रत्नाकरण नें जीता चेसबेस इंडिया भोपाल ब्लिट्ज़
03/01/2019 -आपने अब तक चेसबेस इंडिया ऑनलाइन ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट के बारे में सुना होगा पर क्या आपको पता है । अभी अभी सम्पन्न हुए भोपाल इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर शतरंज चैंपियनशिप में 27 दिसंबर को चेसबेस इंडिया नें आयोजन समिति के सहयोग से ब्लिट्ज़ स्पर्धा का आयोजन किया । खास बात यह थी की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को पुरूष्कार के तौर पर चेसबेस 15, फ्रिट्ज़ 16 जैसे साफ्टवेयर दिये गए , साथ ही साथ चेसबेस अकाउंट और शानदार किताबे खिलाड़ियों को पुरूष्कार में दी गयी । खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतियोगिता में भाग लिया और 191 खिलाड़ियों की प्र्तिभागिता को सफल बनाया । भोपाल इंटरनेशनल के सचिव कपिल सक्सेना और पूरी आयोजन समिति नें इसे वाकई विश्वस्तरीय बनाया तो ग्रांड मास्टर आरआर लक्ष्मण , रत्नाकरण , एस नितिन , जैसे खिलाड़ियों की प्रतिभागिता नें इसमें वह रोमांच ला दिया जिसकी आवश्यकता थी ।पढे यह लेख ..