NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

विश्व कप राउंड 1 टाईब्रेकर - बस अरविंद बचे अकेले

12/09/2019 -

फीडे शतरंज विश्व कप के पहले राउंड का टाईब्रेकर भारत के लिए निराशाजनक रहा और अरविंद चितांबरम को छोड़ कोई भी खिलाड़ी अगले दौर में जगह नहीं बना सका । सूर्या शेखर गांगुली ,एसपी सेथुरमन ,अभिजीत गुप्ता ,एसएल नारायणन को आज विश्व कप को अलविदा कहना पड़ा जबकि अरविंद नें अपनी जबरजस्त जुझारू क्षमता के दम पर माइकल एडम्स जैसे दिग्गज को हराकर अगले राउंड में जगह बनाते हुए एक नया इतिहास रचा । अरविंद नें सभी क्लासिकल और टाईब्रेक मिलाकर आठ मुक़ाबले खेले और 4.5-3.5 के अंतर से जीत दर्ज करते हुए अपने विश्व में चयन को सार्थक बनाया । विडियो विश्लेषण के साथ पढे यह लेख । 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

फीडे वुमेन ग्रांड प्रिक्स 2019 - हम्पी -हरिका नें खेला ड्रॉ

12/09/2019 -

विश्व शतरंज संघ के नए अध्यक्ष आर्कादी द्वारकोविच के अध्यक्ष बनने के बाद नए तौर तरीक़ो , बेहतर पुरूष्कार राशि और लगभग पुरुषो की तरह विश्व चैंपियनशिप फॉर्मेट बनने के बाद महिला शतरंज की पहली ग्रांड प्रिक्स की शुरुआत कल मॉस्को के स्कोल्कोवों इनोवेसन सेंटर में हो गयी । भारत के लिए अच्छी बात यह है की विश्व की 12 बेहतरीन महिला खिलाड़ियों में भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी कोनेरु हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली भी शामिल है और दोनों इस पहले पड़ाव का हिस्सा भी है । पहले राउंड में दोनों के बीच ही मुक़ाबला हो गया और बेहतर स्थिति में होते हुए भी हम्पी जीत दर्ज नहीं कर सकी और 43 चालों में मैच ड्रॉ रहा । पढे यह लेख । 

विश्व कप - निहाल, हरि, विदित अधिबन दूसरे राउंड में

11/09/2019 -

क्या शानदार दिन था ऐसा लगा जैसे भारत नें दुनिया की दिखाया की क्यूँ इस देश को शतरंज का पावर हाउस कहते है ! सबसे पहले बात निहाल की जिन्होने अपने प्रदर्शन से दिल जीत लिया उम्र 15 वर्ष और जज्बा आसमान को छूता हुआ ,2-0 की जीत के साथ विश्व कप के दूसरे राउंड में पहुँचकर उन्होने पहले ही इतिहास रच दिया है आगे जो होगा वो भी इतिहास होगा । हरिकृष्णा जैसे अपने सबसे बेहतरीन लय में है बेहद ही संतुलित और सधा हुआ खेल और 2-0 से गले राउंड में प्रवेश कर गए । अधिबन की वापसी सुकून देने वाली है और उनकी 2-0 से जीत के बड़े मायने है । विदित नें भी आज मैच जीतकर अपना आत्मविश्वास वापस पा लिया और अगले चरण में पहुँच गए । खैर आज वापसी का दिन रहा सूर्या शेखर गांगुली ,एसपी सेथुरमन और एसएल नारायणन के नाम जिन्होने करो या मरो की स्थिति में खुद को साबित करते हुए टाईब्रेक में जगह बना ली ।अभिजीत गुप्ता ,अरविंद चितांबरम नें भी अपने मुक़ाबले ड्रॉ खेलकर टाईब्रेक में स्थान बना लिया । मुरली कार्तिकेयन को जरूर आज हार के बाद अब वापस भारत लौटना होगा । पढे यह लेख ...

