अबु धाबी मास्टर्स : युवा भारतीयों की धमाकेदार शुरुआत
04/08/2019 -युनाइटेड अरब अमीरात चेस फेडरेशन से सबंद्ध अबु धाबी चेस एण्ड कल्चर क्लब के आयोजन में विश्व के दिग्गज शतरंज प्रतियोगिता में शुमार 26वीं अबु धाबी अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग का शानदार आगाज अबु धाबी में हो चुका है। 2 अगस्त के 10 अगस्त तक आयोजित होने वाली मास्टर्स वर्ग की प्रतियोगिता कुल 9 राउण्डों में सम्पन्न होगी जिसमें तीन राउण्ड के मैच खेले जा चुके है। प्रतियोगिता के पहले ही राउण्ड में तीन भारतीय खिलाड़ियों ने 2600 के उपर के दिग्गज ग्रांडमास्टरों को मात देकर प्रतियोगिता के रोमांच को बढ़ा दिया है। टॉप सीटेड खिलाड़ी उक्रेन के ग्रांडमास्टर क्रीवोरूचिको यूरी (2686) को पहले बोर्ड पर खेलते हुए 76वीं वरियता प्राप्त भारतीय आईएम वानी एनटानियो (2371) ने अपने मोहरों की तूफानी चालों से शानदार मात देकर प्रतियोगिता में सनसनी फैलाते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया।
पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट