संदीपन चंदा ने जीता पांचवी आईआईएफएल मुंबई इंटरनेशनल का खिताब
09/01/2020 -अखिल भारतीय शतरंज संघ से संबंद्ध इंडियन चेस स्कूल और साउथ मुम्बई चेस एकेडमी के संयुक्त आयोजन में मुंबई के द आर्केड वर्ल्ड सेंटर के कफ परेड कोलाबा में 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक आयोजित हुई पांचवीं आईआईएफएल इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर चेस टूर्नामेण्ट का सफलता पूर्वक समापन हो हुआ। टूर्नामेण्ट के जीएम ओपेन कैटेगरी के विजेता के लिए आखिरी राउण्ड तक धमासान जारी रहा। नौवें राउण्ड की समाप्ती के बाद अंकतालिका में 7.5 अंक बनाकर संयुक्त रूप से दो भारतीय ग्रांडमास्टर विजेता बनने की रेस में शामिल हुए। लेकिन बेहतर टाईब्रेक के आधार पर चैम्पियन का ताज टूर्नामेण्ट में नौवीं सीटेड ग्रांडमास्टर संदीपन चंदा के सिर सजा। वहीं उपविजेता दीपन चकवर्ती बने। सभी विजयी खिलाड़ियों को शतरंज के बेताज बादशाह, पांच बार के विश्व चैम्पियन सुपर ग्रांडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने अपने हाथों से पुरस्कृत कर खिलाड़ियों के चेहरे में गजब की मुस्कान देकर टूर्नामेण्ट की सफलता को चार चांद लगा दिया। पढ़े नितेश श्रीवास्वत की रिपोर्ट। फोटो मुंबई से मुकेश बलीराम भोसले के सहयोग से