केर्न्स कप विजेता बनी कोनेरु हम्पी ,जीते 45000 डॉलर,3.5 साल बाद बनी विश्व नंबर 2
18/02/2020 -भारत की बेटी कोनेरु हम्पी नें एक बार फिर देश को गौरान्वित किया है । क्रेन्स कप इंटरनेशनल शतरंज जिसे विश्व महिला शतरंज का अब तक सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना गया है उसे जीतकर कोनेरु हम्पी नें एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है ,इस बात के मायने और भी बढ़ जाते है जब उपविजेता का खिताब मौजूदा विश्व चैम्पियन नें जीता हो पिछले साल सितंबर में भी जू वेंजून को पीछे छोड़कर कोनेरु नें फीडे ग्रां प्री का खिताब अपने नाम किया था । पिछले ही साल दिसंबर में या यू कहे की दो माह पूर्व ही उन्होने विश्व रैपिड का खिताब अपने नाम किया था । खैर इस परिणाम से एक और खुशखबरी मिली की वह वापस विश्व नंबर 2 बन गयी है । अगस्त 2016 के बाद तकरीबन 3.5 साल बाद हम्पी नें एक बार फिर यह स्थान हासिल किया है और खास तौर हू ईफ़ान की महिला शतरंज से दूरी के चलते यह स्थान और भी महत्वपूर्ण हो जाता है । पढे यह लेख