पीएसपीबी का डबल धमाका, बनी नेशनल चैम्पियन
11/02/2019 -जब किसी प्रतियोगिता में आप किसी टॉप सीडेड खिलाड़ी को देखते है तो सबसे पहला सवाल यही मन में आता है की क्या यही खिताब जीत पाएगा या फिर किसी उलटफेर का शिकार हो जाएगा । अधिकतर मौको पर हम देखते है की शीर्ष वरीय खिलाड़ी खिताब को नहीं जीत पाता । नेशनल टीम चैंपियनशिप बिलकुल भी आसान खेल नहीं होता और ऐसे में टीम स्पर्धा में एक सयुंक्त टीम के जैसे प्रदर्शन करना और खिताब जीतना एक बड़ी बात होती है । भारत की सबसे मजबूत टीम माने जाने वाली पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड नें अपने शानदार प्रदर्शन से यह दिखाया की वह भारतीय शतरंज में सिर्फ बड़े नामों से बनी हुई टीम नहीं है बल्कि वह वाकई एक बेहतरीन टीम है । पुरुष वर्ग में पीएसपीबी पहले , एएआई दूसरे और रेल्वे बी तीसरे स्थान पर रही तो महिला वर्ग में पीएसपीबी पहले ,एयर इंडिया दूसरे और एएआई तीसरे स्थान बनाने में कामयाब रहे । पढे यह लेख ।