विश्व कप - हरिकृष्णा,अधिबन, निहाल का जीत से आगाज

10/09/2019 -

फीडे विश्व कप का आगाज हो गया है और अब से कुछ देर पहले ही पहला राउंड खेला जा चुका है भारत के लिए आज दिन मिला जुला रहा है । जहां एक और नन्हें निहाल नें जीत के विस्फोट के साथ प्रतियोगिता का आगाज किया है ,पेंटाला हरीकृष्णा नें अपनी शानदार लय को कायम रखते हुए शानदार एंडगेम से जीत निकाली है तो अधिबन की वापसी भारत के लिए राहत की खबर है । विदित गुजराती ,अभिजीत गुप्ता ,मुरली कार्तिकेयन और अरविंद चितांबरम नें अपने मुक़ाबले ड्रॉ खेले है पर भारत के लिए सूर्या शेखर गांगुली और सेथुरमन की हार बड़ा झटका रहा जबकि एसएल नारायणन भी आज अपना मुक़ाबला नहीं बचा सके । पढे यह लेख 

वेस्टर्न एशिया - वन्तिका अग्रवाल की जोरदार वापसी

09/09/2019 -

नई दिल्ली में चल रहे वेस्टर्न एशिया शतरंज में क्लासिकल मुकाबलों में तीसरा दिन रोमांच के साथ बीता । प्रतियोगिता के सबसे महत्वपूर्ण वर्ग जूनियर वर्ग में भारत के लिए उज्बेकिस्तान के खिलाड़ियों नें चुनौती बरकरार है । हालांकि तीसरे दिन  प्रतियोगिता का छठा राउंड बालिका वर्ग में भारत के लिए शानदार बीता क्यूंकी भारत की शीर्ष खिलाड़ी वन्तिका अग्रवाल नें सबसे आगे चल रही उज्बेकिस्तान की अब्दुसत्तारोव बखोरा को मात देते हुए एक बार फिर एकल बढ़त कायम कर ली । बालक वर्ग में भारत के राजदीप सरकार और उज्बेकिस्तान के आब्दिमालिक आब्दिसलिमोव 5 अंको के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है । अंडर 18 बालक वर्ग में श्रीलंका के जीएमएच तिलकरत्ने तो बालिका वर्ग में भारत की मृदुल देहांकर एकल बढ़त पर चल रहे है । पढे यह लेख 

विश्वनाथन आनंद और टीम गुजरात में हुआ मुक़ाबला

08/09/2019 -

गुजरात राज्य हमेशा से खेलो को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करता रहा है । इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है । अहमदाबाद में स्थित संस्कार धाम स्पोर्ट्स अकादमी में स्टेट ऑफ आर्ट खेल कॉम्प्लेक्स का उदघाटन 8 सितंबर को किया गया है । शतरंज उन 12 खेलो में शामिल हो जो की अकादमी के द्वारा प्रोत्साहित किए जा रहे है । भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद 7 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पहुंचे और एक बेहद ही अनोखा मैच भी खेला । उन्होने गुजरात के 20 प्रतिभाशाली बच्चो के साथ मुक़ाबला खेला जहां उन बच्चो को हर चाल चलने के पहले आपस में सलाह लेने की छूट थी । इस लेख में ना सिर्फ हम आपको इस आयोजन के बारे में बताएँगे पर आपको इस मैच के बारे में भी बताएँगे की किस तरह आनंद को काफी तकनीक का इतेमाल करना पड़ा इस मैच मे पूरा अंक बनाने के लिए ।

वेस्ट्रन एशिया D-1- हर्षल नें दिया संकल्प को झटका

07/09/2019 - वेस्टर्न एशिया शतरंज चैंपियनशिप मे क्लासिकल मुकाबलों के पहले ही दिन काफी उलटफेर देखने को मिले और इससे यह साफ हो गया है की आने वाले तीन दिन रोमांच से भरे होंगे । प्रतियोगिता के सबसे महत्वपूर्ण वर्ग अंडर 20 ( जूनियर ) में रैपिड में स्वर्ण पदक जीतने वाले इंटरनेशनल मास्टर संकल्प गुप्ता को दिल्ली के फीडे मास्टर हर्षल शाही नें मात देते हुए बड़ा उलटफेर किया तो टॉप सीड राहुल श्रीवास्तव और दूसरे सीड उजबेकस्तान के आब्दिमालिक को भी क्रमशः जीत जैन और ऋत्विज पराज नें ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया । बालिका वर्ग में टॉप सीड वन्तिका अग्रवाल नें अपने पहले दोनों मुक़ाबले जीतकर अच्छी शुरुआत की है ।  

वेस्टर्न एशिया - रैपिड में रहा भारत का जलवा !

