न्यू इन चैस D3 - प्रग्गानंधा नें कार्लसन को किया प्रभावित
27/04/2021 -"प्रग्गानंधा बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है , मेरे खिलाफ खेलते वक्त उन्होने जरा भी सम्मान नहीं दिखाया और निडर होकर निर्णय लेते रहे ,यह एक बड़ी बात है " यह कहना है खुद विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन का भारत के 15 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रग्गानंधा के बारे मे जिन्होने न्यू इन चैस शतरंज के तीसरे दिन कार्लसन के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए अपनी बाजी ड्रॉ खेली । हालांकि तीसरे दिन के खेल के बाद भारत के दोनों खिलाड़ी विदित और प्रग्गानंधा प्ले ऑफ के लिए जगह नहीं बना सके और कार्लसन ,नाकामुरा ,वेसली सो , ममेद्यारोव ,अरोनियन , अलीरेजा ,ले कुयांग लिम और रद्जाबोव अंतिम आठ मे जगह बनाने मे कामयाब रहे । पढे यह लेख