मार्च फीडे विश्व रैंकिंग्स - आनंद और हम्पी शीर्ष 10 में
03/03/2019 -विश्व शतरंज संघ नें मार्च माह की अपनी ताजा विश्व रैंकिंग की सूची जारी कर दी है और इस बार यह सूची अधिकतर शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों से लेकर जूनियर खिलाड़ियों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आई है । परूष वर्ग में आनंद 2779 अंको के साथ विश्व के टॉप 10 में छठे स्थान पर बने हुए है और 49 की उम्र में भी उनका जलवा उनकी उम्र से आधे के खिलाड़ियों पर भी भारी नजर आता है । पेंटाला हरिकृष्णा भी अपनी रेटिंग में कुछ अंक जोड़ने में सफल रहे है तो विदित नें पुनःखुद को 2700 के क्लब में बरकरार रखा है और भारत के लिहाज से अच्छी बात है । महिला वर्ग में हम्पी और हरिका दोनों नें अपनी रेटिंग में लगभग 10 अंको का सुधार किया है और यह भी भारत के लिहाज से अच्छी बात है हम्पी नें जहां छठा तो हरिका नें सूची में 14 वां स्थान प्राप्त किया है । जूनियर खिलाड़ियों में निहाल सरीन और दिव्या देशमुख के बढ़ते कदम भारत के लिहाज से बेहद अच्छी खबर है । पढे यह लेख