06/09/2019 -

10 देशो के 376 खिलाड़ियों के बीच वेस्टर्न एशियन शतरंज चैंपियनशिप का आगाज भारत में हो गया है यह पहला मौका है जब यह आयोजन भारत में हो रहा है । प्रतियोगिता मे क्लासिकल के साथ रैपिड का वर्ग भी रखा हुआ है । प्रतियोगिता में सबसे बड़ा आकर्षण इससे मिलने वाले सीधे फीडे टाइटल है जैसे की इस प्रतियोगिता में अंडर 20 वर्ग को जीतने वाले खिलाड़ी को सीधे इंटरनेशनल मास्टर का टाइटल मिल जाएगा  साथ ही एक ग्रांड मास्टर नार्म भी ।  पहले दिन सिर्फ रैपिड मुक़ाबले खेले गए और कुल 48 पदक दाव पर थे पर संख्याबल में अधिक भारतीय दल नें अपने बेहतरीन खेल से एकतरफा अंदाज में 15 स्वर्ण ,14 रजत और 14 कांस्य पदक अपने नाम कर लिए ।  भारत के अलावा उज्बेकिस्तान 1 स्वर्ण , बांग्लादेश और तजाकिस्तान एक एक रजत तो कजाकिस्तान और श्रीलंका 1-1 कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे । प्रतियोगिता में पहली बार अंडर 6 वर्ष केटेगरी को भी शामिल किया गया है जो अपने आपमे अनोखा प्रयोग है ।  पढे यह लेख 

हरिकृष्णा टॉप 10 की ओर ! 2757.5 पहुंची लाइव रेटिंग !!

04/09/2019 -

भारत के नंबर दो ग्रांड मास्टर पेंटाला हरिकृष्णा नें पोलिश लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी विश्व रैंकिंग में 11.5 महत्वपूर्ण अंक जोड़ते हुए 2757.5 अंको के साथ 3 स्थानो का सुधार करते हुए विश्व में 16 वां स्थान हासिल कर लिया । कुछ दिनो पहले ही विश्वनाथन आनंद 2765 अंको के साथ विश्व टॉप 10 में एक बार फिर जगह बनाते हुए 9वे स्थान पर पहुँच गए है । अगर हरिकृष्णा अपना यूं ही खेल जारी रखते हुए तो बहुत संभव है की इतिहास में पहली बार दो भारतीय खिलाड़ी विश्व टॉप 10 में जगह बना ले । इनके बाद भारतीय खिलाड़ियों में विदित गुजराती 2718 अंको पर है । चार दिन बाद विश्व कप शुरू होने वाला है और विश्वनाथन आनंद के फीडे विश्व कप से नाम वापस ले लेने के बाद हरीकृष्णा ही भारत के ओर से प्रतियोगिता में शीर्ष खिलाड़ी होंगे ऐसे में उनका अच्छी लय के साथ विश्व कप में जाना भारत के लिए अच्छा संकेत है । पढे यह लेख 

सेंट्स इंटरनेशनल - जीत कर भी नहीं जीते खिताब भारत के हर्षा !

02/09/2019 -

जब आप किसी चीज के  सबसे ज्यादा हकदार हो और आपने उसके लिए हरसंभव सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और फिर भी वह किसी और को दे दी जाये तो आपको कैसा लगेगा । भारत के पूर्ण नेशनल जूनियर चैम्पियन हर्षा भारतकोठी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ । स्पेन के बार्सिलोना में हर वर्ष होने वाले प्रसिद्ध सेंट्स इंटरनेशनल में वह अंतिम राउंड तक बेहतर टाईब्रेक के आधार पर बढ़त पर थे और अंतिम राउंड जीतने के बाद वह खिताब जीतने के बारे में निश्चिंत थे और कुछ देर के लिए मैच स्थल पर मोजूद नहीं थे पर जब वह पुरूष्कार वितरण के लिए वापस आए तो उन्हे बताया गया की विजेता जर्मनी के नील मेक्सिमिलियन होंगे तो यह हर्षा के लिए एक बड़ा झटका था पर यह सब कैसे हुआ पढे यह लेख । 

फीडे रेटिंग - विश्वनाथन आनंद की टॉप टेन में वापसी

01/09/2019 -

विश्व शतरंज संघ के द्वारा जारी विश्व रैंकिंग सूची या यूं कहे फीडे रेटिंग लिस्ट में आज भारत के लिहाज से अच्छी खबर रही और अपेक्षा के अनुरूप भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद शीर्ष 10 में वापस लौट आए । आनंद को सिंकिफील्ड कप में उनके अच्छा प्रदर्शन का इनाम मिला और इस वर्ष 50 वर्ष के होने जा रहे आनंद 2765 अंको के साथ विश्व रैंकिंग में नौवे स्थान पर पहुँच गए है । फीडे विश्व कप के पहले पेंटाला हरिकृष्णा और विदित गुजराती की रेटिंग और विश्व रैंकिंग में इजाफा भी भारत के लिए अच्छा संकेत है । महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है और जहां वह चौंथे पायदान पर पहुँच गयी है तो हरिका भी शीर्ष 10 में वापसी करने में कामयाब रही है । 

