डॉडजी इनविटेशनल - विदित पहुंचे सेमी फाइनल
15/05/2021 -द डॉडजी इनविटेशनल शतरंज 2.0 मे भारत के ग्रांड मास्टर विदित गुजराती नें बेहद शानदार खेल दिखाते हुए सेमी फाइनल मे प्रवेश कर लिया है । विदित नें टूर्नामेंट की शुरुआत डेन्मार्क के पीटर नीलसन को हराकर की थी और क्वाटर फाइनल मे भी उनका विजय क्रम जारी रहा । विदित नें क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे इंग्लैंड के डेविड हावेल के खिलाफ 2-0 से पीछे होने बाद बेहतरीन वापसी की और 7-5 के स्कोर से मुक़ाबला जीतकर अंतिम चार मे जगह बना ली । अब सेमी फाइनल मे विदित के सामने बेहद नैसर्गिक खेल खेलने वाले जॉर्जिया के जोबावा बादुर होंगे और अगर विदित उनकी चुनौती पार करते है तो उनका सामना अनीश गिरि और डेनियल डुबोव के विजेता से होगा । पढे यह लेख और देखे विडियो विश्लेषण