ठीक अगले माह आनंद बातुमि , जॉर्जिया में होने वाले 43वे विश्व शतरंज ओलंपियाड़ में भारतीय टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे । खैर बात करे अन्य खिलाड़ियों की तो ममेद्यारोव , लेवान अरोनियन और मेगनस कार्लसन नें एक एक मैच जीकर शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है और फिलहाल किसी अन्य खिलाड़ी नें जीत का स्वाद नहीं चखा है । देखना होगा की आनंद आने वाले मुकाबलों में कैसा खेल दिखाते है । 

Contact Us