कार्पोव पोलिकोवस्की - विदित को सयुंक्त तीसरा स्थान
06/06/2018 -मैं उन दिनो भारतीय दल के साथ रूस में था ,कारण था ऐरोफ़्लोट ओपन में भारतीय टीम का दौरा और चूकी विदित प्रतियोगिता के दूसरे सबसे बड़े खिलाड़ी थे सबकी नजरे उनके प्रदर्शन पर लगी थी पर प्रतियोगिता विदित के लिए मुश्किल साबित हुई और वह कई बार जीती बाजी जीत नहीं पा रहे थे और 9 मैच मे से वह सिर्फ 1 में जीत दर्ज कर सके जबकि शेष 8 ड्रॉ रहने से 2723 रेटिंग को 17 अंको का खासा नुकसान पहुंचा और एक समय तो ऐसा लगा की वह +2700 से नीचे ना चले जाए । पर विदित के लिए यह एक सबक साबित हुए और उसके बाद टेपे सिगमन में विजेता बनकर और फिर अब कार्पोव पोलिकोवस्की शतरंजसुपर ग्रांडमास्टर राउंड रॉबिन टूर्नामेंट विदित के लिए शानदार साबित हुआ विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी में उन्होने दिखाया की वह अब दिन पर दिन मजबूत खिलाड़ी के तौर पर उभर रहे है । एक बार फिर विदित अब 2718 अंको के पास जा पहुंचे है ! उम्मीद है यह शानदार दौर अब लंबा चलेगा !!