विश्व महिला शतरंज - हरिका बढ़ी आगे : पद्मिनी की विदाई
05/11/2018 -खानती मनसीस्क , रूस में पहले राउंड के बाद दो भारतीय खिलाड़ी जहां अगले दौर में पहुँच गए है जबकि दो खिलाड़ी विश्व चैंपियनशिप से बाहर हो गए । भारतीय खिलाड़ियों के आज दो टाईब्रेक मुक़ाबले खेले गए । हारिका द्रोणावल्ली को अपनी हिम्मत के अलावा अपनी किस्मत का भी साथ मिला और पहले रैपिड ड्रॉ होने के बाद दूसरे मुक़ाबले में काफी कशमकश के बाद मैच जीतने में कामयाब रही । एक समय तो वह लगभग हार रही थी पर सोपीकों की गलत चालों नें मैच हरिका के पक्ष में कर दिया । पिछले बार अंतिम 8 में जगह बनने वाली पद्मिनी राऊत रैपिड टाईब्रेकर में पहला मैच ड्रॉ कर सकी और दूसरा मैच हारकर वह विश्व चैंपियनशिप से बाहर हो गयी अब कल होने वाले मुक़ाबले में हरिका और हम्पी भारत का नेत्तृत्व करती नजर आएंगी । पढे यह लेख