गाजियाबाद डिस्ट्रीक फीडे रेटिंगः मनीष ने मारी बाजी, बने चैम्पियन

31/08/2019 -

उत्तर प्रदेश में शतरंज खेल के इतिहास में पहली बार यूपी के गाजियाबाद में जिला स्तर की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन फीडे रेटिंग आधार पर किया गया। यूपी स्पोस्टर्स चेस एसोसिएशन से संबद्ध चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन गाजियाबाद और इंस्टिटूयूट ऑफ टेक्नालॉजी एण्ड साइंस कॉलेज के संयुक्त आयोजन में गाजियाबाद के आईटीएस कॉलेज में बीते 16 अगस्त से 18 अगस्त तक आईटीएस गाजियाबाद सीनियर डिस्ट्रीक ओपेन फीडे रेटेड चेस चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ। सात राउण्ड और 90 प्लस 30 सेकेण्ड बढ़त के आधार पर खेली गई इस प्रतियोगिता में 123 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर आयोजकों के चेहरे पर जहां मुस्कान ला दिया वहीं उनकी मेहनत को सफल बना दिया। प्रतियोगिता के ओपेन वर्ग का खिताब सात चक्रों के मैच में मनीष उनीयाल में 6 अंक बनाकर अपने नाम कर लिया। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

कार्लसन को हराकर डिंग बने सिंकिफील्ड के सरताज

30/08/2019 -

कल रात सबकी नजरे लगी हुई थी मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और चीन की सनसनी डिंग लीरेन के मुक़ाबले पर और परिणाम कुछ ऐसा आया जो किसी के भी लिए मैच के पहले सोचना आसान नहीं था । डिंग लीरेन नें इतिहास बना दिया । वह पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होने कार्लसन को प्ले ऑफ में मात दे दी और खिताब झटक लिया । जब कार्लसन नें अपने अंतिम दो क्लासिकल मुक़ाबले वेसली सो और मेक्सिम लाग्रेव को हराकर वापसी की और प्लेऑफ में जगह बनाई तो हर कोई यह कहने लगा था की वह लय में लौट आए और खिताब अपने नाम कर लेंगे लेकिन इतिहास डिंग लीरेन की प्रतीक्षा कर रहा था और इस जीत नें उन्हे कार्लसन के अगले चैलेंजर के तौर पर देखे जाने की धारणा को और मजबूत कर दिया है ।  

राष्ट्रीय खेल दिवस: शतरंज को मिले और सम्मान

29/08/2019 -

लेख लिखने में शायद थोड़ा देर हो गयी पर लगा की चलो इस पर बात की जाए । 29 अगस्त भारत के खेल जगत के लिए खासा महत्व रखता है इस दिन को  29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देश के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती का है। ध्यानचंद ने भारत को ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल दिलवाया था। इसकी वजह से भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी थी।  उनके सम्मान में 29 अगस्त को हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद की जयंती के दिन ही खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा खेलों में विशेष योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। भारतीय खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के अलावा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। शतरंज अब तक कितने खिलाड़ियों को यह अवार्ड मिला है और क्यूँ शतरंज खिलाड़ी इससे थोड़े दूर नजर आते है आइये नजर डालते है । 

क्या आनंद जीत से करेंगे सिंकिफील्ड कप का समापन ?

28/08/2019 -

सिंकिफील्ड का अंतिम पड़ाव आ पहुंचा है और दसवें राउंड के परिणामों नें प्रतियोगिता की तस्वीर काफी बदल दी है । कौन विजेता बनेगा इस सूची मे मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन का नाम भी अचानक शामिल हो गया है उन्होने आखिरकार लगातार 9 ड्रॉ के बाद अपनी पहली जीत का स्वाद चखा और अंतिम राउंड मे अब उनके सामने होंगे मेक्सिम लाग्रेव जो की सफ़ेद मोहरो से उन्हे चुनौती पेश करेंगे जिन्होने पिछले ही राउंड में सयुंक्त बढ़त पर चल रहे रूस के इयान नेपोंनियची को मात दी है । खैर इन सब परिणामों के बीच भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद नें काले मोहरो से एक रोचक मुक़ाबला रूस के सेरगी कार्याकिन से ड्रॉ खेलते हुए अपना सयुंक्त दूसरा स्थान बनाए रखा है और अंतिम राउंड में जब वह सफ़ेद मोहरो से नाकामुरा के खिलाफ खेलेंगे तो उनके प्रशंसक उनसे जीत की उम्मीद लगाए हुए है । पढे यह लेख 

Contact Us