सिंकिफील्ड कप - जीत के करीब पर जीत से दूर आनंद
27/08/2019 -भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद अमेरिका के सेंट लुईस मे चल रहे सिंकिफील्ड कप के आठ राउंड के बाद सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । पहले राउंड में ही रूस के इयान नेपोंनियची को पराजित करते हुए शानदार जीत के साथ प्रतियोगिता का आगाज करने वाले आनंद नें पूरी प्रतियोगिता में शानदार खेल तो दिखाया पर जीत जैसे उनसे रूठी ही रही । पिछले लगातार चार राउंड में पहले अनीश गिरि ,फिर डिंग लीरेन फिर फबियानों करूआना और अब शाकिरयार ममेद्यारोव के खिलाफ वह साफ बढ़त लेकर जीत की उम्मीद जगाते नजर आ रहे थे पर अंत में सभी मुक़ाबले ड्रॉ रहे और आनंद के खाते में हर बार आधा अंक का नुकसान हुआ मतलब जहां आनंद अभी 7 अंको पर हो सकते थे वह 5 अंको पर खेल रहे है । इयान नेपोंनियची और डिंग लीरेन अब 5.5 अंक बनाकर उनसे आगे निकल चुके है तो कार्यकिन 5 अंक बनाकर उनके साथ है । अब देखना होगा की अंतिम दो राउंड क्या आनंद अपने ड्रॉ का क्रम तोड़ कर एक जीत दर्ज करेंगे । पढे राउंड 6 ,7 ,8 और 9 की रिपोर्ट