विश्व महिला चैंपियनशिप - क्या जू वेंजून को रोक पाएँगी गोरयाचकिना ,नजरे निर्णायक मुक़ाबले पर
22/01/2020 -विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप अब अपने अंतिम मोड पर आ गयी है और कल इसका अंतिम 12 वाँ क्लासिकल मुक़ाबला खेला जाएगा । आज ग्यारहवाँ राउंड ड्रॉ रहा मतलब मौजूदा विश्व चैम्पियन चीन की जू वेंजून 6 अंक लेकर खिताब पुनः हासिल करने से सिर्फ आधा अंक दूर है और दबाव पूरी तरह से रूस की 21 वर्षीय उम्मीद आलेक्सान्द्रा गोरयाचकिना पर है जो की पिछले तीन राउंड में सिर्फ आधा अंक बना सकी है क्या कल सफ़ेद मोहरो से जीतकर मैच को टाईब्रेक में ले जा पाएँगी ,अगर वह जीती तो मैच फॉर्मेट मे विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप मे यह पहली बार होगा जब क्लासिकल विश्व चैम्पियन विजेता का फैसला टाईब्रेक से होगा । तो अब देखना होगा कौन होगी विश्व शतरंज की महारानी ! पढे यह लेख